IND vs SL Mumbai Cricket Association Stadium Pitch Report in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार 2 नवंबर को महाराष्ट्र के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। विश्व कप में भारत मजबूत स्थिति में है। उसने टूर्नामेंट में अब तक खेले सभी छह मैच जीते हैं।

भारतीय टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका है। उसके 7 मैच में 12 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के कारण वह भारत से ऊपर है। दूसरी ओर श्रीलंका ने 6 में से सिर्फ 2 मैच में ही जीत हासिल की है। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है।

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 167 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 98 मैच जीते हैं। श्रीलंकाई टीम 57 मैच जीतने में सफल रही है। एक मुकाबला टाई रहा। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें 12 साल बाद आमने-सामने होंगी।

इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच 2 अप्रैल 2011 को भिड़ंत हुई थी। भारत ने वह मैच 6 विकेट से जीता था। वानखेड़े में भारत ने अब तक 20 वनडे खेले हैं। इसमें उसने 11 जीते हैं, जबकि 9 हारे हैं।

भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च 2023 को खेला था और 5 विकेट से जीता था। इस लेख में हम भारत बनाम श्रीलंका मैच के लिए मौसम पूर्वानुमान और पिच रिपोर्ट के बारे में जानेंगे।

IND vs SL Live Streaming: श्रीलंका को हरा भारत की फिर से शीर्ष पर पहुंचने पर नजर; मुफ्त में ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL विश्व कप 2023: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच काफी संतुलित है। इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि, इस पिच पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। विश्व कप 2023 में इस मैदान पर अब तक दो मैच खेले गए हैं। दोनों में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 से ज्यादा का स्कोर (इंग्लैंड के खिलाफ 399 और बांग्लादेश के खिलाफ 382 रन) किया। दो नवंबर 2023 को भी वानखेड़े स्टेडियम में फिर ऐसे ही उच्च स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद है।

IND vs SL, विश्व कप 2023: मुंबई मौसम अपडेट

मुंबई में 2 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि भारत बनाम श्रीलंका मैच में बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं होगी। तापमान 29° से 35° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आर्द्रता 53 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है।

वानखेड़े स्टेडियम के रिकॉर्ड और आंकड़े

कुल वनडे मैच: 31
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 16
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 15
पहली पारी का औसत स्कोर: 243 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 201 रन
उच्चतम स्कोर: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का 438/4
पीछा किया गया उच्चतम स्कोर: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का 284/4

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ताजा अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें देखें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आंकड़ों पर नजर डालने के लिए यहां क्लिक करें