Women’s T20 World Cup 2023 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 (T20) विश्व कप के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान की टीमों की एक और भिड़ंत तय हो गई। टूर्नामेंट में 12 फरवरी 2023 को भारत और पाकिस्तान की टीमें केपटाउन के मैदान में आमने-सामने होंगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 8वां संस्करण 10 फरवरी 2023 को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच के साथ शुरू होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले साउथ अफ्रीका के तीन शहरों केप टाउन, पार्ल और गकेबेरा में खेले जाएंगे। नॉकआउट मुकाबले 23 फरवरी से शुरू होंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल केप टाउन में ही खेले जाने हैं। फाइनल 26 फरवरी 2023 को केप टाउन में खेला जाना है। निर्धारित तिथि पर खेल में बड़ी बाधा पैदा होने के मामले में 27 फरवरी को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
पांच बार की विजेता और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 में रखा गया है। ग्रुप 1 में श्रीलंका और बांग्लादेश भी हैं। बांग्लादेश ने हाल ही में आयरलैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2022 फाइनल जीता। अन्य टीमें ग्रुप 2 में हैं। आयरलैंड ग्रुप 2 में इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ है।
- ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश।
- ग्रुप 2: इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड।
21 फरवरी तक चलने वाले ग्रुप स्टेज में हर टीम एक-एक बार अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों से भिड़ेगी। ग्रुप चरण के अंत में हर समूह में शीर्ष पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
ICC Women’s T20 World Cup 2023 (वुमन्स टी20 विश्व कप 2023) का शेड्यूल इस प्रकार है:
दिनांक | टीमें | शहर |
10 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | केप टाउन |
11 फरवरी | वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड | पार्ल |
11 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | पार्ल |
12 फरवरी | भारत बनाम पाकिस्तान | केप टाउन |
12 फरवरी | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | केप टाउन |
13 फरवरी | आयरलैंड बनाम इंग्लैंड | पार्ल |
13 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड | पार्ल |
14 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | गकेबेरा |
15 फरवरी | वेस्टइंडीज बनाम भारत | केप टाउन |
15 फरवरी | पाकिस्तान बनाम आयरलैंड | केप टाउन |
16 फरवरी | श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया | गकेबेरा |
17 फरवरी | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | केप टाउन |
17 फरवरी | वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड | केप टाउन |
18 फरवरी | इंग्लैंड बनाम भारत | गकेबेरा |
18 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया | गकेबेरा |
19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज | पार्ल |
19 फरवरी | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | पार्ल |
20 फरवरी | आयरलैंड बनाम भारत | गकेबेरा |
21 फरवरी | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | केप टाउन |
21 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | केप टाउन |
23 फरवरी | सेमी-फाइनल 1 | केप टाउन |
24 फरवरी | रिजर्व डे | केप टाउन |
24 फरवरी | सेमी-फाइनल 2 | केप टाउन |
25 फरवरी | रिजर्व डे | केप टाउन |
26 फरवरी | फाइनल | केप टाउन |
27 फरवरी | रिजर्व डे | केप टाउन |