भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के सामने है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले कूपर कोनोली और फिर ट्रेविस हेड का विकेट खोया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पर जिम्मेदारी आई। दोनों टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे स्टीव स्मिथ रविंद्र जडेजा पर भड़क गए।
21वे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने सामने की ओर गेंद को खेला। वह रन लेने के लिए दौड़े लेकिन मार्नस लाबुशेन आगे नहीं बढ़ पाए। वह रविंद जडेजा से टकरा गए। इसके बाद जडेजा ने लाबुशेन को पकड़ लिया और आगे नहीं जाने दिया। स्टीव स्मिथ सामने से लाबुशेन को बुला रहे थे और उन्हें जडेजा की हरकत पसंद नहीं आई। स्टीव स्मिथ ने बाद में लाबुशेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह क्या कर रहे थे। हालांकि मार्नस लाबुशेन इस वाकया के बाद हंस रहे थे। उन्होंने जडेजा को कुछ नहीं कहा।
कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बना लिये है। स्मिथ ने अब तब की 79 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्के लगाया उनके साथ एलेक्स कैरी 11 रन पर क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने दो जबकि मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये।
जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (29) और जोश इंग्लिश (11) को पवेलियन की राह दिखायी। हम मैचों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने पारी की पहली गेंद में शमी से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 33 गेंद में 39 रन बनाये। वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच देकर पवेलियन लौटे।
शमी ने इससे पहले कूपर कोनोली को खाता खोले बगैर आउट किया। भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर की याद और सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरे। शिवालकर का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।