T20 WC 2022, IND vs SA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-2 में रविवार को भारत को साउथ अफ्रीका से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव के 40 गेंद पर 68 रन की पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 134 के टारगेट को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ तीन मैच में 5 अंक के साथ ग्रुप- 2 में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत 3 में से 2 मैच जीतकर शीर्ष पर है।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में ही क्विंटन डीकॉक और रिलो रौसोव को पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद शमी ने छठे ओवर में टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने टीम को संभाला। मार्कराम अर्धशतक बनाकर आउट हुए। वहीं डेविड मिलर अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल ने पहला ओवर में मेडन खेला। रोहित शर्मा ने अगले ओवर में छक्के से खाता खोला। रोहित 15 और राहुल 9 रन बनाकर 5वें ओवर में आउट हो गए। लुंगी एनगिडी को दोनों विकेट मिला। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को 12 रन पर पवेलियन भेजा। दीपक हुड्डा को एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया। एनगिडी ने हार्दिक पांड्या को 2 रन पर पवेलियन भेजा।

भारत-साउथ अफ्रीका बॉल टू बॉल स्कोर देखने के लिए क्लिक करें

इसके बाद सूर्यकुमार ने दिनेश कार्तिक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। कार्तिक 6 रन बानकर 16वें ओवर में आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन और सूर्यकुमार यादव 19वें ओवर में आउट हुए। 20वें ओवर में मोहम्मद शमी रन आउट हुए। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। दीपक हुड्डा को अक्षर पटेल की जगह मौका मिला।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

India 
133/9 (20.0)

vs

South Africa  
137/5 (19.4)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 18 )
South Africa beat India by 5 wickets

Live Updates

India vs South Africa: पर्थ में तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव के अलावा एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने शानादर अर्धशतक जड़ा।

20:05 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से भारत को हराया

भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर वेन पार्नेल कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर 1 रन और डेविड मिलर स्ट्राइक पर। साउथ अफ्रीका को 4 गेंद पर 5 रन चाहिए। तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत के सिर के ऊपर से गेंद चौका चली गई। चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

20:01 (IST) 30 Oct 2022
भुवनेश्वर कुमार को बचाने होंगे आखिरी ओवर में 6 रन

मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 6 रन चाहिए। भुवनेश्वर कुमार आखिरी ओवर करेंगे। स्ट्राइक पर वेन पार्नेल होंगे।

19:55 (IST) 30 Oct 2022
ट्रिस्टन स्टब्स आउट

रविचंद्रन अश्विन ने 18 वें ओवर की पहली दो गेंदों पर 2 छक्के दिए। चौथी गेंद पर उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को 6 रन पर आउट किया। वेन पार्नेल और डेविड मिलर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 122 रन। जीत के लिए 14 गेंद पर 12 रन चाहिए।

19:42 (IST) 30 Oct 2022
एडेन मार्कराम को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा

भारत को विकेट की तलाश थी। एडेन मार्कराम 52 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने विकेट लिया। डेविड मिलर 32 और ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 32 रन की जरूरत।

19:28 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीका फ्रंटफुट पर

एडेन मार्कराम ने डेविड मिलर के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाल लिया है। टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 49 रनों की जरूरत। रविचंद्रन अश्विन के पिछले ओवर में 17 रन बने।

19:20 (IST) 30 Oct 2022
डेविड मिलर और एडेन मार्कराम ने अफ्रीका को संभाला

साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 69 की जरूरत। डेविड मिलर 13 और एडेन मार्कराम 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 41 रन की जरूरत।

19:08 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीकी टीम बैकफुट पर

साउथ अफ्रीकी टीम बैकफुट पर है। टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन बनाए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 94 रन बनाए हैं। एडेन मार्कराम 23 और डेविड मिलर 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:00 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीका की टीम संघर्ष करती दिख रही

साउथ अफ्रीका की टीम संघर्ष करती दिख रही है। 8 ओवर में टीम ने 3 विकेट पर 33 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंदों पर 101 रनों की जरूरत। एडेन मार्कराम 19 और डेविड मिलर 2 रन बनाकर क्रीज पर।

18:46 (IST) 30 Oct 2022
मोहम्मद शमी ने टेम्बा बावुमा को 10 रन पर पवेलियन भेजा

मोहम्मद शमी ने टेम्बा बावुमा को 10 रन पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5.4 ओवर में 3 विकेट पर 24 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 110 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर क्रीज पर।

18:46 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 13 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 16 ओवर में 121 रन की जरूरत। टेंबा बावुमा 3 और एडेन मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर।

18:30 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: रौसोव को डक पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

पिछले मैच में शतक लगाने वाले रिले रौसोव को डक पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 7 रन। टेंबा बावुमा 2 और एडेन मार्कराम 4 रन बनाकर क्रीज पर।

18:25 (IST) 30 Oct 2022
क्विंटन डीकॉक को अर्शदीप सिंह ने भेजा पवेलियन

क्विंटन डीकॉक को अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1.1 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन। टेम्बा बावुमा 2 रन बनाकर क्रीज पर।

18:22 (IST) 30 Oct 2022
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू। क्विंटन डीकॉक और टेंबा बावुमा क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में 3 रन दिए।

18:12 (IST) 30 Oct 2022
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 134 का टारगेट दिया

आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी रन आउट हुए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को 134 का टारगेट दिया। भुवनेश्वर कुमार 4 और अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। एनरिक नॉर्खिया ने आखिरी ओवर में 6 रन दिया।

18:03 (IST) 30 Oct 2022
सूर्यकुमार यादव 40 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट

सूर्यकुमार यादव 40 गेंद पर 68 रन बनाकर वेन पार्नेल की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद शमी क्रीज पर।

17:59 (IST) 30 Oct 2022
रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया ने 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 66 बानकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर वेन पार्नेल गेंद पर आउट हुए।।

17:47 (IST) 30 Oct 2022
दिनेश कार्तिक को वेन पार्नेल ने किया आउट

दिनेश कार्तिक को वेन पार्नेल ने 6 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 15.1 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर सूर्यकुमार यादव का साथ देने आए।

17:44 (IST) 30 Oct 2022
सूर्यकुमार यादव की जुझारू पारी

सूर्यकुमार यादव ने जुझारू पारी खेली है। उन्होंने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। टीम इंडिया ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 6 और सूर्यकुमार 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 39 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हुई।

17:39 (IST) 30 Oct 2022
सूर्यकुमार यादव 27 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 27 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी हुई।

17:31 (IST) 30 Oct 2022
टीम इंडिया ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बनाए

टीम इंडिया ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 27 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी हुई।

17:13 (IST) 30 Oct 2022
लुंगी एनगिडी ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा

टीम इंडिया का पांचवां विकेट गिरा। लुंगी एनगिडी ने हार्दिक पांड्या को 2 रन पर पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर दिनेश कार्तिक क्रीज पर।

17:09 (IST) 30 Oct 2022
एनरिक नॉर्खिया ने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा

एनरिक नॉर्खिया ने दीपक हुड्डा को डक पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 7.3 ओवर में 4 विकेट पर 42 रन। सूर्यकुमार यादव 6 और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर।

17:04 (IST) 30 Oct 2022
लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा

टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई है। लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 41 रन। सूर्यकुमार यादव को साथ देने दीपक हुड्डा आए हैं।

16:58 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: लुंगी एनगिडी ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

लुंगी एनगिडी ने 5वें ओवर के आखिरी गेंद पर केएल राहुल को 9 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन। विराट कोहली का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

16:52 (IST) 30 Oct 2022
रोहित शर्मा को लुंगी एनगिडी ने भेजा पवेलियन

रोहित शर्मा को लुंगी एनगिडी 15 रन पर आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। केएल राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाजी के तौर पर विराट कोहली मैदान पर आए।

16:52 (IST) 30 Oct 2022
केएल राहुल चोटिल

केएल राहुल तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर चोटिल हो गए। घुटने के पास गेंद लगी। मैदान पर फिजियो आया। टीम इंडिया का स्कोर 3 ओवर में बगैर किसी विकेट के 14 रन। केएल राहुल 7 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर क्रीज पर।

16:36 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: वेन पार्नेल ने मेडन से शुरुआत की

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर। वेन पार्नेल ने मेडन से शुरुआत की। टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 0 रन।

16:09 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

16:08 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

16:08 (IST) 30 Oct 2022
IND vs SA: टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। दीपक हुड्डा को अक्षर पटेल की जगह मौका मिला।

India vs South Africa: वाका कई दशकों तक पर्थ में पारंपरिक मैच स्थल रहा है लेकिन अब मैच नवनिर्मित ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाते हैं। स्टेडियम भले ही बदल गया हो लेकिन पिच का व्यवहार नहीं बदला है। यहां की पिच में भी तेजी और उछाल है जिससे बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विश्व के दो खतरनाक तेज गेंदबाजों रबाडा और नोर्किया के सामने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होगी। रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं जबकि नॉर्खिया 150 किमी की रफ्तार से गेंद कराते हैं। ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का सामना करने के लिए पावरप्ले के ओवरों में हाथ और आंख का तालमेल महत्वपूर्ण होगा। पिच से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए समय कम होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज ऐसी परिस्थितियों में कैसा रवैया अपनाते हैं।