India vs Bangladesh, 2nd Test Match: भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। ग्रीनपार्क स्टेडियम पर लगभग 3 साल बाद कोई टेस्ट मैच हो रहा है। इस खबर में कानपुर में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के बारे में कुछ अहम जानकारियां हैं।

IND vs BAN 2nd Test LIVE Score: Watch Here

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच जनवरी 1952 में खेला गया था। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच था। मेहमान टीम ने इस मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। ग्रीनपार्क स्टेडियम पर पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गैरी सोबर्स ने लगाया था। गैरी सोबर्स ने दिसंबर 1958 में भारत के खिलाफ 198 रन की पारी खेली थी। उनका यह टेस्ट शतक दूसरी पारी में आया था।

वेस्टइंडीज ने वह मैच 203 रन से अपने नाम किया था। उस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे। भारतीय टीम भी अपनी पहली पारी में 222 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट 443 रन पर घोषित की। इस तरह भारत को जीत के लिए 444 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी दूसरी पारी 240 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

ग्रीनपार्क स्टेडियम पर पहला टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय की बात करें तो वह पाली उमरीगर हैं। पाली उमरीगर ने दिसंबर 1960 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 115 रन बनाए थे। वह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। पाली उमरीगर का वह टेस्ट शतक पहली पारी में आया था।

उस टेस्ट मैच में पाली उमरीगर के अलावा मोटगनहल्ली जयसिम्हा ने भी 99 रन की पारी खेली थी, जिसकी मदद से भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 335 रन पर ऑलआउट हुई थी। पाकिस्तान दूसरी पारी में जब 3 विकेट पर 140 रन बनाकर खेल रहा था, तभी मैच ड्रॉ घोषित करने का फैसला लिया गया।

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर टेस्ट मैच में शतक लगाने बल्लेबाज (26 सितंबर 2024 तक)

खिलाड़ीरनमिनट4s6sपारीविपक्षी टीममैदान, शहरतिथि
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)1983402803भारतग्रीनपार्क, कानपुर</td>12 दिसंबर 1958
पाली उमरीगर (भारत)1153391102पाकिस्तानग्रीनपार्क, कानपुर16 दिसंबर 1960
पाली उमरीगर (भारत)147*4001601इंग्लैंडग्रीनपार्क, कानपुर1 दिसंबर 1961
ज्यॉफ पुलर (इंग्लैंड)1193131403भारतग्रीनपार्क, कानपुर1 दिसंबर 1961
केन बैरिंगटन (इंग्लैंड)1724062603भारतग्रीनपार्क, कानपुर1 दिसंबर 1961
टेड डेक्सटर (इंग्लैंड)126*2561503भारतग्रीनपार्क, कानपुर1 दिसंबर 1961
बैरी नाइट (इंग्लैंड)1272821601भारतग्रीनपार्क, कानपुर15 फरवरी 1964
पीटर पारफिट (इंग्लैंड)1213311801भारतग्रीनपार्क, कानपुर15 फरवरी 1964
बापू नादकर्णी (भारत)122*4181503इंग्लैंडग्रीनपार्क, कानपुर15 फरवरी 1964
पॉल शीहान (ऑस्ट्रेलिया)1142572002भारतग्रीनपार्क, कानपुर15 नवंबर 1969
गुंडप्पा विश्वनाथ (भारत)1373542503ऑस्ट्रेलियाग्रीनपार्क, कानपुर15 नवंबर 1969
टोनी लुईस (इंग्लैंड)1252671612भारतग्रीनपार्क, कानपुर25 जनवरी 1973
ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड)1132161402भारतग्रीनपार्क, कानपुर18 नवंबर 1976
गुंडप्पा विश्वनाथ (भारत)103*147803न्यूजीलैंडग्रीनपार्क, कानपुर18 नवंबर 1976
गुंडप्पा विश्वनाथ (भारत)1794201401वेस्टइंडीजग्रीनपार्क, कानपुर2 फरवरी 1979
अंशुमान गायकवाड़ (भारत)1023401001वेस्टइंडीजग्रीनपार्क, कानपुर2 फरवरी 1979
मोहिंदर अमरनाथ (भारत)101*2651001वेस्टइंडीजग्रीनपार्क, कानपुर2 फरवरी 1979
फऊद बच्चुस (वेस्टइंडीज)2505103302भारतग्रीनपार्क, कानपुर2 फरवरी 1979
इयान बॉथम (इंग्लैंड)1423371221भारतग्रीनपार्क, कानपुर30 जनवरी 1982
कपिल देव (भारत)1161731622इंग्लैंडग्रीनपार्क, कानपुर30 जनवरी 1982
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज1945542301भारतग्रीनपार्क, कानपुर21 अक्टूबर 1983
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)1223751601इंग्लैंडग्रीनपार्क, कानपुर31 जनवरी 1985
दिलीप वेंगसरकर (भारत)1373601711इंग्लैंडग्रीनपार्क, कानपुर31 जनवरी 1985
सुनील गावस्कर (भारत)1765062202श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर17 दिसंबर 1986
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)1995051612श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर17 दिसंबर 1986
कपिल देव (भारत)1632401912श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर17 दिसंबर 1986
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)163*3142513साउथ अफ्रीकाग्रीनपार्क, कानपुर8 दिसंबर 1996
एंड्रयू हॉल (साउथ अफ्रीका)1635881701भारतग्रीनपार्क, कानपुर20 नवंबर 2004
वीरेंद्र सहवाग (भारत)1643282422साउथ अफ्रीकाग्रीनपार्क, कानपुर20 नवंबर 2004
गौतम गंभीर (भारत)1672981501श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर24 नवंबर 2009
वीरेंद्र सहवाग (भारत)1311811821श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर24 नवंबर 2009
राहुल द्रविड़ (भारत)1442801511श्रीलंकाग्रीनपार्क, कानपुर24 नवंबर 2009
श्रेयस अय्यर (भारत)1052671321न्यूजीलैंडग्रीनपार्क, कानपुर25 नवंबर 2021

चेतन शर्मा ने वनडे में लगाया था पहला शतक

ग्रीनपार्क स्टेडियम पर वनडे इंटरनेशनल में पहला शतक लगाने का कारनामा चेतन शर्मा ने किया था। चेतन शर्मा ने 25 अक्टूबर 1989 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैच में शतक लगाया था। चेतन शर्मा का यह शतक ऐसी समय आया था जब भारतीय टीम ने मैच में 65 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे और उसे जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य मिला था।

ऐसे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चेतन शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की थी। नवजोत सिंह सिद्धू 61 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए थे। चेतन शर्मा 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे और भारत में 11 गेंद विशेष रहते हुए मैच 6 विकेट से जीत लिया था।

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज (26 सितंबर 2024 तक)

खिलाड़ीरन4s6sस्ट्राइक रेटविपक्षी टीममैदानमैच तिथि
चेतन शर्मा (भारत)101*81105.2इंग्लैंडग्रीन पार्क, कानपुर25 अक्टूबर 1989
मनोज प्रभाकर (भारत)102*9066.23वेस्टइंडीजग्रीन पार्क, कानपुर30 अक्टूबर 1994
विनोद कांबली (भारत)10611096.36जिम्बाब्वेग्रीन पार्क, कानपुर6 मार्च 1996
सचिन तेंदुलकर (भारत)10057112.35ऑस्ट्रेलियाग्रीन पार्क, कानपुर7 अप्रैल 1998
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)102109221.73भारतग्रीन पार्क, कानपुर15 अप्रैल 2005
सलमान बट (पाकिस्तान)12917090.84भारतग्रीन पार्क, कानपुर11 नवंबर 2007
शिखर धवन (भारत)119200125.26वेस्टइंडीजग्रीन पार्क, कानपुर27 नवंबर 2013
एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)104*56142.46भाारतग्रीन पार्क, कानपुर11 अक्टूबर 2015
रोहित शर्मा (भारत)150136112.78साउथ अफ्रीकाग्रीन पार्क, कानपुर11 अक्टूबर 2015
रोहित शर्मा (भारत)147182106.52न्यूजीलैंडग्रीन पार्क, कानपुर29 अक्टूबर 2017
विराट कोहली (भारत)11391106.6न्यूजीलैंडग्रीन पार्क, कानपुर29 अक्टूबर 2017