IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने कप्तान शुभमन गिल (2 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद हरारे में रन का तूफान आया और भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। टी20आई में ये भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ बेस्ट स्कोर भी रहा। भारत ने इस मैच के आखिरी 5 ओवर में यानी 30 गेंदों पर 82 रन बनाए तो हीं आखिरी 10 ओवर में यानी 60 गेंदों पर टीम इंडिया की तरफ से 160 रन बने।
टी20आई में आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में अब भारत पहले नंबर पर आ गया और इस टीम ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया जिसने साल 2007 में केन्या के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 159 रन बनाए थे। इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 100 रन जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 77 रन तो वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रन की पारी खेली और उन्होंने सूर्यकुमार यादव का ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
रिंकू सिंह ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह का बेहद आक्रामक रूप देखने को मिला और उन्होंने 22 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। हालांकि वो सिर्फ 2 रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। रिंकू ने अपनी पारी में लगाए इन 5 छक्कों की मदद से सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया और वो टी20आई में 19वें और 20वें ओवर में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए।
रिंकू सिंह ने टी20आई में भारत की तरफ से 19वें ओवर 20वें ओवर में अब तक 48 गेंदों का सामना करते हुए कुल 17 छक्के लगाए हैं जबकि सूर्यकुमार ने 62 गेंदों पर 14 छक्के लगाए थे। वहीं दिनेश कार्तिक ने भी 97 गेंदों पर 14 छक्के आखिरी के दो ओवर में जड़े थे। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या पहले नंबर पर हैं जिन्होंने भारत की तरफ से आखिरी दो ओवर में 193 गेंदों का सामना करते हुए कुल 32 छक्के लगाए हैं।
T20I मैचों में 19-20वें ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के (गेंद)
32 छक्के- हार्दिक पांड्या (193 गेंद)
24 – विराट कोहली (158)
19 – एमएस धोनी (258)
17 – रिंकू सिंह (48)
14 – सूर्यकुमार यादव (62)
14 – दिनेश कार्तिक (97)
13 – युवराज सिंह (50)
भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा टी20 छक्के
13 – हार्दिक पांड्या
12 – एमएस धोनी
11 – सूर्यकुमार
9 – दिनेश कार्तिक
8 – रिंकू सिंह
8 – विराट कोहली
6 – रोहित शर्मा</p>