India at the 2023 Asian Games: चीन के हांगझू में बुधवार 4 अक्टूबर की सुबह भारत की झोली में 4 और पदक आए। इसके साथ ही भारतीय दल आधिकारिक तौर पर एशियाई खेलों में अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे निकल गया। 19वें एशियाई खेलों में भारत अब तक 73 पदक जीत चुका है। इसमें 16 स्वर्ण पदक, 26 रजत पदक और 31 कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा 16 स्वर्ण पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में रहा था। तब भारत ने 70 पदक (16 गोल्ड मेडल, 23 सिल्वर मेडल और 31 ब्रॉन्ज मेडल) जीते थे।

11वें दिन 70 का आंकड़ा पार होना पहले से ही सुनिश्चित था। अब भी अन्य कई स्पर्धाओं में पदक आ सकते हैं। मुक्केबाजी, स्क्वाश, तीरंदाजी और ब्रिज से पदक मिलना निश्चित हैं। इसके अलावा और भी कुछ ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं बाकी हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी पदक जीत सकते हैं।

देखना यह है कि भारत क्या हांगझू में ‘अबकी बार 100 पार’ की टैग लाइन पार कर पाता है या नहीं। भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एथलीट्स को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण करार दिया।

पीएम मोदी ने लिखा, एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमका! 71 पदकों के साथ, हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीट्स के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है। प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीट्स को बधाई।

भारत के पिछले 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

2018 इंडोनेशिया-पालेमबांग (कुल 70 पदक, 16 गोल्ड मेडल)
1951 नई दिल्ली (कुल 51 पदक, 15 गोल्ड मेडल)
2010 गुआंगझू (कुल 65 पदक, 14 गोल्ड मेडल)


19वें एशियाई खेलों की पदक तालिका (4 अक्टूबर की दोपहर 01:30 बजे तक अपडेट)

रैंकदेशस्वर्ण पदकरजत पदक कांस्य पदककुल पदक
1चीन1659147303
2जापान344952135
3साउथ कोरिया324466142
4भारत16263173
5उज्बेकिस्तान14152251
6ताइवान12111942
7थाइलैंड10122244
8नॉर्थ कोरिया810725
9हान्गकॉन्ग7152547
10बहरीन71412