Ind vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में प्रोटियाज को 78 रन से हरा दिया और वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में भारत की तरफ से कुल 8 छक्के लगे। इन 8 छक्कों के दम पर भारत ने इतिहास रच दिया और एक कैलेंडर वर्ष में 250 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वनडे प्रारूप में एक साल में कोई भी टीम अब तक इतने छक्के नहीं लगा पाई थी। भारत ने एक तरफ जहां केएल राहुल की कप्तानी में वनडे सीरीज में जीत दर्ज की तो वहीं दूसरी तरफ वनडे का यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहा।

भारत ने रचा इतिहास, टीम की तरफ से लगे 250 छक्के

भारतीय टीम ने साल 2023 में कुल 35 मैच खेले जिसमें इस टीम को 27 मैचों में जीत मिली जबकि 7 मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच इस दौरान बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया और भारत की जीत का प्रतिशत 77.14 रहा। भारत ने इस साल खेले 35 मैचों में कुल 250 छक्के लगे। ऐसा पहली बार हुआ जब एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम की तरफ से 250 छक्के लगाए गए और भारत ने ऐसा पहली बार करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। भारत ने साल 2023 में यह कमाल किया।

वनडे प्रारूप में एक कैलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है और इस टीम ने भी साल 2023 में यह कमाल किया। इस साल प्रोटियाज की तरफ से वनडे में कुल 225 छक्के लगाए गए। साउथ अफ्रीका ने इस साल कुल 25 वनडे मैच खेले तो वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 209 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज की टीम है। इस टीम की तरफ से साल 2019 में वनडे में इतने छक्के लगाए गए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप टीमें

250 छक्के- भारत- 2023
225 छक्के- साउथ अफ्रीका- 2023
209 छक्के- वेस्टइंडीज- 2019