India vs England 3rd Test Day 1: भारतीय टीम के शनिवार (18 अगस्त) को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से पहले विकेट के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने 60 रन की साझेदारी की। धवन 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा केएल राहुल ने 23 रन बनाए। भारत अपने 3 विकेट लंच तक 82 रन के स्कोर पर खो चुका था। इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच 159 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से उबारा। रहाणे ने टीम के खाते में 81 रन जोड़े। कोहली (97) अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
इसके बाद आए ऋषभ पंत के साथ मिलकर हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडरसन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। पांड्या 58 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे थे। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 22 रन बना लिए थे।
इस मैच में भारत ने दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया है। पंत इस मैच से टेस्ट में पदार्पण कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में दो और बदलाव किए गए हैं। दूसरे टेस्ट में खेलने वाले स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर जाना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह को उनके स्थान पर टीम में जगह मिली है। बुमराह पहले दो टेस्ट मैचों में चोट के कारण टीम से बाहर थे। वहीं मुरली विजय के स्थान पर शिखर धवन को अंतिम-11 में मौका दिया गया है। श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से लीड में है। तीसरे मैच में अगर इंग्लैंड की टीम जीतती है, तो सीरीज उसके नाम होगी। भारत 2007 के बाद से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सका है।
87वें ओवर ंमें भारत को 6ठां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 18 बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। बटलर ने उनका कैच लपका। इसी के साथ आज के दिन का खेल भी खत्म हो गया। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं।
भारत ने 80 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 11, जबकि हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
76वें ओवर में भारत को विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा। कोहली 97 रन बनाकर आउट। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आ चुके हैं। भारत ने 279 रन बना लिए हैं।
भारत ने 73 ओवर के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए हैं। विराट कोहली 94, जबकि हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.73 के रनरेट से खेल रही है।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कोहली-रहाणे की 159 रन की साझेदारी को तोड़ा। रहाणे 81 रन बनाकर एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। भारत- 241/4
क्रिस वोक्स ने मैच के 66वें ओवर में 17 रन लुटाए। इस ओवर में तीन चौके 2 सिंगल और एक 3 रन के लिए दौड़ शामिल रही। भारत के लिए ये ओवर बेहद खास रहा। भारत- 236/7
भारत ने 62 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं। विराट कोहली 58, जबकि अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.38 के रनरेट से खेल रही है।
तीसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। रहाणे और कोहली क्रीज पर आ चुके हैं। बेन स्टोक्स के स्थान पर स्टुअर्ट ब्रॉड को लाया गया है। पहली ही गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत- 193/3
दूसरे सेशन की समाप्ति हो चुकी है। इस सत्र में भारत ने 29.2 ओवर में 107 रन बनाए। भारतीय खेमा काफी खुश नजर आ रहा है। कप्तान विराट कोहली 51, जबकि रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 189/3
विराट कोहली ने 74वीं गेंद पर अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं अजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत मैच में वापसी कर चुका है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं। भारत- 164/3
आदिल राशिद अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी और चौथी गेंद पर रहाणे ने 2-2 रन के लिए दौड़ लगाई। पांचवीं और छठी गेंद डॉट। भारत- 151/3 (42)
भारत ने 37 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं। विराट कोहली 18, जबकि अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.22 के रनरेट से खेल रही है।
दूसरी इनिंग की शुरुआत हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। भारत ने 3 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं।
भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। पुजारा, क्रिस वोक्स की गेंद पर कैच आउट। भारत की स्थिति खराब हो चुकी है। विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
केएल राहुल 23 रन के स्कोर पर वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट। भारत को 65 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए।
भारत को 60 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शिखर धवन 35 रन के स्करो पर बटलर की गेंद पर आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ चुके हैं।
भारत की शुरुआत शानदार रही है। पारी का 16वां ओवर बेन स्टोक्स के हाथों में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद धवन के बल्ले का किनारा लेकर थर्ड स्लिप में मौजूद जेनिंग्स के बेहद करीब गिरी। चौथी गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। भारत- 47/0
भारत ने 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल 7, जबकि शिखर धवन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इस वक्त 2.89 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद एंडरसन के हाथों में। दूसरी बॉल पर धवन ने डबल के साथ भारत का खाता खुला। अगली चार गेंदें डॉट। भारत- 2/0 (1)
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।
टीम इंडिया ने मैच में शिखर धवन, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया है। मैच के दूसरे और पांचवें दिन बारिश का आशंका है। भारत को संभलकर बल्लेबाजी करने की आवश्वयकता है।
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, शार्दूल ठाकुर।
इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान मैच से एक दिन पहले ही कर दिया है, जिसमें एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट, ओले पोप, जॉनी बेयरस्टॉ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, स्टअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और आदिल राशिद को मौका दिया गया है।