साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में गुरुवार (11 दिसंबर) को भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने 13 गेंदों का ओवर किया और 18 रन लुटाए। मामला 11वें ओवर का है। अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने छक्का जड़ा। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदों में से 7 वाइड कर दिए।
अर्शदीप सिंह के नाम टी20 में बतौर भारतीय सबसे लंबा ओवर करने का शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। उन्होंने आईसीसी के किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी द्वारा फेंके गए सबसे लंबे ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ नवीन-उल-हक ने भी 13 गेंदों के ओवर किया था। साउथ अफ्रीका के सिसांडा मगाला ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 12 गेंदों का ओवर किया था।
खलील अहमद और हार्दिक पंड्या के क्लब में शामिल
अर्शदीप से पहले भारत के लिए टी20 में सबसे लंबा ओवर करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से खलील अहमद और हार्दिक पंड्या के नाम था। खलील ने 2024 और हार्दिक ने 2016 में 11-11 गेंदों के ओवर किए थे। अर्शदीप सिंह दो बार 10-10 गेंदों का भी ओवर कर चुके हैं।
T20I में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
अर्शदीप सिंह – 13 गेंदें (18 रन) बनाम साउथ अफ्रीका, न्यू चंडीगढ़, 2025।
खलील अहमद – 11 गेंदें (11 रन) बनाम श्रीलंका, पालेकेले, 2024।
हार्दिक पांड्या – 11 गेंदें (19 रन) बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2016।
अर्शदीप सिंह – 10 गेंदें (13 रन) बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क, 2024।
अर्शदीप सिंह – 10 गेंदें (6 रन) बनाम वेस्टइंडीज, तारौबा, 2023।
अर्शदीप सिंह की डिकॉक ने ली खबर
पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका पर कहर बरपाने वाले अर्शदीप सिंह की दूसरे मैच में क्विंटन डिकॉक ने जमकर कुटाई की। उन्होंने 3 ओवर में ही 38 रन दे दिए थे। डिकॉक ने उन्होंने तीन छक्के और एक चौका जड़ा। अर्शदीप ने पहले मैच में डिकॉक को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था।
