India vs South Africa: आईसीसी विश्वकप 2019 का 9वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच Star Sport 1, Star Sport 2, Star Sport 3 और  स्टार के अन्य चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप Hotstar Live TV , Star Sports Hindi पर देख सकते हैं। यह मैच  साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेले जा रहा है। टॉस जीतकर अफ्रीका ने पहले  बल्लेबाजी  चुनी। पहले बल्लेबाजी करने आई द.अफ्रीका की टीम ने  भारत के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 8 रन की निजी स्कोर पर शिखर धवन आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के कंधे पर थी। लेकिन विराट कोहली भी 18 रन बनाकर  एंडिले फेहलुकवायो का शिकर बने। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए इस विश्वकप में अपना  पहला शतक जड़ा। रोहित के साथ केएल राहुल ने उनका साथ कुछ देर निभाया। उन्होंने 26 रन बनाए  और रबाडा का शिकार बने। उनकी पारी के बाद एमएस  धोनी और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की नैय्या पार लगाई। धोनी 34 रन बनाकर मॉरिस का शिकार बने इस दौरान  रोहित शर्मा ने नाबाद 122  रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या  ने नाबाद 15 रन बनाए और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई।

 

Live Blog

Highlights

    22:45 (IST)05 Jun 2019
    भारत 6 विकेट से जीता

    रोहित शर्मा ने नाबाद 122  रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या  ने नाबाद 15 रन बनाए और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई।

    22:38 (IST)05 Jun 2019
    धोनी आउट

    महेंद्र सिंह धोनी 34 रन बनाकर आउट हो गए , उनका कैच मॉरिस ने खुद के फॉलो थ्रू में पकड़ा। मॉरिस कैच पकड़ने के दौरान स्टंप्स से भिड़ भी गए लेकिन उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़ा।

    22:26 (IST)05 Jun 2019
    रोहित का कैच छूटा

    तबरेज शम्सी के ओवर से 14 रन आए। भारत जीत के करीब  है । रोहित शर्मा का कैच रबाडा की गेंद पर मिलर ने छोड़ा जिसके बाद उन्होंने शानदार चौका लगाया। भारत जीत से महज 30 रन दूर है।

    22:12 (IST)05 Jun 2019
    रोहित ने जड़ा शतक

    रोहित शर्मा ने  अपने इस विश्व कप का पहला शतक जड़ा है। 128 गेंद में 100 रन पूरे कर लिए हैं। और भारत जीत से  थोड़ी ही दूर है। 41 ओवर में भारत का स्कोर 176 रन पर तीन विकेट हैं। भारत को जीत के लिए 52 रन की जरूरत और है।

    21:58 (IST)05 Jun 2019
    धोनी ने जड़ा चौका

    महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर चौका जड़ा मिड विकेट की दिशा में। भारत का स्कोर  164/3 (38.0) हो गया है। भारत को जीत के लिए 64 रन की और जरूरत है। रोहित शर्मा और धोनी क्रीज पर मौजूद हैं।

    21:53 (IST)05 Jun 2019
    शतक के करीब रोहित शर्मा

    बेहतरीन पारी खेल रहे हैं रोहित शर्मा फेहलुकवायो की गेंद पर चौका मारकर वह  94 रन पर पहुंच गए हैं। जीत के लिए  भारत को  70 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर  मौजूद हैं। धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रही है टीम इंडिया।

    21:36 (IST)05 Jun 2019
    रोहित शर्मा का साथ देने आए धोनी, अब जीत के लिए चाहिए इतने रन

    केएल राहुल 26 (42) के आउट होने के बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए। 33वां ओवर इमरान ताहिर को सौंपा गया। अपना 8वां ओवर डाल रहे इमरान ताहिर ने सिर्फ 4 दिए जिसके साथ भारत का स्कोर 143/3

    21:23 (IST)05 Jun 2019
    रोहित शर्मा के बल्ले से चौका

    रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार चौका निकला, अब भारत को 118 गेंदों में 95 रन की जरूरत है। राहुल और रोहित शर्मा ने  अपनी पारी से जीत के और करीब  भारत को पहुंचा दिया है।

    21:09 (IST)05 Jun 2019
    शम्सी महंगे साबित

    द.अफ्रीका के खिलाड़ी शम्सी की गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हो  रहे हैं अपने इस ओवर में उन्होंने  दो चौके खर्च किए हैं। भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। रोहित और केएल राहुल की बीच 70 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई हैं।

    21:04 (IST)05 Jun 2019
    100 रन पूरे भारतीय टीम के

    भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए  50 के करीब रन जोड़ लिए हैं रोहित शर्मा ने। इस जोड़ी की बदौलत टीम इंडिया जीत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    20:51 (IST)05 Jun 2019
    रोहित का शानदार छक्का, पचासा पूरा

    रोहित शर्मा ने  शम्सी की गेंद पर छक्का मारा और फिर सिंगल लिया। इसके साथ ही उनके करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया। भारत के लिए उपयोगी पारी खेल रहे हैं रोहित शर्मा।

    20:47 (IST)05 Jun 2019
    मॉरिस का मेडन ओवर

    क्रिस मॉरिस ने टीम का 22वां ओवर काफी शानदार किया है। मेडन ओर रहा, 82-2  भारत का स्कोर है 22 ओवर के बाद। केएल राहुल और रोहित शर्मा रुककर खेल रहे हैं । भारत को जीत के लिए  इन दोनों का क्रीज पर रुकना जरूरी है।

    20:16 (IST)05 Jun 2019
    विराट कोहली आउट

    भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली  एंडिले फेहलुकवायो की गेंद पर कैच आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए यह बड़ी सफलता है। भारत को यह दूसरा झटका लगा है।

    19:53 (IST)05 Jun 2019
    10 ओवर का खेल खत्म

    10 ओवर का खेल खत्म हो गया है, भारत का स्कोर 34 रन एक विकेट के नुकसान पर हो गया है।  भारत को  पहले पावर प्ले  34 रन हासिल हुए हैं। 

    19:44 (IST)05 Jun 2019
    रबाडा की गेंद पर दो चौका

    रबाडा की गेंद पर रोहित शर्मा ने लगातार दो चौका लगाया है, भारत का स्कोर 20 के पार हो गया है, रबाडा पर दबाव नजर आ रहा है,  उन्होंने इसेक बाद एक वाइड भी फेंकी।

    19:34 (IST)05 Jun 2019
    रबाडा ने किया आउट

    शिखर धनव के रूप में भारत को पहला झटका  लगा , वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रबाडा ने उनका विकेट लिया। 228 रनों का लक्ष्य दिया है साउथ अफ्रीका की टीम ने।

    19:29 (IST)05 Jun 2019
    धवन का टूटा बल्ला

    शिखर धवन का बल्ला नीचे से टूट गया, दरअसल चौथे ओवर में रबाडा ने ऐसी यॉर्कर मारी  की शिखर धवन  ने रोकने की कोशिश की लेकिन उनका बल्ला टूट गया।

    19:23 (IST)05 Jun 2019
    मॉरिस को लगा चौका

    शिखर धवन ने मॉरिस की गेंद पर चौका जड़ा , भारत के खाते में चार रन और आए हैं । भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 10 रन है।

    19:20 (IST)05 Jun 2019
    रबाडा की अच्छी गेंदबाजी

    कागिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में बेहद अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ एक रन खर्चे इस दौरान उनकी गेंद पर थर्ड स्लीप में रोहित शर्मा का कैच भी छूट गया।

    19:14 (IST)05 Jun 2019
    पहला ओवर समाप्त

    पहले ओवर से भारत को तीन रन आए। दूसरे ओवर रबाडा कर  रहे हैं। गजब की गेंदबाजी , गेंद में बाउंस रख रहे हैं।

    19:09 (IST)05 Jun 2019
    भारतीय पारी शुरू

    भारतीय पारी शुरू  हो गई है। भारत के सलामी  बल्लेबाज, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं। 228 रन है लक्ष्य ।

    18:58 (IST)05 Jun 2019
    चहल चमके

    10 युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 51 रन दिए  और चार विकेट अपने नाम किया। वहीं, केदार जाधव ने चार ओवर में 16 रन दिए। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 46 रन खर्च  करते हुए अपने नाम एक विकेट किया।

     

     

     
    18:43 (IST)05 Jun 2019
    भारत को 228 रन का लक्ष्य

    साउथ अफ्रीका की पारी समाप्त हो गई है आखिरी गेंद पर ताहिर का कैच पकड़ा गया , साउथ अफ्रीका ने 227-9 रन बनाए हैं, भारत को जीत के लिए 228 रन की जरूरत है, 50 ओवर में। जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की।

    18:37 (IST)05 Jun 2019
    द.अफ्रीका को एक और झटका

    आखिरी ओवर में एक और झटका साउथ अफ्रीका को लगा,  मॉरिस 42 रन बनाकर कैच आउट हो गए। 

    18:33 (IST)05 Jun 2019
    मॉरिस का कैच छूटा

    क्रिस मॉरिस का कैच छूट गया , खुद के फॉलो थ्रू में बुमराह कैच पकड़ने गए लेकिन वह  गेंद नहीं पकड़ पाए, इसके बाद रबाडा ने सीधा शॉट खेलकर चौका मार दिया।

    18:30 (IST)05 Jun 2019
    48 ओवर खत्म

    48 ओवर खत्म हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 218 रन हुआ है।  दो ओवर का खेल शेष है । यहां से अफ्रीका 20 रन कम से कम और जोड़ना चाहेगी। भारत को आसान लक्ष्य मिलने वाला है।

    18:24 (IST)05 Jun 2019
    200 पूरे

    दक्षिण अफ्रीका की टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। तीन ओवर का खेल अभी भी बाकी है।रबाडा और मॉरिस के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है।

    18:09 (IST)05 Jun 2019
    मॉरिस के बल्ले से सिक्स

    मॉरिस के बल्ले से शानदार  सिक्स निकला, 200-20 तक का स्कोर कम से कम छूना चाहेगी द.अफ्रीका की टीम,  वहीं भारत की कोशिक होगी वह अफ्रीका को जल्द से जल्द समेट दे।

    17:54 (IST)05 Jun 2019
    सातवां झटका

    महेंद्र सिंह धोनी की गजब की स्टंपिंग के चलते दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा  है। एंडिले फेहलुकवायो को पवेलियन लौटना पड़ा। यह सफलता भी  चहल के खाते में ही गई।

    17:39 (IST)05 Jun 2019
    द.अफ्रीका को लगा छठा झटका

    चहल ने एक बार फिर इंडिया के लिए कमाल किया है। टीम इंडिया को उन्होंने छठी सफलता दिलाई है। इस मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं अबतक,135 रन पर अफ्रीका के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।

    17:24 (IST)05 Jun 2019
    भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, वह  33वां ओवर लेकर आए हैं, पांच ओवर में अबतक उन्होंने अबतक 20 रन खर्चे हैं । विकेट की तलाश होगी भारतीय टीम को।

    17:19 (IST)05 Jun 2019
    मेडन ओवर

    साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों से रन नहीं बन रहे हैं, 31 ओवर बुमराह ने मेडन फेंका,  अब भारतीय टीम  यहां से अगर एख विकेट निकाल लेता है तो भारत के सामने अफ्रीका का स्कोर काफी  कम रहेगा। और भारत को मैच जीतने में आसानाी रहेगी।

    17:08 (IST)05 Jun 2019
    बुमराह की वापसी

    जसप्रीत बुमराह को विराट कोहली ने 29वां ओवर दिया है स्पिन के बाद अब फास्ट अटैक से   विराट कोहली विकेट निकालने की तलाश में हैं। साउथ अफ्रीका  पर साफ दबाव नजर आ रहा है। 

    16:59 (IST)05 Jun 2019
    दबाव में साउथ अफ्रीका

    साउथ अफ्रीका की टीम पर दबाव लगातार साफ नजर आ रहा है। टीम इंडिया ने 100 के पहले ही अफ्रीका के पांच बल्लेबाज आउट कर लिए  है। साउथ अफ्रीका के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती है।

    16:47 (IST)05 Jun 2019
    पांचवां झटका

    दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लग चुका है। चहल ने ड्यूमिनी को 3 रन पर आउट कर दिया। वह अभी सेट नहीं हुए थे और उन्हें चहल ने रन आउट किया।

    16:38 (IST)05 Jun 2019
    भारत को चौथी सफलता

    युजवेंद्र चहल ने भारत को तीसरी सफलता  दिलाते हुए  वेंडर को बोल्ड किया इसेक बाद उन्होंने  ड्यू प्लेसिस को भी बोल्ड कर दिया। वेंडर ने 22 रन बनाए थे। ड्यू प्लेसिस ने 38 रन बनाए थे वह नजर जमा रहे थे लेकिन उनके विकेट का पतन हो गया।

    16:30 (IST)05 Jun 2019
    चहल ने दिलाई तीसरी सफलता

    युजवेंद्र चहल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है,  वेंडर को चहल ने बोल्ड कर दिया।  विकेट की आवश्यकता थी और  चहल ने कर दिया। वेंडर ने 22 रन बनाए थे। उनकी जगह डेविड मिलर आए हैं।

    16:13 (IST)05 Jun 2019
    मिसफील्ड

    कुलदीप यादव की गेंद पर ड्यू प्लेसिस ने  मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया,  भुवनेश्वर के मिसफील्ड के चलते यह चौका मिला। 16 ओवर के बाद स्कोर 65 रन हो गया है।

    16:05 (IST)05 Jun 2019
    काफी देर बाद चौका

    लंबे समय के बाद अफ्रीका की टीम के हिस्से में चौका आया है। डसेन के बल्ले से चौका कवर ड्राइव से मिला । इसकी  के साथ स्कोर 48 रन हो गया है । 14 ओवर के बाद।

    15:59 (IST)05 Jun 2019
    गेंदबाजी में मिश्रण

    विराट कोहली गेंदबाजी में मिश्रण रख रहे हैं। दो छोर से दो गेंदबाज लगाए हैं एक तरफ से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे  और एक तरफ से  गेंदबाजी कर रहे हैं कुलदीप यादव।