India vs South Africa 1st ODI Match: भारत को दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में गुरुवार को 9 रनों से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश से प्रभावित मैच में साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए। टीम इंडिया 250 रनों के टारगेट के जवाब में 40 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन ही बना पाई।
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल और शिखर धवन 6 ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। गिल को कगिसो रबाडा और धवन को वेन पार्नेल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद इशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को संभाला, लेकिन रन बनाने के लिए जूझते दिखे। दोनों के बीच 69 गेंदों पर 40 रनों की साझेदारी हुई।
ऋतुराज को तबरेज शम्सी ने पवेलियन भेजा। इसके तुरंत बाद किशन को केशव महाराज ने आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर ने दबाव के समय क्रीज पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन के बीच शानदार साझेदारी हुई। शार्दुल ने 33 रन बनाकर आउट हुए। संजू 63 गेंदों पर 86 और रवि बिश्नोई 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डीकॉक और जानेमन मलान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। 10 ओवर तक टीम ने बगैर विकेट गंवाए 41 रन बनाए थे। शार्दुल ठाकुर ने 13 वें ओवर में जानेमन मलान को आउट करके पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट किया। कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा।
क्विंटन डीकॉक को रवि बिश्नोई ने 48 रन पर पवेलियन भेज दिया। हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने नाबाद 139 रनों की साझेदारी की। मिलर ने नाबाद 75 और क्लासेन ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। बता दें कि रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। यह मैच 40-40 ओवर का हुआ। बारिश के कारण मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था। मैच 3.45 से शुरू हुआ।
South Africa in India, 3 ODI Series, 2022
India
240/8 (40.0)
South Africa
249/4 (40.0)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
South Africa beat India by 9 runs
India vs South Africa 1st ODI: 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज काफी अहम है।
आखिरी ओवर में तबरेज शम्सी ने पहली गेंद पर वाइड किया। अगली गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर भी चौका जड़ा। 3 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर 1 रन आया। दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से टीम इंडिया को हराया। संजू सैमसन 86 रन बनाकर नाबाद रहे और रवि बिश्नोई 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
39वें ओवर में टेम्बा बावुमा ने कगिसो रबाडा को गेंद सौंपी। आवेश खान स्ट्राइक पर थे और पहली 3 गेंदों पर 2 रन आए। चौथी गेंद डॉट रही और पांचवीं गेंद पर आवेश खान आउट हुए। अगली गेंद पर रवि बिश्नोई आउट हुए, लेकिन नो बॉल होने की वजह से उन्हें जीवनदान मिला। आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। टीम इंडिया का स्कोर 39 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन। जीत के लिए 6 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत।
कुलदीप यादव को लुंगी एनगिडी ने आउट किया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर आवेश खान आए हैं। सूंज सैमसन 67 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान 1 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 38 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन। जीत के लिए 12 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत।
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शार्दुल ठाकुर को लुंगी एनगिडी ने 33 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 37.3 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन। संजू सैमसन 67 और कुलदीप यादव क्रीज पर।
टीम इंडिया का स्कोर 37 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत। संजू सैमसन 62 और शार्दुल ठाकुर 33 रन बनाकर क्रीज पर। कगिसो रबाडा के ओवर में 14 रन बने।
संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ दिया है। टीम इंडिया के 4 विकेट गिरने के बाद वह क्रीज पर आए थे और उन्होंने पहले श्रेयस के साथ और फिर शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की।
टीम इंडिया का स्कोर 34 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन। संजू सैमसन 41 और शार्दुल ठाकुर 18 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 36 गेंदों पर 81 रनों की जरूरत। दोनों के बीच 45 गेंदों पर 51 रनों की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया का स्कोर 31 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन। जीत के लिए 54 गेंदों पर 102 रनों की जरूरत। संजू सैमसन 27 और शार्दुल ठाकुर 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई।
श्रेयस अय्यर आउट। लुंगी एनगिडी ने उन्होंने 50 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 26.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन। जीत के लिए 80 गेंदों पर 132 रनों की जरूरत। शार्दुल ठाकुर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं। संजू सैमसन 15 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रेयस अय्यर ने दबाव के समय क्रीज पर आकर शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। संजू सैमसन 15 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 26 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन। जीत के लिए 84 गेंदों पर 132 रनों की जरूरत।
श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के क्रीज पर आने के बाद रन तेजी से आने लगे हैं। श्रेयस अय्यर 34 और सैमसन 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंदों पर 55 रनों की साझेदारी हुई। टीम इंडिया का स्कोर 23 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 144 रनों की जरूरत।
इशान किशन को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन। जीत के लिए 199 रनों की जरूरत। श्रेयस अय्यर 1 और संजू सैमसन 0 रन बनाकर क्रीज पर। ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू दिया गया था। रिव्यू लेने पर पता चला कि गेंद बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगी थी।
टीम इंडिया को तबरेज शम्सी ने तीसरा झटका दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन। जीत के लिए 202 रनों की जरूरत। इशान किशन 35 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर श्रेयस अय्यर आए हैं।
टीम इंडिया कीफी धीमी बल्लेबाजी कर रही है। इस वक्त टीम 3 के रनरेट से स्कोर कर रही है और 8.2 की रनरेट रन बनाने की जरूरत है। टीम इंडिया का स्करो 15 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन। इशान किशन 18 और ऋतुराज गायकवाड़ 17 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 6 और इशान किशन 10 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 30 ओवर में 226 रनों की जरूरत। दोनों के बीच 16 रनों की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। शिखर धवन को वेन पार्नेल ने 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 8 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 0 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 242 रनों की जरूरत।
टीम इंडिया की खराब शुरुआत। शुभमन गिल को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन। टीम को जीत के लिए 242 रनों की जरूरत।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शिखर धवन और शुभमन गिल क्रीज पर। कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर बगैर किसी विकेट के 5 रन।
हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए। टीम इंडिया को 250 रनों का टारगेट दिया। मिलर ने नाबाद 75 और क्लासेन ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में 9 रन दिए।
हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर दोनों ने अर्धशतक जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 37 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन। दोनों के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 37 रन बने।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन। डेविड मिलर 49 और हेनरिक क्लासेन 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 30 रन बने कोई विकेट नहीं गिरा।
साउथ अफ्रीका ने 32 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 39 और हेनरिक क्लासेन 43 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 34 रन बने हैं।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 28 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन। हेनरिक क्लासेन 25 और डेविड मिलर 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई।
रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने खतरनाक दिख रहे क्विंटन डीकॉक को 48 रन पर पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 19 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 22.2 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन।
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 46 और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 रनो की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 34 रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा।
साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका। कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम को डक पर पवेलियन भेजा। क्विंटन डीकॉक 33 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन। क्विंटन डीकॉक 33 और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर।
साउथ अफ्रीका को शार्दुल ठाकुर ने दूसरा झटका दिया है। टेम्बा बावुमा 8 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट 70 रन। क्विंटन डीकॉक 32 रन बनाकर क्रीज पर
शार्दुल ठाकुर ने भारत की विकेट की तलाश खत्म की। उन्होंने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। शार्दुल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर जानेमन मलान को श्रेयस अय्यर के हाथों मिड-विकेट पर कैच कराया। मलान 42 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। मलान की जगह टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए हैं।
दस ओवर का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 41 रन है। क्विंटन डीकॉक के 25 गेंद में 21 रन हैं। जानेमन मलान ने 35 गेंद में 19 रन बनाए हैं। शिखर धवन अब तक मोहम्मद सिराज, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई को आजमा चुके हैं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली है।
दक्षिण अफ्रीका ने 4 ओवर में बगैर किसी विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं। जानेमन मलान 6 और क्विंटन डीकॉक 7 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान के ओवर में सिर्फ 1 रन बना।
India vs South Africa 1st ODI: रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में मुकेश कुमार और रजत पाटीदार जैसे नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। इस टीम में टी20 विश्व कप के कुछ रिजर्व खिलाड़ी को भी जगह मिली है। श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए टीम के उपकप्तान है। उनके अलावा रिजर्व में शामिल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम में हैं। राहुल त्रिपाठी या पाटीदार को डेब्यू का मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज अगले साल विश्व कप में क्वालीफाई करने के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है। टीम के बल्लेबाजी की बात करें तो क्विंटन डिकॉक, कप्तान तेम्बा बावुमा, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स और जानेमन मालन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी की बात करें तो लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, स्पिनर तबरेज शम्सी हैं।