India vs Sri Lanka Asia Cup: एशिया कप 2023 के सुपर 4 के चौथे मुकाबला में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार 12 सितंबर को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका का टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। 10वीं बार टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। श्रीलंका की टीम विजय रथ रुका। टीम लगातार 13 मैच से जीतते आ रही थी। वर्ल्ड कप क्वालिफायर से एशिया कप तक लगातार 13 वनडे मैच जीती। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 अक्टूबर को सुपर 4 का मैच नॉक आउट की तरह हो गया है। मैच जीतने वाली टीम 17 सितंबर को फाइनल खेलेगी। सुपर 4 में भारत को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से 15 सितंबर को खेलना है। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 66 गेंद पर 5 चौके की मदद से 41 रन बनाए। दुनिथ वेललेज 46 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 39 और इशान किशन ने 33 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेललेज ने 5 तो चरिथ असलंका ने 4 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि वह इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ खेलेंगे। शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को भारतीय एकादश में शामिल किया गया है।

Match Ended

Asia Cup, 2023

India 
213 (49.1)

vs

Sri Lanka  
172 (41.3)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 4 )
India beat Sri Lanka by 41 runs

Live Updates

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023:टीम इंडिया 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है।

23:06 (IST) 12 Sep 2023
IND VS SL Live: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच नॉक आउट बना

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 अक्टूबर को सुपर 4 का मैच नॉक आउट की तरह हो गया है। मैच जीतने वाली टीम 17 सितंबर को फाइनल खेलेगी। सुपर 4 में भारत को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से 15 सितंबर को खेलना है। भारतीय टीम 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है।

22:58 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया 41 रन से मैच जीती

कुलदीप यादव ने मथीसा पथीराना को बोल्ड किया। टीम इंडिया 41 रन से मैच जीती। श्रीलंका का टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई। दुनिथ वेललेज 46 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। श्रीलंका की टीम विजय रथ रुका। टीम लगातार 13 मैच से जीतते आ रही थी।

22:54 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कुलदीप यादव ने कसुन रजिथा को बोल्ड किया

कुलदीप यादव ने कसुन रजिथा को बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। श्रीलंका का स्कोर 41.1 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन। जीत के लिए 53 गेंद पर 42 रन की दरकार।

22:51 (IST) 12 Sep 2023
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। महेश तीक्ष्णा का सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपका। श्रीलंका का स्कोर 40.5 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन। जीत के लिए 55 गेंद पर 43 रन की दरकार।

22:45 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को विकेट की दरकार

श्रीलंका ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना लिए। जीत के लिए 60 गेंद पर 44 रन चाहिए। दुनिथ वेललेज 41 और महेश तीक्ष्णा 2 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया को विकेट की दरकार।

22:32 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: रविंद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए। श्रीलंका का स्कोर 37.3 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन। जीत के लिए 52 रन की दरकार। दुनिथ वेललेज 35 रन बनाकर क्रीज पर। 75 गेंद पर 63 रन की साझेदारी टूटी।

22:06 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: धनंजय डी सिल्वा और दुनिथ वेललेज की जोड़ी खतरनाक होती जा रही

धनंजय डी सिल्वा और दुनिथ वेललेज की जोड़ी खतरनाक होती जा रही है। दोनों के बीच 42 गेंद पर 39 रन की साझेदारी हो गई है। श्रीलंका का स्कोर 32 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन। जीत के लिए 76 रन चाहिए। वेललेज 16 और धनंजय डी सिल्वा 36 रन बनाकर क्रीज पर।

21:37 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: दासुन शनाका को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

दासुन शनाका को रविंद्र जडेजा ने 9 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 25.1 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 115 रन की दरकार। धनंजय डी सिल्वा 21 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर दुनिथ वेललेज क्रीज पर।

21:16 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कुलदीप यादव ने चरिथ असलंका को 22 रन पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने चरिथ असलंका को 22 रन पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन। जीत के लिए 137 रन की दरकार। दासुन शनाका नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। उन्होंने चौके से खाता खोला। धनंजय डी सिल्वा 5 रन बनाकर क्रीज पर।

21:08 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कुलदीप यादव ने सदीरा समरविक्रमा को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने सदीरा समरविक्रमा को 17 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन। धनंजय डीसिल्वा बगैर खाता खोले क्रीज पर। चरिथ असलंका 22 रन बनाकर क्रीज पर।

21:05 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: इशान किशन ने छोड़ा चरिथ असलंका का कैच

श्रीलंका ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 147 रन की दरकार। चरिथ असलंका 21 और सदीर समरविक्रमा 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 59 गेंद पर 42 रन की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा ने विकेट का मौका बनाया था, लेकिन इशान किशन कैच नहीं पकड़ पाए। असलंका का कैच था।

20:38 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया विकेट लेकर ही मैच जीत सकती है

श्रीलंका ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 172 रन चाहिए। सदीरा समरविक्रमा 7 रन बनाकर क्रीज पर। चरिथ असलंका 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया विकेट लेकर ही मैच जीत सकती है।

20:16 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL live: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को झटका दिया

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को झटका दिया। दिमुथ करुणरत्ने को 2 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन। जीत के लिए 189 रन की दरकार। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका बगैर खाता खोले क्रीज पर।

20:12 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया

जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने कुसल मेंडिस को 15 रन पर पवेलियन भेजा। दिमुथ करुणारत्ने 2 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 6.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन। जीत के लिए 189 रन की दरकार।

20:05 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को विकेट की तलाश

टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। दिमुथ करुणारत्ने 2 और कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका का स्कोर 6 ओर में 1 विकेट पर 21 रन। जीत के लिए 193 रन की दरकार।

19:49 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। पथुम निसांका को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। दिमुथ करुणारत्ने बगैर खाता खोले क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। कुसल मेंडिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:43 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: पथुम निशांका ने चौके से खाता खोला

श्रीलंका ने पहले ओवर के बाद बगैर विकेट के 7 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने बगैर खाता खोले क्रीज पर। पाथुम निशांका 6 रन बनाकर क्रीज पर। निशांका ने चौके से खाता खोला।

19:38 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निशांका और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी शुरू की।

19:28 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 214 का टारगेट

टीम इंडिया 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। अक्षर पटेल 26 रन बनाकर आउट हुए। महेश तीक्ष्णा ने आखिरी विकेट लिया। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंकाई स्पिनर्स के बाद कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा पर निगाहें होंगी।

19:15 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कोलंबो में मैच शुरू

कोलंबो में मैच शुरू हो गया है। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज क्रीज पर। टीम इंडिया ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 47 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए थे।

19:10 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: भारत-श्रीलंका के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.15 पर शुरू होगा

कोलंबो से खबर आ रही है कि भारत-श्रीलंका के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.15 पर शुरू होगा। ओवर्स में कटौती नहीं होगी। टीम इंडिया ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 47 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर क्रीज पर।

19:05 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कब शुरू होगा मैच

कोलंबो से अच्छी खबर है कि बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हट गए हैं। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का मुआयना करने पहुंचेंगे। ओवर्स की कटौती की संभावना नहीं है।

18:51 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कोलंबो मे बारिश रुकी

कोलंबो में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में मैदान का जायजा लेने अंपायर्स आएंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि भारत और श्रीलंका के बीच मैच कब शुरू होगा। ओवर्स कटेंगे या नहीं।

18:27 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: कोलंबो में बारिश के कारण रुका मैच

कोलंबो में बारिश ने दस्तक दे दी है। मैच रुक गया है। टीम इंडिया परेशानी में है। टीम ने 47 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर क्रीज पर। दुनिथ वेललेज ने 5 तो चरिथ असलंका ने 4 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 39 और इशान किशन ने 33 रन की पारी खेली।

18:03 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: चरिथ असलंका ने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप को भेजा पवेलियन।

चरिथ असलंका ने जसप्रीत बुमराह को 5 रन पर पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 42.2 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। असलंका 4 विकेट ले चुके हैं।

17:48 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को चरिथ असलंका ने 7वां झटका दिया

टीम इंडिया को चरिथ असलंका ने 7वां झटका दिया। रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 38.5 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन। अक्षर पटेल 4 रन बनाकर क्रीज पर।

17:40 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: दुनिथ वेललेज ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजकर 5वां विकेट झटका

दुनिथ वेललेज ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजकर 5वां विकेट झटका। टीम इंडिया का स्कोर 36 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन। रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल क्रीज पर।

17:31 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: चरिथ असलंका ने इशान किशन को पवेलियन भेजा

चरिथ असलंका ने इशान किशन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 गेंद पर 33 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 34.2 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन। हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर क्रीज पर।

17:12 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: दुनिथ वेललेज ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा

दुनिथ वेललेज ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। इशान किशन और राहुल के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया का स्कोर 30 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन। इशान किशन 23 रन बनाकर क्रीज पर।

17:03 (IST) 12 Sep 2023
IND vs SL Live: केएल राहुल और इशान किशन के बीच 50 रन की साझेदारी

केएल राहुल और इशान किशन के बीच 50 रन की साझेदारी हो गई है। राहुल ने 34 गेंद खेलने के बाद चौका लगाया। उन्होंने दुनिथ वेललेज की 2 गेंदों पर 2 चौके लगाए। टीम इंडिया का 28 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। इशान किशन 38 गेंद पर 34 और इशान किशन 45 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 77 गेंद पर 54 रन की साझेदारी हुई।

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023: भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर 4 के चौथे मैच पर भी बारिश का साया है। दोपहर 2-3 बजे के बीच और रात 9 बजे के बाद बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों में खूब गर्मी और उमस था, लेकिन मंगलवार की सुबह मौसम सुहाना था। यहां मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर और देर शाम में बारिश की संभावना है। ऐसे में पूरे 50 ओवर का मुकाबला संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि, भारी बारिश की स्थिति में भी, आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ ने दिखाया है कि वे लगभग एक घंटे में आउटफील्ड तैयार कर सकते हैं। ग्राउंडस्टाफ द्वारा किए गए शानदार काम को भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से प्रशंसा मिली।