दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए टीमों का ऐलान मंगलवार (10 सितंबर) को हो गया। मयंक अग्रवाल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने गए इंडिया बी के यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की जगह सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू सिंह को शामिल किया है। तेज गेंदबाज यश दयाल को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। उनकी जगह हिमांशु मंत्री (मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ) को टीम में शामिल किया गया है।
Duleep Trophy 2024 India A vs India D India B vs India C Live Score
भारतीय टीम में चुने जाने के बाद भी सरफराज खान दूसरे दौर में खेलेंगे। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण पहले राउंड में नहीं खेले थे। दोनों दूसरे राउंड में भी नहीं खेलेंगे। चूंकि अक्षर पटेल की जगह निशांत सिंधु (हरियाणा क्रिकेट संघ) को इंडिया में चुना गया है। तुषार देशपांडे चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंडिया ए के विद्धुत कावेरप्पा को शामिल किया गया है।
दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड कब
दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 12 सितंबर से खेला जाएगा। इस राउंड में इंडिया ए का सामना इंडिया डी और इंडिया बी का सामना इंडिया सी से होगा। यानी मयंक अग्रवाल की टीम के सामने श्रेयस अय्यर की टीम होगी। दूसरी ओर अभिमन्यु ईश्वरन के सामने श्रेयस अय्यर होंगे। पहले राउंड में इंडिया बी ने इंडिया ए को हराया था। इंडिया सी ने इंडिया डी को हराया था।
इंडिया ए की अपडेटेड टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।
इंडिया बी की अपडेटेड टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर)।
इंडिया सी की टीम में कोई बदलाव नहीं: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाल विजयकुमार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।
इंडिया डी की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विद्धुत कावेरप्पा।