IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और इस मैच में भी उन्होंने बेखौफ पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस मैच में 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया और ये इस सीरीज में उनकी बैक-टू-बैक हाफ सेंचुरी रही।

हिटमैन ने इस मुकाबले में 44 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली और भारत को शानदार शुरुआत भी दी। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा ने इस मैच में शुभमन गिल के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा को इस मुकाबले में जेफ्री वांडर्से ने अपनी गेंद पर कैच आउट करवा दिया। रोहित ने अपनी इस पारी में 4 छक्के लगाए और वो अब वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान बने।

रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के लगाए और वो अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच से पहले तक 43 छक्के लगाए थे, लेकिन इन 4 छक्कों के दम पर इस टीम के खिलाफ अब उनके कुल 47 छक्के हो गए। वहीं बतौर भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 43 छक्के लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।

किसी टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

47 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
43 – एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया
35 – रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड
33 – एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड
32 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
32 – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका

रोहित ने तोड़ा अजहर का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के लगाकर अजरुद्दीन का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा अब बतौर भारतीय कप्तान भारत के बाहर यानी विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए और मो. अजरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। अजहर ने बतौर भारतीय कप्तान भारत के बाहर कुल 40 छक्के लगाए थे, लेकिन रोहित शर्मा अब 42 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल गए।

भारत के बाहर भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा वनडे छक्के

82 – सौरव गांगुली
61 – एमएस धोनी
42 – रोहित शर्मा
40 – एम अजहरुद्दीन
36 – विराट कोहली
20 – सचिन तेंदुलकर</p>