टीम इंडिया ने आखिरी मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से हराया। बेंगलुरु में रविवार, 3 दिसंबर को खेले गए 5वें टी20 में मेजबान टीम को 6 रन से जीत मिली। इस जीत के नायक अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड किए। उन्होंने रन बचाने के साथ-साथ अपनी स्पीड से चौंका दिया।

कंगारुओं को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे। नाथन एलिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर थे। एलिस 3 और मैथ्यू वेड 12 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले 3 ओवर में 37 रन दे चुके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस ओवर में 5 गेंद 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की डालीं और कप्तान सूर्यकुमार यादव को भरोसे पर खरे उतरे।

अर्शदीप ने अपने पेस से प्रभावित किया

अर्शदीप के ओवर में वेड आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। पहली 2 गेंद पर एक भी रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर विकेट गिरा। फिर आखिरी 3 गेंद पर 1-1 रन आए। इस ओवर में उन्होंने पहली गेंद 137.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की। इसके बाद उन्होंने 142.2kph,142.9kph,143.3kph की रफ्तार से गेंद की।

मुकेश कुमार ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की

मुकेश कुमार के तौर पर भारत को डेथ ओवर का बेहतरीन गेंदबाज मिला है। उन्होंने एक बार फिर प्रभावित किया। उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ 7 रन दिए। इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने 2 गेंद डॉट की। कंगारुओं को 2 ओवर में 17 रन चाहिए थे। मुकेश कुमार ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले आवेश खान ने 18वें ओवर में 15 रन दिए। उन्होंने लगातार 3 चौके पड़े थे। इसके बाद आखिरी दो ओवर में शानदार गेंदबाजी हुई।