भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। इसमें भारत ने रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। रोहित ने 43 गेंद पर 85 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से ओपनर मोहम्मद नईम हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 31 गेंद पर 36 रन बनाए। दूसरे ओपनर लिटन दास ने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सौम्य सरकार और कप्तान महमूदुल्लाह ने 30-30 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। दीपक चाहर, खलील अहमद और वॉशिंगटन सुंदर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। लिटन दास रन आउट हए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत से उसने सीरीज में भी 1-1 की बराबरी हासिल की। सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारत को बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वह टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश की भारत के खिलाफ पहली जीत थी।
भारत की ओर से रोहित और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद पर 118 रन की साझेदारी की। धवन 27 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर जब 125 रन था, तब रोहित भी अमीनुल इस्लाम का शिकार बन गए और अपना शतक पूरा करने चूक गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उन्होंने 13 गेंद पर 24 रन ठोककर टीम इंडिया के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। बांग्लादेश की ओर से अनीमुल इस्लाम ने दोनों विकेट लिए।
India vs Bangladesh 2nd T20 Live Score, Ind vs Ban Live Cricket Score
रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उस समय भारत को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। क्रीज पर दूसरी ओर लोकेश राहुल थे। अय्यर ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों पर 24 रन ठोककर भारत के हिस्से में जीत डाल दी।
कप्तान रोहित शर्मा भी 43 गेंद में 85 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित यहां अपने टी-20 करियर का एक और शतक बनाने से चूक गए।
154 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तोबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए।
रोहित ने लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। रोहित 36 गेंद में 79 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। रोहित की इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।
रोहित शर्मा ने महज 23 गेंदों में 53 रन बना लिए हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। भारत को अब जीत के लिए 74 गेंद में 67 रन की जरूरत है।
रोहित और धवन की जोड़ी ने भारत को कमाल की शुरुआत दी है। शुरुआती 7 ओवर में भारत ने 76 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब 78 गेंद में 78 रन की जरूरत है।
रोहित ने मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर छक्का लगाने के साथ टी-20 करियर में 110 छक्के पूरे किए। रोहित ने 100 मैचों में 110 छक्के पूरे किए।
शहाबुल इस्लाम की गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। रोहित और धवन अच्छी लय में दिखाई पड़ रहे हैं। पहले दो ओवर में भारत ने 19 रन बना लिए हैं।
धवन ने रहमान की गेंद पर चौका लगाकर पारी का आगाज किया। धवन ने अगली गेंद पर एक और चौका लगाया। पहले ओवर से 11 रन आए।
मोहम्मद नईम और सौम्या सरकार की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने भारत के सामने दूसरे टी-20 मैच में जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया है।
खलील अहमद की गेंद पर अफिफ हुसैन 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने अफिफ का शानदार कैच पकड़ा। बांग्लादेश का स्कोर - 136/5
इसी ओवर में चहल ने सौम्या सरकार को भी पवेलियन भेजा। सरकार को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया। सरकार 30 रन बनाकर आउट हो गए।
युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो मुशफिकुर रहीम को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हुए।
मोहम्मद नईम को वॉशिंगटन सुंदर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। नईम 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। भारत को मिली दूसरी सफलता।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही। लिटन दास और मोहम्मद नईम ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। लिटन दास को रन आउट कर ऋषभ पंत ने भारत को पहली सफलता दिलाई।
ऋषभ पंत ने विकेट के आगे से गेंद पकड़ा और अंपायर ने लिटन दास को नॉट आउट करार दे दिया। पंत की ये गलती टीम पर भारी पड़ सकती है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ बैठे।
5 ओवर में बांग्लादेश ने 41 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से सबसे खलील सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं। खलील दो ओवर में 24 रन खर्च कर चुके हैं।
एक बार फिर खलील गेंदबाजी करने आए हैं। मोहम्मद नईम ने खलील अहम की पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। खलील के 9 गेंद से 22 रन आ गए हैं।
मोहम्मद नईम ने खलील अहम की पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर एक और चौका। तीसरी गेंद पर एक और चौका। इस ओवर से 14 रन आए।
मोहम्मद नईम और लिटन दास बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत की ओर से दीपक चहर पहला ओवर डालने आए हैं। पहली तीन गेंद से सिर्फ एक रन।
भारत ने पहली बार इस मैदान पर टी20 मैच 10 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद उसने 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर टी20 मैच खेला। टीम इंडिया वह मैच 40 रन से हार गई थी।
लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शहाबुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन।
टॉस होने में कुछ समय का वक्त रह गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं। ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने की संभावना है।
पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज बमुश्किल टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचा पाए थे। बोलर्स भी 150 से कम के स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम रहे। वजह रही कि वे 3 ही विकेट निकाल पाए और बोलिंग भी आला दर्जे की नहीं रही।
भारत सीरीज का पहला मैच भारत 7 विकेट से दिल्ली में हार चुका है। बांग्लादेश की टीम के लिए यह नतीजा बेहतरीन कहा जा सकता है जो वेतन और अन्य मुद्दों को लेकर खिलाड़ियों की हड़ताल के बाद यहां आई है।
मैच में चक्रवात महा का खतरा भी मंडरा रहा था लेकिन फिलहाल मौसम मेहरबान है और ऐसा लग रहा है दर्शकों को राजकोट में एक हाईस्कोरिंग मैच की सौगात मिल सकती है।
भारत अपने घर में कभी भी तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है। बांग्लादेश यह इतिहास न बदल सके इसलिए भारतीय बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि गेंदबाजों को भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप और वनडे रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर काबिज भारत को इस साल टी20 फॉर्मेट में वैसी सफलता नहीं मिली है जैसी कि उसने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में हासिल की है और यह इस साल के नतीजों में भी झलकता है।