India vs Sri Lanka Asia Cup: एशिया कप 2023 के सुपर 4 के चौथे मुकाबला में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार 12 सितंबर को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका का टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। 10वीं बार टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। श्रीलंका की टीम विजय रथ रुका। टीम लगातार 13 मैच से जीतते आ रही थी। वर्ल्ड कप क्वालिफायर से एशिया कप तक लगातार 13 वनडे मैच जीती। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 अक्टूबर को सुपर 4 का मैच नॉक आउट की तरह हो गया है। मैच जीतने वाली टीम 17 सितंबर को फाइनल खेलेगी। सुपर 4 में भारत को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से 15 सितंबर को खेलना है। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 66 गेंद पर 5 चौके की मदद से 41 रन बनाए। दुनिथ वेललेज 46 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 39 और इशान किशन ने 33 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेललेज ने 5 तो चरिथ असलंका ने 4 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि वह इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ खेलेंगे। शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को भारतीय एकादश में शामिल किया गया है।
Asia Cup, 2023
India
213 (49.1)
Sri Lanka
172 (41.3)
Match Ended ( Day – Super Four – Match 4 )
India beat Sri Lanka by 41 runs
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023:टीम इंडिया 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है।
टीम इंडिया ने 25 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। इशान किशन 18 और केएल राहुल 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 गेंद पर 37 रन की साझेदारी हुई। धनंजय डी सिल्वा के ओवर में 5 रन बने।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। इशान किशन 11 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हुई। दुनिथ वेललेज के ओवर में 2 रन बने।
दुनिथ वेललेज ने टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। रोहित शर्मा 53 रन बनाकर बोल्ड हुए। टीम इंडिया का स्कोर 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन। इशान किशन बगैर खाता खोले क्रीज पर।
दुनिथ वेललेज ने टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। विराट कोहली 3 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 13.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन। रोहित शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। यह उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी है। टीम इंडिया का स्कोर 12.4 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन। विराट कोहली 2 और रोहित शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर।
डुनिथ वेललेज ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने शुभमन गिल को बोल्ड किया। गिल ने 25 गेंद पर 19 रन बनाए। उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। टीम इंडिया ने 11.1 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 47 और विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 65 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 और रोहित शर्मा 39 रन बनाकर क्रीज पर। दासुन शनाका के ओवर में रोहित ने 4 चौके लगाए।
रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 14 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम इंडिया ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बना लिए हैं। दासुन शनाका के ओवर में 6 रन बने। रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। श्रीलंका के लिए कसुन रजिता पहला ओवर लेकर आए। रोहित उनकी शुरुआती 3 गेंद में एक भी रन नहीं बना पाए। हालांकि, चौथी गेंद पर रोहित ने चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। कसुन की यह गेंद फुलर लेंथ थी। रोहित ने बल्ले का फेस खोलकर डीप थर्डमैन की ओर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक शुभमन गिल को दी। शुभमन गिल ने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में मौका मिला है। वहीं श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद रोहित ने बताया कि चूंकि लगातार 3 दिन खेलना था, इसलिए रिकवरी के लिए 11 सितंबर की रात पूरी टीम स्विमिंग पूल में उतरी थी। उनको आज का विकेट ज्यादा सूखा दिख रहा है। श्रेयस अय्यर भी अनुपलब्ध रहेंगे। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पीठ की ऐंठन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और वह श्रीलंका के खिलाफ भारत के सुपर 4 मैच के लिए आज टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी है।
श्रीलंका की टीम को कमजोर आंकना टीम इंडिया के लिए भूल होगी। टीम लगातार 13 वनडे से अजेय है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर से शुरू हुआ जीत का सिलसिला एशिया कप में भी जारी है।
कोलंबो से अच्छी खबर यह है कि मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर हैं और प्रैक्टिस कर रहे। टीम इंडिया की निगाहें श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचने पर होगी।
कोलंबो में बारिश ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच दो दिन तक चला। इसके बाद उसे श्रीलंका से आज मैच खेलना है। यानी रोहित ब्रिगेड लगातार तीसरे दिन मैदान पर होगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, एक्सर पटेल, श्रेयस अय्यर , प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंत।
भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रन से हराया था। यह भारत की पाकिस्तान पर वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत है। वहीं श्रीलंका ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को मात दी थी।
भारतीय टीम एशिया कप में आज श्रीलंका का सामना करेगी। यह सुपर-4 में भारत का दूसरा मुकाबला है। आज के मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। वह फिलहाल सुपर-4 की अंकतालिका में सबसे ऊपर है।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023: भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर 4 के चौथे मैच पर भी बारिश का साया है। दोपहर 2-3 बजे के बीच और रात 9 बजे के बाद बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों में खूब गर्मी और उमस था, लेकिन मंगलवार की सुबह मौसम सुहाना था। यहां मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर और देर शाम में बारिश की संभावना है। ऐसे में पूरे 50 ओवर का मुकाबला संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि, भारी बारिश की स्थिति में भी, आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ ने दिखाया है कि वे लगभग एक घंटे में आउटफील्ड तैयार कर सकते हैं। ग्राउंडस्टाफ द्वारा किए गए शानदार काम को भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से प्रशंसा मिली।