IND vs ENG 3rd Test 2nd Day: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने पहली पारी में 129 ओवर में 8 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं। उसकी भारत के खिलाफ 345 रन की लीड हो चुकी है।
स्टंप के समय क्रेग ओवर्टन 24 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि ओली रोबिनसन ने खाता नहीं खोला था। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया है। भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमट गई थी।
तीसरे टेस्ट में दूसरा दिन पूरी तरह से जो रूट के नाम रहा। उन्होंने इस सीरीज में तीसरा शतक लगाया। रूट जब डेविड मलान के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो बैटिंग आसान लगने लगी थी। दूसरी नई गेंद लेने के बाद तो दोनों ने 6 के रन रेट से रन बनाए।
भारत के लिहाज से तीसरा सत्र ठीक रहा। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 35 ओवर में 125 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए। इसमें जो रूट का विकेट भी शामिल रहा। इससे पहले दूसरे सत्र में भारत सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर पाया था, जबकि लंच से पहले उसने इंग्लैंड को दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया था।
दूसरे दिन का दूसरा सेशन भारत के लिए बेहद ही खराब रहा था। दूसरी नई गेंद मिलने के बाद उम्मीद थी कि तेज गेंदबाज कमाल दिखाएंगे लेकिन रूट और मलान ने छह के रन रेट से रन बनाकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। चायकाल के समय इंग्लैंड का स्कोर 94 ओवर में 3 विकेट पर 298 रन था। उसने भारत के खिलाफ 220 रन की लीड बना ली थी।
Pataudi Trophy, 2021
England
432 (132.2)
India
78(40.4)& 278(99.3)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
England beat India by an innings and 76 runs
जो रूट 118वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। बुमराह की यह गेंद चौथे स्टंप पर फुल लेंथ थी। रूट इस गेंद पर कवर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और बल्ले और पैड को छकाती हुई दोनों के बीच से स्टंप पर जाकर टकरा गई।
भारत को 108वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथी सफलता मिली। मोहम्मद शमी ने जॉनी बेयरस्टो को 29 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया। शमी की यह गेंद ऑफ स्टंप पर डाली गुड लेंथ थी। बेयरस्टो ने डिफेंस करने की कोशिश में गेंद को धकेला, लेकिन गेंद ने कांटा बदला और बाहर निकली और बल्ले को चूमती हुई पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली के बाईं ओर जमीन की ओर गिरने लगी, लेकिन भरातीय कप्तान ने मुश्किल कैच को लपका और बेयरस्टो को पवेलियन की राह पकड़नी पड़ी। बेयरस्टो की जगह जॉस बटलर क्रीज पर आए।
जो रूट ने 104वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इशांत की यह गेंद मिडिल स्टंप की फुल गेंद थी। रूट ने फ्रंटफुट से इसे फ्लिक किया, गेंद मिडविकेट और मिडऑन के बीच से होती हुई सीमा रेखा के पार जाकर रुकी। रूट ने दोनों हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया। रूट ने इस पारी में परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है। उनका यह 23वां टेस्ट शतक है। उनका लगातार तीन टेस्ट में यह तीसरा शतक है।
चायकाल के बाद का खेल जारी है। चायकाल के बाद दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने अपना खाता खोला। सिराज के उसी ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने फिर एक रन लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया। 98 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 302 रन है। कप्तान रूट ने 82 और बेयरस्टो ने 2 रन बनाए हैं।
चायकाल से ठीक पहले भारत को आखिरकार एक विकेट मिल ही गया, नहीं तो दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारत खाली हाथ ही रहता। 94वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने डेविड मलान को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मलान 128 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट 80 रन पर नाबाद हैं। सिराज की यह गेंद लेग स्टंप के बाहर फुल लेंथ थी। मलान ने ग्लांस का प्रयास किया था लेकिन बल्ले का हल्का सा किनारा लेती हुई गेंद कीपर के पास गई। कैच की अपील की गई, अंपायर ने मना किया लेकिन सिराज के कहने पर विराट ने रिव्यू लिया और भारत को विकेट मिल गया।मिल गया विकेट
टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान का टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल जारी है। उन्होंने 86वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। मोहम्मद शमी की यह बॉल चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी। मलान ने इसे पॉइंट की ओर धकेला और सिंगल चुरा लिया। इसके साथ ही उन्होंने सातवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। बता दें कि मलान की इंग्लैंड की टेस्ट टीम में तीन साल बाद वापसी हुई है।
जो रूट ने मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 82वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार बैकफुट पंच लगाया। शमी की यह बॉल शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। रूट ने ऑफ स्टंप के बाहर जा रही इस गेंद को पीछे जाकर सीधे बल्ले से खेला। उनकी टाइमिंग सेट हुई और गेंद सीमा रेखा के बाहर जाकर ही रुकी।
लंच के बाद 8 ओवर्स का खेल हो चुका है। जो रूट और डेविड मलान के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। लंच के समय इंग्लैंड के स्कोर 68 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन था। उसके बाद 8 ओवर में रूट और मलान ने 28 रन जोड़े हैं। दोनों ने आखिरी 10 ओवर में 40 रन जोड़े हैं। रूट ने 71वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए थे।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय गेंदबाजों को यदि मैच में अपनी पकड़ बनाए रखनी है तो पहले की तरह इस सेशन में उन्हें बल्लेबाजों पर पकड़ बनाए रखनी होगी। पहले सेशन में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और शमी ने बर्न्स को चलता किया। हमीद भी ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए। जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जडेजा को घुमाव मिल रहा है। वह दूसरी नई गेंद से पहले एक या दो विकेट अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।
दूसरे दिन पहले सत्र में एक तरह से भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कल के नाबाद दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बर्न्स को शमी ने बोल्ड किया तो हसीब को रविंद्र जडेजा ने। इस तरह से लंच तक इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की बढ़त 104 रनों की हो गई है।
रविंद्र जडेजा ने 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर हसीब हमीद को बोल्ड कर दिया। इस सीरीज में पहली बार किसी भारतीय स्पिनर को विकेट मिला है। जडेजा की यह बॉल ऑफ और मिडिल स्टंप पर गिरी। हसीब हमीद ने इसे डिफेंस करने की कोशिश की और पूरी तरह से लाइन से चूक गए। नतीजा गेंद सीधा स्टंप पर जाकर लगी। जडेजा ने भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई है।
आखिरकार मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोरी बर्न्स 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शमी ने लगातार गुड लेंथ पर गेंदबाजी की। उन्होंने बर्न्स को ड्राइव करने के लिए ललचाया। यह गेंद इस बार ऑफ स्टंप के बाहर से गेंद अंदर की ओर आई। रोरी शरीर से दूर खेल गए, कवर ड्राइव के प्रयास में बल्ले और पैड के बीच में गैप बना और गेंद के लिए वह काफी था, गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। आखिरकार इस साझेदारी का अंत हुआ।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन बढ़िया खेल दिखाने के बाद रोरी बर्न्स और हसीब हमीद की सलामी जोड़ी आज भी इंग्लैंड की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखना चाहेगी। वहीं, भारत को जल्द से जल्द इस जोड़ी को तोड़ना होगा। आज भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत इशांत शर्मा ने की। वह पहले ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन उन्होंने हसीब हमीद को एक बार बीट जरूर किया।