भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को अपने ग्रुप का आखिरी मैच खेलने उतरेगी। टीम का सामना मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों बड़ी हार मिली थी। इस हार ने भारत के सेमीफाइनल के समीकरण को कुछ यूं उलझाया कि भारत की सेमीफाइनल की जगह ग्रुप राउंड के आखिरी मैच के बाद ही तय होगी। भारत अब अपनी जीत के साथ-साथ पाकिस्तान के भरोसे है।

अंकतालिका का हाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 अंक के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। भारत 3 मैचों में 2 जीत से 4 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर है। टीम का रन रेट भी ऑस्ट्रेलिया के बाद बेस्ट है। न्यूजीलैंड के भी तीन मैचों में चार अंक ही हैं लेकिन उनका नेटरनरेट भारत से कम है। पाकिस्तान की टीम तीन मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने तीन में से एक ही मैच जीता है। वह दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका एक भी मैच नहीं जीत पाया है और वह रेस से बाहर हो सकता था।

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत

भारत के लिए सबसे अहम है यह है कि वह ऑस्ट्रेलिया को हराए। उसके लिए जीत काफी नहीं है, उन्हें बड़ी जीत चाहिए। बड़ी जीत के साथ ही वह नेटरनरेट के लिहाज से अपनी जगह पक्की कर सकता है। आखिरी मैच में अगर वह हार जाता है तो उसके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद खत्म कर देगी। भारत को इसके साथ-साथ पाकिस्तान पर भी निर्भर रहना होगा।

पाकिस्तान के भरोसे क्यों हिंदुस्तान

भारत के मैच के बाद पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत के लिए अहम है कि पाकिस्तान यह मैच जीते। अगर यह मैच पाकिस्तान जीत जाता है तो न्यूजीलैंड के छह अंक नहीं होंगे। ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद सेमीफाइनल में जा सकता है। वहीं अगर न्यूजीलैंड पाकिस्तान को बड़े अंतर हराता है तो न सिर्फ उसके भारत के बराबर अंक होंगे साथ ही उसका नेटरनरेट भी भारत से बेहतर हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत तो क्या होगा?

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तब भी भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच पर निर्भर रहना होगा। भारत चाहेगा कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को बड़े मार्जिन से हरा दे। वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान से कम मार्जिन से जीते या पाकिस्तान से भी हार जाए। ऐसा में भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।