IND vs SA U19 World Cup 2024 Live Cricket Score: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लुहआन प्रैटोरियस और रिचर्ड ने अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत के लिए राज लिमबानी ने तीन विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन धास और उदय सहारन के बीच पांचवें विकेट की 171 रन की साझेदारी से भारत ने 48.5 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन बनाकर जीत दर्ज की।
India vs South Africa Under 19 World Cup 2024 Semi Final:भारत ने साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराया।।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी धीमी चल रही है। 99 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की ही साझेदारी हो पाई है। भारतीय टीम को यहां विकेट की तलाश है।
14 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। लुहान ड्रे प्रैरोटोरियस 47 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को इस जोड़ी को जमने का समय देना मुश्किल पड़ सकता है।
राज लिम्बानी ने दूसरा विकेट झटका। उन्होंने डेविड टीगर को डक पर पवेलियन भेजा। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 27 रन बनाकर क्रीज पर। राज लिम्बानी ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। नमन तिवारी ने 4 ओवर में 28 रन दिए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 रन 2 विकेट पर।
राज लिम्बानी ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। स्टीव स्टोक 14 रन बनाकर आउट। साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 10 और डेविड टीगर बगैर खाता खोले क्रीज पर।
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 14 रन बना लिए हैं। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 4 और स्टीव स्टोक 8 रन बनाकर क्रीज पर। राज लिम्बानी ने 2 ओवर में 6 रन दिए हैं। नमन तिवारी ने 2 ओवर में 8 रन दिए हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रहा है। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और स्टीव स्टोक क्रीज पर। भारत के लिए राज लिम्बनी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में सिर्फ 1 रन बना।
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेटर्स का दबदबा है। मुशीर खान ने 5 मैच की 5 पारी में 83.50 की औसत से 334 रन बनाए हैं। भारत के कप्तान उदय सहारन 308 रन बनाए हैं।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मराइस, जुआन जेम्स (कप्तान), रोमाशान पिल्ले, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका, मार्टिन खुमालो, ओलिवर व्हाइटहेड, सिफो पोट्साने, एनटांडो जुमा, रईक डेनियल
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, मुशीर खान, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बनी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, नमन तिवारी, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 धीरे-धीरे अंत की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ भारत सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला टीम है।
बेहतरीन फॉर्म में चल रहा भारत मंगलवार को यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। गत चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीत की बदौलत अंतिम चार में जगह बनाई है और लगभग सभी मुकाबलों में टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाया है। भारतीय टीम किसी विशेष खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। बल्लेबाज जहां ढेरों रन बनाने में सफल रहे तो वहीं गेंदबाजों को विरोधी टीमों को समेटने में सफलता मिली और जीत का अंतर भी अच्छा खासा रहा। दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 18 साल के मुशीर खान मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।