IND vs SL: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ये मैच टाई जरूर रहा, लेकिन रोहित शर्मा की पारी इस मैच में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। रोहित ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन हुआ। अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेलना है और इस मैच में रोहित शर्मा के पास एमएस धोनी के रिकॉर्ड को ब्रेक करने का अच्छा मौका होगा।
एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा
भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा इस वक्त एमएस धोनी की बराबरी पर हैं। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 43 चौके लगाए हैं जबकि एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 छक्के ही लगाए थे। अब रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान जैसे ही एक छक्का लगाएंगे वो बतौर भारतीय कप्तान किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 छक्के लगाए हैं तो वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 33 छक्के लगाए थे। इसके अलावा विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं जिन्होंनने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 32 छक्के जड़े हैं।
किसी टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के
43 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
43 – एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया
35 – रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड
33 – एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड
32 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
32 – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका