भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की। टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारत को इस जीत की सख्त जरूरत थी। पाकिस्तान की टीम को इस हार से बहुत नुकसान नहीं हुआ है। हारने के बावजूद पाकिस्तान अंकतालिका में भारत से ऊपर है। भारत की आगे की राह बहुत मुश्किल है।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत के ग्रुप में उसके अलावा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और एशियाई चैंपियन श्रीलंका है। इस समय श्रीलंका को छोड़कर बाकी सभी के समान अंक हैं लेकिन नेटरनरेट का बहुत फर्क है।

क्या है ग्रुप का हाल

भारत के ग्रुप में फिलहाल न्यूजीलैंड सबसे ऊपर है। भारत के खिलाफ मिली बड़ी जीत के कारण उसका नेट रन रेट +2.900 का है। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक मैच में एक जीत के साथ दो अंक और +1.908 के रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है।

भारत से बेहतर स्थिति में पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम भारत से मिली हार के बाद भी तीसरे स्थान पर है। उन्होंने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। उसका नेटरनरेट +0.555 है। वहीं इतने ही मैचों में भारत के भी दो अंक है लेकिन उनका नेटरनरेट -1.217 है। सबसे नीचे हैं श्रीलंका जिसे अब एक भी जीत नहीं मिली है।

भारत की सेमीफाइनल की राह

भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार ने उसकी आगे की राह में कई कांटे बिछा दिए हैं। भारत को सेमीफाइनल टिकट के लिए नीचे दिए गए किसी एक सिनेरियो को पूरा करना होगा।

1) भारत श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ मैच जीते। वह एक मैच बड़े अंतर से जीते। साथ ही वह यह दुआ करे कि न्यूजीलैंड अपना एक मैच हार जाए। इसके बाद सबकुछ नेटरनरेट पर निर्भर करेगा।

2) भारत अगर अपना एक हार जाता है तो उसे दुआ करनी होगी की न्यूजीलैंड अपने तीन में से दो मैच हारे। साथ ही पाकिस्तान अपने अगले दो में से एक मैच हार जाए। इसके बाद नेटरनरेट पर चीजें तय होगी। भारत को श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिया गया 105 रन का लक्ष्य जल्दी हासिल करता तो उसका नेटरनरेट बेहतर हो सकता था।

रैंकटीममैचजीतहारटाईनेट रन रेटअंक
1न्यूजीलैंड11002.92
2ऑस्ट्रेलिया11001.9082
3पाकिस्तान21100.5552
4भारत2110-1.2172
5श्रीलंका2020-1.6670
रैंकटीममैचजीतहारटाईनेट रन रेटअंक
1वेस्टइंडीज21101.1542
2इंग्लैंड11001.052
3दक्षिण अफ्रीका11100.7732
4बांग्लादेश2110-0.1252
5स्कॉटलैंड2020-1.8970