IND vs ZIM 4th T20I: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक इस मैच में 35 गेंदों पर पूरा किया जबकि यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक 29 गेंदों पर लगाया और उन्होंने 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली और टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। इस 10 विकेट से जीत हासिल करते ही गिल ने एमएस धोनी के 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
गिल ने की धोनी की बराबरी
शुभमन गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को टी20आई में 10 विकेट से जीत दिलाने वाले दूसरे कप्तान बन गए। गिल से पहले भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई में 10 विकेट से जीत एमएस धोनी ने साल 2016 में दिलाई थी। इसके बाद अब यानी 8 साल के बाद गिल ने ये कमाल किया और धोनी के इस 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली।
टी20आई में भारत के लिए 10 विकेट से मैच जीतने वाले कप्तान
2016 – एमएस धोनी बनाम जिम्बाब्वे
2024 – शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे
बिना विकेट खोए 150 से ज्यादा रन का सफल पीछा
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, कराची, 2022 (लक्ष्य: 200)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2016 (लक्ष्य: 169)
इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (लक्ष्य: 169)
भारत बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)
पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई, 2021 (लक्ष्य: 152)