भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में गुरुवार (11 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। हाल ही में संन्यास से वापस लौट बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ा। डिकॉक ने पांचवीं बार 30 से कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।

क्विंटन डिकॉक ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी20 में भारत में खिलाफ पांचवां अर्धशतक था। उनके टी20 करियर का 17वां अर्धशतक था। वह एक शतक भी लगा चुके हैं। कटक में खेले गए पहले टी20 में और पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 0 पर आउट होने के बाद डिकॉक ने मुल्लांपुर में जीवनदान मिलने के बाद 2 रन से खाता खोला। इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।

चौके से पूरा किया अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने अर्शदीप के अगले ओवर में छक्का और चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी छक्का जड़ा। छठे ओवर में अक्षर पटेल को उन्होंने छक्का जड़ा। डिकॉक ने हार्दिक पंड्या को दो और वरुण चक्रवर्ती को एक चौका जड़े। उन्होंने हार्दिक को दूसरा चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक ने 9 वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया।

यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…