साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में शिकंजा कस लिया है। गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को उसने भारतीय टीम को 201 रन पर आउट कर दिया और 288 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई। इसके लिए उसे 290 रन बनाने थे। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया और बल्लेबाजी करने उतर गई।

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन इस टेस्ट मैच में हीरो रहे हैं। पहले उन्होंने 91 गेंद पर 93 रन की पारी खेलकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। इसके बाद 6 विकेट झटके। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक लगा पाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की साझेदारी ने 200 तक पहुंचने में मदद की। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। कोलकाता टेस्ट में वह हारकर 0-1 से पीछे है।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई

भारत को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने 65 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। राहुल को केशव महाराज ने आउट करके साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 22 रन बनाए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच अच्छी साझेदारी पनपती दिख रही थी। साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करके साझेदारी को तोड़ा। यशस्वी ने 58 रन बनाए। भारत का स्कोर 65 पर 1 से 95 पर 2 विकेट हो गया।

यानसेन ने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर पर कहर बरपाया

हार्मर ने अगले ही ओवर में साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा दिया। उन्होंने 15 रन बनाए। इसके बाद मार्को यानसेन ने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर पर कहर बरपाया। उन्होंने ध्रुव जुरेल 0, ऋषभ पंत 7, रविंद्र जडेजा 6 और नितीश कुमार रेड्डी को 10 रन पर आउट कर दिया। भारतीय टीम का स्कोर 119 रन पर 6 विकेट हो गया। ऐसा लगने लगा टीम 130 रन तक नहीं पहुंच पाएगी।

ऋतुराज या जायसवाल, तिलक या पंत? पहले वनडे में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

हार्मर ने तोड़ी कुलदीप-सुंदर की साझेदारी

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने 208 गेंदों का सामना किया। हार्मर ने वाशिंगटन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। सुंदर ने 92 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव को यानसेन ने पवेलियन भेजकर पंजा खोला। उन्होंने 134 गेंदों पर 19 रन बाए। जसप्रीत बुमराह 5 रन के तौर पर भारत का आखिरी विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 6 विकेट लिए। साइमन हर्मर ने 3 विकेट लिए। केशव महाराज ने 1 विकेट लिए।