India vs Australia, Ind vs Aus 2nd ODI Highlights: भारत ने दूसरे वनडे मैच में मंगलवार को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने शानदार 104 रनों की पारी खेली। विराट ने अपनी पारी के दौरान 39वां शतक लगाया। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े। धोनी ने आखिरी ओवर में छक्का लगा अपना अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
इससे पहले शॉन मार्श के सातवें शतक के बाद डैथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की उम्दा गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 298 रन पर रोक दिया था। एडीलेड ओवल पर ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और उसके दो विकेट 26 रन पर गिर गए। मार्श ने 11 चौकों और तीन छक्कों के साथ 131 रन बनाये। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 65 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल ने 37 गेंद में 48 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहला वनडे जीतने वाली मेजबान टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि भारत ने खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया जिनका यह पहला वनडे था। भारत के लिये भुवनेश्वर कुमार ने 45 रन देकर चार और मोहम्मद शमी ने 58 रन देकर तीन विकेट लिये।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का लाइव प्रसारण Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD हिंदी, जबकि Sony Six and Sony Six HD पर देखा जा सकता है। वहीं Sony LIV एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
एक बार फिर रन मशीन कोहली ने साबित किया कि क्यों आखिर वो चेज के मामले में इतने महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने 103 रनों की कमाल पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिल गया।
भारत को 18 गेंदों में 25 रनों की जरूरत। पहली दो गेंदों में दो रन। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। पहली चार गेंदों में चार रन चुके हैं। वहीं पांचवीं गेंद पर धोनी ने तीन रन बटोरे।
आखिरी पांच ओवर में टीम को 45 रनों की जरूरत है। धोनी और कार्तिक दोनों ही पिछले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इसी बीच कार्तिक ने शानदार चौका लगाया।
विराट कोहली के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए हैं। कार्तिक और धोनी के पास यहां टीम को जीत दिलाने का मौका है। दोनों ही बल्लेबाज को हर ओवर में यहां से करीब 10 रन बनाने होंगे।
विराट कोहली ने शतक पूरा किया। भारत को बचे हुए 7 ओवर में जीत के लिए 61 रनों की जरूरत है। धोनी 32 गेंदों में 22 रन बनाकर कोहली के साथ मैदान पर मौजूद हैं।
पीटर सिडल वापस गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंदों से तीन रन आए। विराट कोहली शतक से महज तीन रन दूर हैं। कोहली शतक के बाद खुलकर बल्लेबाजी करेंगे।
कोहली एक छोर से शॉट लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ धोनी संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। धोनी 17 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को जीत के लिए 87 गेंदों में 110 रनों की जरूरत है। मार्क्स स्टोइनिस अपनी गेंदबाजी से दोनों ही बल्लेबाजों पर कुछ खासा प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं।
जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर विराट कोहली ने अपने स्कोर को 70 के करीब पहुंचाय़ा।
ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रायडू स्टोइनिस को अपना कैच थमा बैठे। रायडू 36 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रायडू के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं।
अंबाती रायडू एक ही तरह के शॉट खेलने के प्रयास में दो बार गेंद हवा में खेल चुके हैं। हालांकि, दोनों बार वह खुशकिस्मत रहे और गेंद फील्डर से दूर गिरी।
कोहली और रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज लक्ष्य के करीब तक बिना कोई जोखिम उठाए पहुंचना चाहेंगे।
चेज मास्टर माने जाने वाले कोहली अब 30 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनसे विराट पारी की उम्मीद होगी।
रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया की नजर होगी कि रायडू और कोहली के बीच एक बड़ी साझेदारी हो जिसके चलते टीम 299 रनों के लक्ष्य को चेज कर सके।
धवन का विकेट गिरने के बाद कोहली और रोहित के बीच अब 50 रनों की साझेदारी हो गई है, वहीं टीम इंडिया का स्कोर अब 97 रन पर पहुंच गया है।
हिटमैन शर्मा ने अपनी पारी और टीम इंडिया की पारी का पहला छक्का जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 73 पर पहुंच गया है।
299 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। धवन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर बेहरेनडोर्फ की गेंद पर कैच आउट हो गए।
रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ के बाद पीटर सिडल गेंदबाजी करने आए। सिडल की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथे गेंद पर धवन ने दो रन बटोरा, पांचवीं गेंद पर चौका।
जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में शिखर धवन ने दो चौके लगाकर साफ कर दिया है कि वो शुरुआत में तेज गति से रन बनाने का काम करेंगे।
पहले दो ओवर से 9 रन आ चुके हैं। जेसन बेहरेनडोर्फ अपना दूसरा ओवर लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथे गेंद पर एक रन लेकर धवन ने स्ट्राइक रोहित को दिया।
शॉन मार्श के शानदार 131 और ग्लेन मैक्सवेल के ताबड़तोड़ 48 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने एडिलेड वनडे में जीत के लिए 299 रनों की चुनौती पेश की है।
मैक्सवेल और मार्श के एक बी ओवर में आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम परेशानी में पड़ गई। रिचर्डसन भी शमी के ओवर में शिखर धवन को अपना कैच थमा बैठे।
पिछले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना चुकी है। मैक्सवेल महज 30 गेंदों में 39 रन पर पहुंच गए हैं।
शतक पूरा करने के बाद शॉन मार्श तेज गति से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्श ने कुलदीप यादव के ओवर में दमदार छक्का लगाकर रन रेट को तेज करने का काम किया
मार्श ने 109 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। मार्श का भारत के खिलाफ यह दूसरा शतक है।
मोहम्मद शमी ने अपने ओवर में स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया। स्टोइनिस 29 रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी को अपना कैच थमा बैठे।
भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। पहले स्पेल में किए गए 6 ओवर के दौरान उन्होंने 13 रन देकर 1 एक विकेट हासिल किया था। ऐसे में भुवनेश्वर के लिए दूसरा स्पेल बेहद अहम होगा।
22 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलने वाले पीटर हैंड्सकॉम्ब को धोनी ने बड़ी ही चतुराई के साथ स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 150 का स्कोर पार कर लिया है।
ख्वाजा और मार्श की जोड़ी पहले मैच की तरह एक बार फिर भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रही थी। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 56 रनों की साझेदारी हो गई थी, लेकिन इसे तोड़ भारत ने मैच में वापसी की है।
ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार धोनी ने शानदार स्टंपिंग कर पीटर हैंड्सकॉम्ब को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की जोड़ी एक बार फिर भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रही थी। 56 रनों की साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा। इसके बाद मार्श ने वनडे करियर में अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया।
दो विकेट गिरने के बाद मार्श और ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप यादव के ओवर में जडेजा ने शानदार अंदाज में रन आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया।
ख्वाजा और मार्श के बीच 56 रनों की साझेदारी को आखिरकार कुलदीप यादव ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप यादव के ओवर में तेजी से रन बटोरने की कोशिश मेँ ख्वाजा रन आउट हो गए।
मोहम्मद सिराज 4 ओवर में 34 रन दे चुके हैं। खलील अहमद की जगह उन्हें टीम मे सामिल करने का फैसला अब तक सही साबित नहीं रहा है। वहीं सिराज के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम को स्पिनर्स से विकेट की उम्मीद होगी।
उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श एक बार फिर टीम को संकट से निकालने का काम कर रहे हैं। दोनों के बीच 36 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 50 के पार पहुंच गया है।
फिंच के बाद अगले ही ओवर में एलेक्स कैरी भी मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कैरी को 18 के स्कोर पर शमी ने धवन के हाथों कैच आउट कराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभली शुरुआत की। कप्तान एरोन फिंच ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर पहले 6 ओवर में 18 रन बनाए। इसके बाद फिंच एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद को समझने में भूल कर बैठे और बोल्ड हो गए।
फिंच और केरी ने पहले 6 ओवर में तीन के रन रेट के साथ 18 रन बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाना चाहती है।
भुवी के तीसरे ओवर में एलेक्स केरी रन बनाने में नाकाम रहे। वहीं शमी भी दोनों बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।
मोहम्मद शमी के ओवर में एलेक्स केरी ने शानदार चौका जड़ा। पहली तीन गेंदों पर पांच रन आ चुके हैं। शमी की कोशिश भारत को जल्द से जल्द एक विकेट दिलाने की होगी।