Ind vs SL: श्रीलंका ने बुधवार यानी 28 जुलाई 201 की रात दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीजमें 1-1 से बराबरी की।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।
एक समय श्रीलंका को आखिरी 2 ओवर में 20 रन की जरूरत थी। उस समय लग रहा था कि मैच किसी की भी झोली में जा सकता है। हालांकि, 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए चामिका करुणारत्ने ने अगली 5 गेंद में 11 रन ठोक मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया। श्रीलंका की ओर से धनंजय डिसिल्वा एक चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
बेशक श्रीलंका क्रिकेट टीम मैच जीत गई, लेकिन टीम को छोटे लक्ष्य होने के बावजूद अंतिम ओवर तक उसे जदोजहद करनी पड़ी। मिनोद भानुका के आउट होने के बाद भारत ने मैच में पकड़ बनाई थी। हालांकि, धनंजय डिसिल्वा ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल और सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत ने पहले टी20 में 38 रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, दूसरे टी20 से पहले उस पर कोरोना की मार पड़ी। क्रुणाल पंड्या को कोरोना हो गया। उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी भी सीरीज से बाहर हो गए। इस कारण भारत ने पांच नेट बॉलर्स को टीम में शामिल किया।


अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना सिर्फ पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज लेकर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम पर दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके श्रीलंका ने बुधवार को तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। हरफनमौला कृणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण भारत के नौ खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारत ने छह विशेषज्ञ गेंदबाजों को उतारा। इनमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल थे। हालांकि, उनसे एक भी ओवर नहीं कराया गया।
मैच रोमांचक मोड़ पर है। चेतन साकिरया ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने रमेश मेंडिस को आउट किया। यह उनके टी20 करियर की पहली विकेट है। साकरिया की पिछली गेंद पर भी मेंडिस चूके थे, लेकिन इस बार बल्ले पर लगी और दूरी तय नहीं कर पाई गेंद, डीप मिडविकेट पर पकड़े गए।
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। राहुल चहर की इस गेंद पर वानिंदु हसंरगा पवेलियन लौटे। राहुल चहर की यह गेंद हवा में थी। उन्होंने पांचवें स्टंप पर फ्लाइट गेंद फेंकी। हसरंगा ने कवर के ऊपर से खेलने के प्रयास किया। गेंद ने बल्ले का बाहरी लिया और पॉइंट पर खड़े भुवनेश्वर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
कुलदीप यादव ने भारत को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मिनोद भानुका को आउट किया। भानुका ने स्लॉग स्वीप करने का प्रयास किया, लेकिन बल्ले से टाइमिंग नहीं, हवा में गेंद और वहां पर पीछे डीप मिडविकेट पर खडे़ राहुल चहर ने आसान सा कैच लपक लिया। भानुका ने ऑफ स्टंप की लाइन गेंद को लेग स्टंप पर खींचने की कोशिश की थी।
सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने सदीरा समरविक्रमा को बोल्ड कर दिया। वरूण ने अंदर आती गुगली गेंद से चकमा दिया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। लेंथ और ऑफ स्टंप की लाइन पर पड़ने के बाद गेंद अंदर आती चली आई और स्टंप पर लगी। पूरी तरह से बीट हुए समरविक्रमा। भारत की मैच में वापसी होती दिख रही है।
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहली सफलता मिली। भुवनेश्वर ने अविष्का फर्नांडो को पवेलियन भेज दिया। राहुल चहर डीप फाइन लेग बॉउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका। फर्नांडो ने पैरों पर आती बैक ऑफ लेंथ गेंद को फ्लिक किया था, लेकिन वह बॉल को जमीन पर नहीं रख पाए। राहुल चहर ने पहले गेंद को अंदर हवा में उछाल बॉउंड्री में जाने से बचाया और फिर अंदर आते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। क्या यह टीम इंडिया की वापसी है?
भारतीय टीम के लिए क्या दिन रहा है। क्रुणाल पंड्या के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी तरह से भारतीय टीम इस दौरे पर बिखर गई। आठ खिलाड़ी दूसरे टी20 में नहीं खेल पाए। इसके बावजूद भारतीय टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाने में कामयाब रही। इसका श्रेय जाता है शुरुआती तीन बल्लेबाजों को। शिखर धवन (40) और डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल (29) और ऋतुराज गायकवाड़ (21) ने अहम योगदान दिया। अब देखना होगा कि इस टर्निंग विकेट पर भारतीय स्पिनर क्या धमाल मचा पाते हैं?
13वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन बोल्ड हो गए। सेट होने के बाद शिखर धवन लंबा शॉट लगाना चाहते थे। उन्होंने अकीला धनंजय की इस गेंद पर स्लॉग स्वीप करने की कोशिश। गेंद ऑफ स्टम्प के करीब गिरी और अंदर आती चली गई। धवन पूरी तरह से चूक गए और भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर दसुन शनाका ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। ऋतुराज ने बॉउंसर गेंद को पुल किया था लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद विकेटकीपर के ऊपर गई और मिनोद भानुका आसान कैच लपक लिया। अच्छी लय में दिख रहे ऋतुराज गायकवाड़ एक खराब शॉट खेल आउट हुए। पवेलियन लौटते समय वह काफी निराश लग रहे थे। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में परिवर्तन करना सफल रहा।
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का कैच छूट गया। इसरु उडाना की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में ऊपर उठ गई। गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई। हालांकि, कोई भी फील्डर उसे कैच नहीं कर पाया। इसकी अगली ही गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया।
भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथ चमीरा पहला ओवर लेकर आए। ऋतुराज ने पहली गेंद खेली। पहली गेंद पर वाइड रही। हालांकि, ऋतुराज और धवन ने भागकर एक रन ले लिया। इस तरह वाइड से भारत का खाता खुला। थवन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौका लगाया। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजया डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, अकीला धनंजय, दुष्मंथा चमीरा।
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चहर, नवदीप सैनी, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती।
कोरोना वायरस के भारतीय शिविर में घुसपैठ के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका में दूसरे टी20 से पहले इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, संदीप वारियर, साई किशोर, सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया है। ये सभी खिलाड़ी मुख्य टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में श्रीलंका गए हुए हैं।
क्रुणाल पंड्या के कोविड-19 से संक्रमित होने और सात अन्य खिलाड़ियों के आइसोलेशन में जाने के बावजूद शेष दो टी20 मैच बुधवार (28 जुलाई) और गुरुवार (29 जुलाई) को निर्धारित समय पर खेले जाएंगे। चूंकि कुल 8 खिलाड़ी इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे, इसलिए भारत ने टीम में पांच नेट गेंदबाजों को शामिल किया है ताकि चयन में परेशानी न होने पाए।
क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थगित किया गया भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज खेला जाएगा। हालांकि, क्रुणाल पंड्या के करीबी संपर्क में आए सभी आठ सदस्य मैदान पर नहीं आ पाएंगे।
अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि क्रुणाल और उनके संपर्क में आए उन आठ सदस्यों को कितने दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। हालांकि, यह पता चला है कि उन आठ सदस्यों को भारतीय दल के बाकी लोगों से अलग कर दिया गया है और उन्हें एक और आरटी-पीसीआर टेस्ट पास करना होगा।
श्रीलंका के सिर पर एक सांख्यिकीय बदनामी लटकी है। उन्होंने अक्टूबर 2019 के बाद से अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ एक जीता है। इस दौरान उसका उच्चतम स्कोर 190 रन रहा है। जो उसने कोलंबो में निदाहास ट्रॉफी की हार में आया था। उनकी मौजूदा टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं है। खासकर जब गेंदबाजों ने पहले टी0 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया था।