IND vs AUS Women’s Score: ऑस्ट्रेलिया ने फिर भारत का सपना तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 23 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत को 5 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला टीम का अभियान समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उन्होंने पहले 18 गेंद में 31 रन की धुआंधार पारी खेली। बाद में गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान भारत ने आखिरी 6 ओवर में 73 रन लुटाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाए और 73 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने अर्धशतक लगाया। कप्तान मेग लेनिंग 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारत की ओर से शिखा पांडे ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहीं। इससे पहले भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 और ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए।
टॉस के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने बताया कि एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग की जगह जेस जॉनसन और एलीसा हीली प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। हरमनप्रीत कौर ने बताया कि पूजा अस्वस्थ हैं। उनकी जगह स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को एकादश में जगह दी गई है।
हरमनप्रीत ने बताया कि वह भी अस्वस्थ थीं लेकिन अब ठीक हैं। हरमनप्रीत कौर ने कहा, मुझे याद आया कि यास्तिका भाटिया भी आज का मुक़ाबला खेल रही हैं। उन्हें देविक वैद्य के स्थान पर शामिल किया गया है।
India vs Australia Women's T20 World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को अपनी खराब फील्डिंग का भी खामियाजा भुगतना पड़ा।
मैच का टर्निंग पॉइंट हरमनप्रीत कौर का आउट होना रहा। उनके आउट होने के बाद भारत वापसी नहीं कर पाया। भारत को अंतिम दो ओवर में 20 रन बनाने थे। लक्ष्य हासिल हो सकता था, लेकिन स्नेह राणा और राधा यादव के विकेट गंवाने के कारण भारत जीत से दूर रह गया। दूसरी ओर विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने फिर दबाव की परिस्थियों में शानदार खेल दिखाया और बताया कि क्यों वह पांच बार की चैंपियन है।
दीप्ति शर्मा ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाया, लेकिन भारतीय टीम जीत के लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई। इस तरह भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और नॉकआउट मैच हार गई।
राधा यादव 20वें ओवर की चौथी गेंद पर बाउंड्री के पास लपकी गईं। भारत को जीत के लिए 2 गेंद में 11 रन चाहिए। जो लगभग असंभव है।
19वां ओवर जेस जॉनसन लेकर आईं। यह ओवर भारत के लिए अनुरूप नहीं रहा। इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 4 रन आए और आखिरी गेंद पर स्नेह राणा का विकेट भी गंवाया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 157 रन है। स्नेह राणा 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा के 13 गेंद में 11 रन हैं। राणा की जगह राधा यादव बैटिंग के लिए आईं हैं।
भारत ने 18वें ओवर से 11 रन जुटाए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 153 रन है। उसे जीत के लिए 2 ओवर में 20 रन चाहिए। दीप्ति शर्मा के 12 गेंद में 10 और स्नेह राणा के 5 गेंद में 8 रन हैं।
भारत को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर छठा झटका लगा। डॉर्सी ब्राउन के ओवर में ऋचा घोष छक्का लगाने की कोशिश में डीप मिड-विकेट पर ताहलिया मैक्ग्रा के हाथों लपकी गईं। ऋचा घोष 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा की जगह दाएं हाथ की बल्लेबाज स्नेह राणा बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 142 रन है।
15वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पांचवां झटका लगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर रन आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर की जगह दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
ताहलिया मैक्ग्रा 14वां ओवर लेकर आईं। इस ओवर से भारत के खाते में 13 रन आए। हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने एक-एक चौका लगाया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 124 रन है। हरमनप्रीत कौर के 30 गेंद में 43 और ऋचा घोष के 14 गेंद में 14 रन हैं। हरमनप्रीत कौर ने 15वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके जड़कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
13 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है। हरमनप्रीत कौर के 26 गेंद में 37 रन हैं। ऋचा घोष के 11 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 14 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब 42 गेंद में 62 रन चाहिए।
डार्सी ब्राउन ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को बहुप्रतीक्षित सफलता दिलाई। ब्राउन ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को विकेट के पीछे एलिसा हीली को कैच कराया। ब्राउन की यह गेंद पटकी हुई थी। काफी ऊपर थी। जेमिमा ने अपर कट लगाया, लेकिन गेंद महीन किनारा लेकर हीली के दस्तानों में समा गई। जेमिमा रोड्रिग्स 6 चौके की मदद से 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा की जगह ऋचा घोष बैटिंग के लिए आईं हैं। जेमिमा ने आउट होने से पहले हरमनप्रीत कौर के साथ 41 गेंद में 69 रन जोड़े थे।
भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। जेमिमा और हरमनप्रीत कौर 39 गेंद में 65 रन जोड़ चुकी हैं। जेमिमा के 22 गेंद में 39 रन हैं। हरमनप्रीत कौर के 21 गेंद में 33 रन हैं। भारत को जीत के लिए अब 10 ओवर में 80 रन चाहिए।
भारतीय पारी के 8 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 3 विकेट पर 74 रन है। जेमिमा रोड्रिग्स के 15 गेंद में 25 और हरमनप्रीत कौर के 16 गेंद में 17 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब 12 गेंद में 99 रन चाहिए।
भारत ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 59 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। जेमिमा के 10 गेंद में 20 और हरमनप्रीत कौर के 9 गेंद में 18 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लगता है भारतीय टीम को यह पता नहीं कि 173 रन बनाने के लिए 120 गेंदें खेलना जरूरी है। यास्तिका भाटिया खराब रनिंग बिटविन द विकेट का शिकार हुईं और 4 रन बनाकर आउट हो गईं। चौथा ओवर डार्सी ब्राउन लेकर आईं थीं। उनकी चौथी गेंद पर यास्तिका भाटिया ने फ्लिक किया। यास्तिका बहुत बाहर निकल आईं। इस बीच, गार्डनर ने मिडविकेट पर गेंद को रोककर फेंका विकेटकीपर हीली के पास फेंका और हीली ने कोई गलती नहीं की। यास्तिका की जगह हरमनप्रीत कौर बैटिंग के लिए आईं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन है।
भारत ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मंधाना का विकेट गंवाया। एश्ले गार्डनर ने मंधाना को एलबीडब्ल्यू किया। गार्डनर की यह गेंद फ्लाइटेड थी। स्मृति बैकफुट पर खेल गईं। अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने स्मृति मंधाना को आउट करार दिया। मंधाना 5 गेंद में 2 रन ही बना पाईं। मंधाना की जगह जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 25 रन है।
भारत की ओर से शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर लेकर आईं। पहले ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए। शैफाली वर्मा ने आखिरी गेंद पर चौका भी लगाया। हालांकि, शैफाली दूसरे ओवर (मेगन शुट) की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं। शैफाली वर्मा 6 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। शैफाली की जगह यास्तिका भाटिया बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है।
आखिरी ओवर रेणुका सिंह ठाकुर लेकर आईं। उनके इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 20 रन बटोरे। कप्तान मेग लेनिंग ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर फिर छक्का लगाया। भारत को जीत और फाइनल में पहुंचने के लिए अब 20 ओवर में 173 रन बनाने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने 5 गेंद के भीतर दूसरा विकेट गंवाया। शिखा पांडे ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रेस हैरिस को 7 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इससे पहले हैरिस ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा था। हैरिस की जगह एलिस पेरी बैटिंग के लिए आईं हैं। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 154 रन है।
दीप्ति शर्मा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर को बोल्ड किया। गार्डनर 18 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। दीप्ति की यह गेंद यार्कर थी। गार्डनर ने बैट नीचे लाना चाहा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और गेंद ऑफ स्टम्प पर जा लगी। गार्डनर की जगह ग्रेस हैरिस बैटिंग के लिए आईं हैं।
रेणुका ठाकुर 17वां ओवर लेकर आईं। उनकी पहली और दूसरी गेंद पर गार्डनर ने चौके लगाए। पिछली 5 गेंद में ऑस्ट्रेलिया के खाते में 17 रन आ चुके हैं। इसमें 4 चौके हैं। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 137 रन है। 17वें ओवर से भी ऑस्ट्रेलिया के खाते में 11 रन आए। गार्डनर के 16 गेंद में 30 और लेनिंग के 24 गेंद में 25 रन हैं।
15वां ओवर स्नेह राणा लेकर आईं। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर से 14 रन ऑस्ट्रेलिया के खाते में आए। लेनिंग ने दो और गार्डनर ने एक चौका लगाया। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन है। लेनिंग के 21 गेंद में 23 रन हैं। गार्डनर के 7 गेंद में 8 रन हैं।
स्नेह राणा 13वां ओवर लेकर आईं। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में रन आए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन है। मेग लेनिंग के 13 गेंद में 10 और गार्डनर के 3 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 7 गेंद में 6 रन की साझेदारी हुई है।
शिखा पांडे 12वां ओवर लेकर आईं। मूनी ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। इसके साथ ही 34वीं गेंद पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर मूनी पॉइंट पर शैफाली वर्मा को अपना कैच थमा बैठीं। मूनी 37 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी की जगह एश्ले गार्डनर बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 89 रन है।
स्नेह राणा 11वां ओवर लेकर आईं। उनकी तीसरी गेंद पर मूनी ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 9 रन आए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 78 रन है। मूनी के 32 गेंद में 44 रन हैं। लेनिंग के 9 गेंद में 7 रन हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है। बेथ मूनी के 28 गेंद में 37 रन हैं। मूनी अब तक 4 चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं। मेग लेनिंग के 7 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 17 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस ओवर की चौथी गेंद पर शैफाली वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर मूनी का कैच टपका दिया और चौका भी हो गया।
हरमनप्रीत कौर ने 8वें ओवर के लिए राधा यादव को गेंद थमाई। उन्हें इसका फायदा भी मिला। राधा यादव ने ओवर की तीसरी गेंद पर एलिसा हीली को ऋचा घोष के हाथों स्टम्प कराया। हीली 26 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। राधा की यह गेंद थोड़ी नीची रही। हीली आगे बढ़ते हुए गेंद को मारना चाहती थीं। हीली चूकीं, लेकिन ऋचा ने कोई गलती नहीं की। हीली की जगह मेग लेनिंग बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
दीप्ति शर्मा छठा ओवर लेकर आईं। उनकी पहली ही गेंद पर हीली बीट हुईं। ऋचा घोष ने स्टम्पिंग भी की। एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। हरमनप्रीत कौर ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद ग्लव्स ले लगी थी। अगर गेंद बल्ले या ग्लव्स से नहीं लगी होती तो ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हो सकता था। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मूनी ने छक्का भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में 43 रन बनाए। मूनी के 14 गेंद में 19 और हीली के 22 गेंद में 23 रन हैं।
पांचवां ओवर शिखा पांडे लेकर आईं। उनकी पहली गेंद पर हीली ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर वाइड रही। उसकी अगली गेंद पर मूनी ने दौड़कर 2 रन पूरे किए। मूनी ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक हीली को दी। हीली अगली दोनों गेंदों में कोई रन नहीं ले पाईं। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। हीली के 20 और मूनी के 10 रन हैं।
दीप्ति शर्मा चौथा ओवर लेकर आईं। एलिसा हीली ने इस बार फिर उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर हीली ने एक रन लेकर स्ट्राइक मूनी को दी। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 5 रन आए। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन है। बेथ मूनी के 7 गेंद में 7 रन हैं। एलिसा हीली के 17 गेंद में 19 रन हैं।
रेणुका सिंह ठाकुर तीसरा ओवर लेकर आईं। इस ओवर की पहली गेंद पर हीली ने चौका लगाया। तीसरे ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 7 रन आए। मूनी के 6 गेंद में 7 और हीली के 12 गेंद में 14 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 21 रन है।
भारत पिछले पांच वर्षों में शीर्ष टीमों में शामिल रहा है, लेकिन कोई बड़ी ट्रॉफी अपनी झोली में नहीं डाल सका है। उसने उम्मीदों के अनुरूप एक और आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, भारतीय टीम बीते समय में विशेषकर नॉकआउट मैचों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले टी20 विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था। हाल ही में पिछले साल बर्मिंघम में स्वर्ण पदक मैच में भी उसने जीत हासिल की थी। वर्ष 2017 में वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ा है। अब समय आ गया है जब वह गुरुवार को ‘करो या मरो’ जैसे मुकाबले में उम्मीदों को प्रदर्शन में तब्दील करे।