IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। सूर्यकुमार की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 202 रन का टारगेट मिला था, लेकिन कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने इस टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से धराशाई हो गए और यह टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ही सिमट गई। कुलदीप यादव ने इस मैच में 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हो गई। दोनों टीमों के बीच अब 17 से 21 दिसंबर के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जानी है। पहला वनडे मैच इसी मैदान पर खेला जाना है। वनडे सीरीज की कमान केएल राहुल के हाथों में है।
IND vs SA 3rd T20 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here
India in South Africa, 3 T20I Series, 2023
South Africa
95 (13.5)
India
201/7 (20.0)
Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat South Africa by 106 runs
India vs South Africa T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे मैच में 106 रन से हराया।
पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी के बाद दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे मैच में 106 रन से हरा दिया और तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हुआ। भारत की तरफ से इस मैच में कुलदीप यादव ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को घुटनों पर ला दिया।
साउथ अफ्रीका ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया और कुलदीप यादव ने विलियम्स को डक पर आउट कर दिया। भारत को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। साउथ अफ्रीका को अब 39 गेंदों पर 108 रन बनाने हैं।
टीम इंडिया को आठवीं सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई और उन्होंने बर्गर को एक रन के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया। भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 2 विकेट चाहिए। मिलकर 35 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं और उनके साथ लिजार्ड विलियम्स खेल रहे हैं।
भारत को सातवीं सफलता कुलदीप यादव ने केशव महाराज को आउट करके दिलाई तो वहीं छठी सफलता जडेजा ने फेहलुकवायो को आउट करके दिलवा दी। इस टीम ने 12 ओवर के बाद 7 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी मिलर और बर्गर मौजूद हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम ने अपना पांचवां विकेट फरेरा के रूप में गंवा दिया जिन्होंने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। फरेरा को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस टीम को जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 127 रन बनाने हैं और इस टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं और अब उसे जीत के लिए 72 गेंदों पर 151 रन बनाने हैं। इस टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं और क्रीज पर मिलर के साथ फरेरा मौजूद हैं।
भारतीय गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने एडन मार्करम को 25 रन के स्कोर पर यशस्वी जयसवाल के हाथों कैच आउट करवा दिया जिन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए यह रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए थे और अब बल्लेबाजी के लिए छठे नंबर पर डोनोवन फरेरा आए हैं।
इस मैच में भारतीय टीम को तीसरी सफलता हेनरिक क्लासेन के रूप में मिली जिन्होंने 5 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया। अब बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर डेविड मिलर आए हैं।
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है और रीजा 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाज के लिए चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। 4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका ने 32 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। सिराज के इस ओवर में 8 रन बने और इस दौरान एक चौका लगा। कप्तान मार्करम अपने आक्रामक अंदाज में दिख रहे हैं। .
सूर्यकुमार यादव इस मैच में कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए और फिलहाल वह मैदान से बाहर हैं। रीजा का कैच पकड़ने के प्रयास में उनके घुटने में चोट लगी है।
भारतीय टीम को पहली सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई और उन्होंने मैथ्यू को 4 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था। भारत को पहली सफलता 4 रन के स्कोर पर प्राप्त हुई। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर एडन मार्करम आए हैं।
साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत हो चुकी है क्रीज पर ओपनिंग के लिए रीजा हेंड्रिक्स के साथ मैथ्यू ब्रीट्जके आए हैं। दोनों पहले ओवर में एक भी रन बनाने में सफल नहीं रहे। भारत के लिए पहला ओवर सिराज ने फेंका जो मेडन रहा।
20वें ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाए। सूर्यकुमार के बाद रविंद्र जडेजा 2 गेंद में 4 और अगली गेंद पर जितेश शर्मा 4 गेंद में रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी गेंद पर सिराज ने 2 रन लिए। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उसके गेंदबाज इस बडे़ स्कोर डिफेंड कर पाते हैं या नहीं?
लिजाद विलियम्स 20वां ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार ने उनकी पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। अगली गेंद पर ब्रीट्जके को कैच थमा बैठे। हालांकि, आउट होने से पहले इतिहास रच गए। वह टी20 इंटरनेशनल में 4 अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पूरी खबर यहां पढ़ें
नंद्रे बर्गर 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर रिंकू को स्थानापन्न खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों फाइन लेग पर कैच करा दिया। रिंकू 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू की जगह जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 5वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सूर्यकुमार के 54 गेंद में 98 रन हैं।
तबरेज शम्सी 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका जड़ दिया। रिंकू ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 186 रन है। सूर्यकुमार के 53 गेंद में 97 रन हैं। रिंकू के 8 गेंद में 13 रन हैं।
लिजाद विलियम्स 17वां ओवर लेकर आए। सूर्या ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर फिर चौका लगाया। चौथी गेंद पर 1 रन लिया। रिंकू ने 5वीं गेंद पर 2 और आखिरी गेंद पर एक रन लिया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 173 रन है। सूर्यकुमार यादव के 50 गेंद में 92 रन हैं। रिंकू के 5 गेंद में 5 रन हैं।
केशव महाराज 15वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 3 रन आए। रिंकू 2 गेंद में एक रन ही बना पाए। नंद्रे बर्गर 16वां ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार ने उनकी पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर रिंकू ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने 1 रन लिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 161 रन है।
तबरेज शम्सी 14वां ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार यादव ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर यशस्वी छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर रीजा हेंड्रिक्स को कैच थमा बैठे। यशस्वी 6चौके और 3 छक्के की मदद से 41 गेंद में 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 141 रन है।
एंडिले फेहलुकवायो 13वां ओवर लेकर आए। यशस्वी ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद सूर्या ने उनकी अच्छी खबर ली। सूर्या ने दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने चौथी गेंद पर अपनी फिफ्टी और पांचवीं गेंद पर यशस्वी के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। इस ओवर से भारत के खाते में 23 रन आए। सूर्यकुमार के 34 गेंद में 57 रन हैं।
यशस्वी ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाने के लिए 34 गेंदें खेलीं। लिजाद विलियम्स के इस ओवर की चौथी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर यशस्वी ने छक्का जड़ दिया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। सूर्यकुमार के 29 गेंद में 35 और यशस्वी के 37 गेंद में 57 रन हैं।
केशव महाराज 11वां ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 98 रन है। सूर्यकुमार के 27 गेंद में 34 और यशस्वी के 33 गेंद में 49 रन हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई है। यशस्वी अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं।
तबरेज शम्सी 10वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक रन लिया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दौड़ कर एक रन पूरा किया। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। छठी गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। अब अगले ओवर में वही पहली गेंद खेलेंगे। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87 रन है। यशस्वी के 30 गेंद में 46 और सूर्यकुमार के 2 गेंद में 26 रन हैं। दोनों के बीच 46 गेंद में 58 रन की साझेदारी हुई है। दसवें ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 4 रन आए।
एंडिले फेहलुकवायो नौवां ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने दौड़कर 2 रन पूरे किए। आखिरी गेंद पर यशस्वी कोई रन नहीं ले पाए। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन है। यशस्वी और सूर्यकुमार यादव के बीच 40 गेंद में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्यकुमार के 22 गेंद में 24 और यशस्वी के 26 गेंद में 44 रन हैं।
आठवां ओवर तबरेज शम्सी लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक सूर्यकुमार यादव को दी। तीसर गेंद पर जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद एडेन मार्कराम ने DRS ले लिया। हालांकि, टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद पिचिंग आउटसाइड स्टम्प थी। मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रहा। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने एक रन लेकर स्ट्राइक यशस्वी को दी। पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर यशस्वी ने भी 1 रन ले लिया। आश्र ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। यशस्वी के 23 गेंद में 39 रन हैं। सूर्यकुमार के 19 गेंद में 21 रन हैं।
दाएं हाथ के मीडियम पेसर एंडिले फेहलुकवायो सातवां ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 3 गेंद में सूर्यकुमार एक भी रन नहीं ले पाए। चौथी गेंद पर सिर्फ एक रन ले पाए। पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने उठाकर खेला लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई और एक रन से ही संतोष करना पड़ा। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन है। सूर्यकुमार के 17 गेंद में 20 और यशस्वी के 19 गेंद में 29 रन हैं।
पावरप्ले (छह ओवर) का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है। छठा ओवर नंद्रे बर्गर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली 3 गेंद में वह एक भी रन नहीं ले पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक सूर्यकुमार यादव को दी। सूर्यकुमार ने छठी गेंद पर तेजी से दौड़कर एक रन पूरा किया। सूर्यकुमार के 12 गेंद में 19 और यशस्वी के 18 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 22 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई है।
पांचवां ओवर केशव महाराज लेकर आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया था और दो विकेट झटके थे। इस ओवर में उन्होंने 11 रन दिए। सूर्यकुमार यादव ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन है। सूर्यकुमार के 11 गेंद में 18 और यशस्वी के 13 गेंद में 23 रन हैं।
चौथा ओवर लिजाद विलियम्स लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। यह गेंद नोबॉल भी रही। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 15 रन आए। सूर्यकुमार के 6 गेंद में 8 और यशस्वी के 12 गेंद में 22 रन हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 45 रन है।
तीसरे मैच में शुभमन गिल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ बीमारी के कारण मंगलवार को नहीं खेल पाए थे। रवि बिश्नोई भी कुलदीप यादव से आगे निकलने के लिए तैयार दिख रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम की घोषणा के अनुसार, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर आराम दिया गया है। इसका मतलब नंद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत कर सकते हैं। अब तक की बात करें तो रिंकू सिंह भारत के फिनिशर के तौर पर रेस जीत रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी एक टी20 स्पेशलिस्ट के रूप में परिपक्व हो गए हैं।