भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार (16 मार्च) को खेला गया। मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 2-1 की लीड हासिल कर ली। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 77 रन बनाए। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 25, हार्दिक पंड्या ने 17 और रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए। कोहली ने अपने करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। केएल राहुल इस मैच में भी खाता नहीं खोल सके। श्रेयस अय्यर ने 9 और इशान ने 4 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मार्क वु़ड ने 3 और क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट लिए।
LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs England 3rd T20: देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
जवाब में इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने नाबाद 83 रन बनाए। वे भारत के खिलाफ हाइएस्ट स्कोर बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने कप्तान इयॉन मॉर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मॉर्गन ने 2014 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ 71 रन बनाए थे। साथ ही बटलर का टी20 इंटरनेशनल में ये बेस्ट पारी है। उन्होंने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2020 में नाबाद 81 रनों की पारी खेली थी। वह मैच साउथम्पटन में हुआ था।
कोहली ने विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की, इयॉन मॉर्गन ने रचा इतिहास
बटलर ने 52 गेंदों की पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। जॉनी बेयरस्टो के नाबाद 40 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 77 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।
[ie_ipl_scorecard match_id=49844]
इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। उसने 5 टी-20 की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथा मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था। दूसरा मुकाबला इंडिया टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे।
15वें ओवर की आखिरी बॉल पर बटलर को विराट कोहली ने जीवनदान दिया। चहल की बॉल पर कोहली ने आसान कैच छोड़ दिया। इस समय बटलर 76 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 25 रन बनाने हैं।
वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मलान को आउट कर दिया। मलान 17 गेंद पर 18 रन ही बना सके। वे टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया।
इंग्लैंड की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान क्रीज पर हैं। बटलर ने 17 गेंद पर 43 और मलान ने 6 गेंद पर 4 रन बना लिए हैं। भारत को पहली सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर में इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रॉय का कैच रोहित शर्मा ने लिया। उन्होंने 13 गेंद पर 9 रन बनाए।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 157 रन का टारगेट दिया। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 69 रन जड़े। कप्तान विराट कोहली ने टी-20 करियर की अपनी 27वीं फिफ्टी लगाई। भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 77 रन की नाबाद पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने 15 बॉल पर 17 और ऋषभ पंत ने 20 बॉल पर 25 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका।
इंग्लिश टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम में एक बदलाव किया। टॉम करन की जगह मार्क वुड को मौका दिया। मोर्गन अपना 100वां टी-20 खेल रहे हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे वर्ल्ड के चौथे प्लेयर बन गए हैं। पाकिस्तानी शोएब मलिक 116 मैच के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जो अपना 109वां टी-20 खेल रहे। न्यूजीलैंड के रोस टेलर 102 मैच के साथ तीसरे प्लेयर हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों ने 20 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। कोहली ने 28 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके लगाए हैं। अय्यर ने 8 गेंद पर 9 रन बना लिए हैं।
भारतीय पारी के आधे यानि कि 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 55 रन बनाए हैं। विराट कोहली 14 गेंद पर 14 और ऋषभ पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा इस सीरीज में पहली बार खेलने उतरे। वे कुछ खास नहीं कर सके। रोहित शर्मा को मार्क वुड ने जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया। रोहित 9 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इशान किशन भी आउट हो गए। किशन 9 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच लिया।
भारत को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। मार्क वुड ने ओपनर केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। राहुल लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। राहुल के आउट होने के बाद इशान किशन क्रीज पर उतरे हैं।
इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। सूर्यकुमार यादव की जगह रोहित शर्मा की वापसी हुई। रोहित और लोकेश राहुल ओपनिंग करेंगे। सूर्यकुमार ने पिछले मैच में ही डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।