साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। शार्दुल ठाकुर पेस अटैक के सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। टेस्ट मैचों में शार्दुल का प्रदर्शन का काफी खराब रहा है। उन्होंने 2022 में जोहान्सबर्ग में 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे। इसके बाद से 9 पारियों में उन्होंने सिर्फ 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.42 का रहा है। इकॉनमी 3.75 का रहा है। यानी उन्हें 1 विकेट लेने में औसतन 10 ओवर लगते हैं। हर ओवर में उन्होंने 4 रन दिए हैं।
India vs South Africa 1st Test Match Day 2 Live Score: Watch Here
शार्दुल ठाकुर ने साल 2022 में पहली ही पारी में 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे। इसके बाद 2022 में वह 5 पारियों में 1-1 विकेट ही ले पाए। हर पारी में 3 से ज्यादा की इकॉनमी रही। 2023 में उन्होंने 4 पारियों में 3 विकेट लिए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पहली पारी में 83 रन देकर 2 विकेट बेस्ट है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 3.68 की रही है।
शार्दुल की साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी
शार्दुल ठाकुर के ये आंकड़े साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 88 ओवर तक के हैं। उन्होंने तब तक 14 ओवर में 71 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं लिया था। 5 से ज्यादा की उनकी इकॉनमी रही है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने जहां भारत को सिर्फ 245 रन पर रोक दिया। वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। डीन एल्गर ने शानदार बल्लेबाजी की है। मार्को यानसेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है।
शार्दुल ठाकुर का टेस्ट करियर
शार्दुल ठाकुर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 11 मैच की 19 पारी में 28.56 की औसत से 30 विकेट लिए हैं। इकॉनमी 3.60 की रही है। 61 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट है। शार्दुल को विदेश में प्लेइंग 11 में चौथे गेंदबाज के तौर पर टीम में इसलिए जगह मिल जाती है क्योंकि वह बल्लेबाजी कर लेते हैं। बैटिंग डेप्थ के बहाने जगह दे दी जाती है।