Ind vs SA 1st Test Match Boxing Day Test Day 1: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और दिन के अंत तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए।

सेंचूरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। उपकप्तान और ओपनर केएल राहुल ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और 122 रन बनाकर वापस नाबाद लौटे। उनके साथ पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी 40 रनों पर नाबाद हैं। मेजबान टीम के लिए लुंगी नगिडि ने तीनों विकेट झटके।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में उसकी कोशिश बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी। वहीं मेजबान टीम घरेलू मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।

सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में मेजबान साउथ अफ्रीका ने अब तक 26 में से 21 टेस्ट मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 बार यहां हार मिली है। टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कमी खल सकती है।

मयंक को मिला जीवनदान, जड़ दिया पचासा, राहुल संग मिलकर ठोका शतक; देखें Video

India vs South Africa 1st Test Day 1 Highlights: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन की हाइलाइट्स देखें यहां

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।

Match Ended

Freedom Trophy, 2021/22

South Africa 
197(62.3)& 191(68.0)

vs

India  
327(105.3)& 174(50.3)

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat South Africa by 113 runs

Live Updates
18:19 (IST) 26 Dec 2021
टीम इंडिया 150 के पार, अब कोहली को भी दिखाना होगा दम

पहले दिन के दूसरे सत्र तक का खेल हो चुका है। दूसरा सेशन मिश्रित रहा। दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका ने वापसी की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने 16 ओवर्स में 40 रन जोड़कर इस कोशिश को नाकाम कर दिया। तीसरे सत्र के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।

17:16 (IST) 26 Dec 2021
लुंगी ने 2 गेंद में झटके 2 विकेट

लुंगी एनगिडी ने अगली ही गेंद पर एक और विकेट ले लिया। मयंक की जगह आए चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। लुंगी की यह बॉल चौथे स्‍टंप पर गुड लेंथ थी। पुजारा ने डिफेंस का प्रयास किया, बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद थाई पैड पर लगी और शॉर्ट लेग की ओर उछली। वहां पर खड़े पीटरसन ने फुर्ती दिखाते हुए कैच लपक लिया।

17:13 (IST) 26 Dec 2021
लुंगी ने साउथ अफ्रीका को दिलाई बड़ी सफलता

40 ओवर के बाद मिली साउथ अफ्रीका को पहली विकेट मिली। लुंगी एनगिडी की यह गेंद ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, गिरकर अंदर की ओर आई, डिफेंस का प्रयास, सीधा अगले पैर पर जाकर लगी, एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील, अंपायर ने कहा नॉट आउट, एल्‍गर ने लिया रिव्‍यू और गेंद लेग स्‍टंप पर जाकर लग रही थी, अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। मयंक निराशा मन के साथ पवेलियन लौटे।

17:03 (IST) 26 Dec 2021
अर्धशतक से सिर्फ 3 रन दूर केएल राहुल

40 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 113 रन है। मयंक अग्रवाल ने 121 गेंद में 56 और केएल राहुल 121 ने गेंद में 47 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने 34.3 ओवर में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की थी। राहुल अब अपने 13वें टेस्ट अर्धशतक से सिर्फ 3 रन दूर हैं।

16:20 (IST) 26 Dec 2021
मयंक अग्रवाल ने जड़ा चौका, पूरा किया अर्धशतक

लंच के बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद यह उनकी 5वीं गेंद थी। उन्होंने 87 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन है। मयंक 53 और राहुल 29 रन पर नाबाद हैं।

16:15 (IST) 26 Dec 2021
लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। जनसत्ता.कॉम में आपका एक बार फिर से स्वागत है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।

15:44 (IST) 26 Dec 2021
28 ओवर में भारत ने बनाए 83 रन

पहले दिन लंच तक का खेल हो चुका है। पहले सत्र में भारत ने 28 ओवर में लगभग तीन के रन रेट से 83 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गवांया। लंच के बाद मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।

14:52 (IST) 26 Dec 2021
मयंक अग्रवाल ने 2 गेंद में जड़े 2 चौके, भारत 50 के पार

मयंक अग्रवाल ने 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। इसके साथ ही भारत का भी अर्धशतक पूरा हो गया। हालांकि, मयंक को मार्को जानसेन की चौथी गेंद पर जीवनदान भी मिला। मार्को की यह गुड लेंथ गेंद थी। ऑफ स्टंप पर पड़कर एंगल से बाहर की ओर जाती हुई, अतिरिक्त उछाल भी, बाहरी किनारा और डिकॉक ने दाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन गेंद ग्लब्स से छिटक गई।

14:36 (IST) 26 Dec 2021
मयंक-राहुल ने 14 ओवर में बनाए 42 रन

एक घंटे का खेल हो चुका है। पहले घंटे में 14 ओवरों का खेल हुआ। भारत ने बिना विकेट खोए 42 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल ने 42 गेंद में 26 और केएल राहुल ने 42 गेंद में 16 रन बनाए हैं।

14:23 (IST) 26 Dec 2021
राहुल के मुकाबले मयंक ने दिखाई तेजी

मयंक ने राहुल के मुकाबले अपेक्षाकृत तेज हाथ दिखाए। उन्होंने 10वें ओवर की पहली, चौथी और पांचवीं गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 32 रन है। मयंक ने 31 गेंद में 29 और केएल राहुल ने 29 गेंद में 9 रन बनाए हैं।

14:23 (IST) 26 Dec 2021
केएल राहुल पहले ओवर में नहीं खोल पाए खाता

भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आए। रबाडा के पहले ओवर में राहुल खाता नहीं खोल पाए। दूसरा ओवर लुंगी एनगिडी ने फेंका। मयंक ने उनकी पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।

11:42 (IST) 26 Dec 2021
विराट ने पिछले 2 साल में 30 से कम के औसत से बनाए हैं रन

विराट कोहली साल 2019 से अब तक का औसत 30 से कम का रहा है, जो उनकी ख्याति के अनुकूल नहीं है। कोहली ने दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर नई चर्चा शुरू कर दी थी।

10:21 (IST) 26 Dec 2021
केशव महाराज को लेकर सतर्क रहेगी टीम इंडिया

जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का सवाल है तो उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को लेकर अधिक चिंता नहीं होगी। कोहली को जहां एक अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा, वहीं उन्हें स्वयं भी बड़ी पारी खेलनी होगी, क्योंकि वह 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं।

10:10 (IST) 26 Dec 2021
दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे कोहली

विराट कोहली उस टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे, जिसके केवल दो खिलाड़ियों कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि कगिसो रबाडा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिच नोर्किया नहीं होंगे।

09:34 (IST) 26 Dec 2021
सच हो सकता है कोहली का सपना

भारतीय टीम अपनी प्रतिंद्वंद्वी टीम से बेहतर नजर आती है। अगर वह मैदान पर भी खुद को बेहतर साबित करती है तो वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने में भी सफल रहेगी। भारतीय टीम विशेषकर कोहली के लिए यह सीरीज कई मायनों में महत्वपूर्ण है। वे इसे यादगार बनाने के लिये प्रतिबद्ध होंगे।

09:20 (IST) 26 Dec 2021
भारत के लिए बेहतरीन मौका

दक्षिण अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है।