India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Updates in Hindi: भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत हासिल की है। भारत ने सुनील छेत्री की हैट्रिक के दम पर पाकिस्तान को 4-0 से हराया। सुनील छेत्री ने 10वें, 16वें और 72वें मिनट में गोल दागा। वहीं उदांता कुमम ने 80वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ में सुनील छेत्री ने दो गोल दागे जिसके बाद भारत ने 2-0 की लीड हासिल की। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के कोच इगोर स्टिमाक का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ झगड़ा हो गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ गए। दूसरे हाफ में सुनील छेत्री ने पेनल्टी पर गोल किया और फिर उदांता ने 80वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त को 4-0 तक पहुंचाया।
IND vs PAK SAFF Championship 2023 Updates in Hindi: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी मात, सुनील छेत्री और उदांता कुमम ने किया गोल
भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत हासिल की है। भारत ने सुनील छेत्री की हैट्रिक के दम पर पाकिस्तान को 4-0 से हराया। सुनील छेत्री ने 10वें, 16वें और 72वें मिनट में गोल दागा। वहीं उदांता कुमम ने 80वें मिनट में गोल दागा।
सुनील छेत्री की जगह मिड फील्डर लिस्टन कोलाको को मैदान पर भेजा गया। स्टेडियम में फैंस हैट्रिक हीरो का तालियों से स्वागत किया। मैच का समय खत्म हो चुका है और अब केवल छह मिनट का इंजरी टाइम बचा हुआ है।
भारत के लिए उदांता ने चौथा गोल दागा जो कि कुछ समय पहले ही मैदान पर आए हैं। 80वें मिनट में अनवर अली ने उदांता कुमम को लॉन्ग पास दिया जिसके पास बाद अनवर ली सर्कल में घुसे और टीम के लिए चौथा गोल दागा।
भारत 4- 0 पाकिस्तान
72वें मिनट में सुनील छेत्री अच्छा मूव बनाते हुए सर्कल के अंदर घुसे, मोहम्मद सुफियान ने टैकल करते हुए छेत्री को धक्का दिया। छेत्री को पेनल्टी मिली और उन्होंने इसे गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
पाकिस्तान ने भारत का गोल करने का मौका फेल कर दिया। भारत के अब्दुल सामद ने इनडायरेक्ट फ्री किक से कोशिश की लेकिन राईस नही ने हेडर के साथ यह कोशिश फेल कर दी।
पाकिस्तानी टीम ने शुरुआत में ही दो बड़े बदलाव किए। उन्होंने हसन बाशिर और उमर हयात की जगह अली खान और शायक को मौका दिया है। यह टीम लेफ्ट फ्लैंक से अटैक की लगातार कोशिश कर रही है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
भारत ने दूसरे हाफ में अपनी पकड़ बनाए रखी है लेकिन वह अब तक गोल का बड़ा मौका नहीं बना पाए हैं। पहले हाफ के मुकाबले टीम कम मूव बना पाई है।
दूसरे हाफ की शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान के अब्दुल समाद ने अच्छा मूव बनाया लेकिन उनका पैर गेंद से लगा ही नहीं। बारिश के कारण खिलाड़ियों को मुश्किल हो रही थी।
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है और भारत 2-0 से आगे है। भारत की ओर से दोनों गोल छेत्री ने दागे। 10वें मिनट में छेत्री ने गोल किया वहीं फिर 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। भारी बारिश के बीच पाकिस्तान ने भी कई मौके बनाए लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। ॉ
भारत 2-0 पाकिस्तान
भारतीय कोच स्टिमाक को रेड कार्ड दिया गया। रेफरी ने जैसे ही रेड कार्ड दिखाया, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने स्टिमाक को चीयर करना शुरू कर दिया। टीम के मैनेजर को भी कार्ड दिखाया गया है।
टचलाइन के पास भारतीय कोच इगोर स्टिमाक ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल्ला इकबाल से गेंद छीन ली जिसके बाद उनकी रहीस नबी से बहस हो गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी आपस में भिड़ गए। इसके बाद भारतीय कप्तान सुनील छेत्री अपने खिलाड़ियों को शांत कराया।
राइट बैक प्रीतम कोटाल ने चांगते के साथ मिलकर राइट फ्लैंक से अटैक किया लेकिन मिड फील्ड में कोई ट्रैप करने के लिए नहीं था और पाकिस्तानी डिफेंस को बचाव करने का मौका मिल गया।
पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद उमर को हयात को कुनियन को रोकने के लिए उन्हें जमीन पर ले गए और इसी कारण उन्हें येलौ कार्ड मिला । और भारत को 18 यार्ड के अंदर से फ्री किक मिली। हालांकि सुनील छेत्री इसका फायदा नहीं उठा पाए।
भारत 2-0 पाकिस्तान
कोटाल और चांगते ने अच्छा मूव बनाया लेकिन पाकिस्तान डिफेंस के सामने चूक गए। चांगते ने इनसाइड सर्कल में टर्न होती गेंद पर गोल के ठीक सामने से किक किया लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर हनीफ ने इस अटैक को गोल में बदलने नहीं दिया।
भारत 2-0 पाकिस्तान
पाकिस्तानी टीम मौके बनाने की पूरी कोशिश में है लेकिन भारतीय फील्ड उन्हें डी तक पहुंचने भी नहीं दे रहे हैं। भारतीय गोलकीपर भी काफी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
भारत को मैच की 15वें मिनट में पेनल्टी मिली और सुनील छेत्री ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गोल के एकदम बाएं कॉर्नर पर गेंद को डाला जहां गोलकीपर पहुंच नहीं पाया। भारत के पास अब दो गोल की लीड है।
भारत 2-0 पाकिस्तान
सुनील छेत्री ने दागा मैच का पहला गोल। पाकिस्तानी गोलकीपर नेट से काफी दूर आकर डिफेंड करने की कोशिश में थे लेकिन चूक गए। सुनील छेत्री ने मौके का फायदा उठाया और गेंद को गोल पोस्ट में डाला। भारत अब 1-0 से आगे है।
भारत 1-0- पाकिस्तान
मैच में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। हल्की रोशनी के बीच मैच खेला जा रहा है। चांगते और सुनील छेत्री ने बीते पांच मिनट में कुछ मौके बनाए लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।
भारत 0-0 पाकिस्तान
पाकिस्तान को अशिक के कारण पहला कॉर्नर किक मिला। हालांकि अमरिंदर के शानदार डिफेंस के कारण पाकिस्तान इसका कुछ फायदा नहीं उठा पाया।
भारत की जर्सी नंबर सात अनिरुद्ध थापा ने एक इन डायरेक्ट फ्री किक के साथ अटैक की कोशिश की लेकिन पाकिस्तानी डिफेंस ने बचा लिया।
दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के लिए मैदान पर आ चुके हैं। साथ ही साथ दोनों देशों का झंड़ें भी मैदान पर लाए गए हैं। कप्तान सुनील छेत्री भारतीय टीम को लीड कर रहे हैं।
पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी आज के मुकाबले में नहीं उतर रहे हैं। वीजा में देरी के कारण वह महज छह घंटे पहले ही बेंगलुरु पहुंचे हैं।
भारतीय टीम ने अपनी स्टार्टिंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है
Here’s how the #BlueTigers ? will take the field for #INDPAK ???#SAFFChampionship2023 ? #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/2ZlaRziums
— Indian Football Team (@IndianFootball) June 21, 2023
भारतीय टीम बेंगलुरु के श्री कांतिराव स्टेडियम में पहुंच चुकी है। अबसे कुछ देर में यह मुकाबला शुरू होगा
Touchdown at Kanteerava ??#SAFFChampionship2023 ? #INDPAK #IndianFootball ⚽️ #BlueTigers ? pic.twitter.com/sXbWMIjLyS
— Indian Football Team (@IndianFootball) June 21, 2023
भारत ने रविवार को भुवनेश्वर में लेबनान को 2 . 0 से हराकर इंटर कांटिनेंटल कप जीता था। यह 46 साल में लेबनान पर भारत की पहली जीत थी और भारत के लिये करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा। उनसे सैफ चैम्पियनशिप में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आठ बार के चैम्पियन भारत को ग्रुप ए में नेपाल, कुवैत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। बाकी टीमों में लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश ग्रुप बी में हैं।
पाकिस्तानी टीम भारत के लिये बड़ी चुनौती नहीं है। इस मैच के दौरान भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों के लिये खतरे की घंटी बजाना है
बेंगलुरु में खेली जा रही सैफ चैंपियनशिप में भारतीय टीम आज अपना पहला मुकाबला खेलेगी। यह मैच टीम इंडिया अपने पड़ोसी देश और चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है।
पाकिस्तान ने मेजबान भारत के खिलाफ सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के अपने पहले मैच से पहले इस तरह की तैयारी की उम्मीद नहीं की होगी। टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी बुधवार को होने वाले मुकाबले से सिर्फ छह घंटे पहले भारत पहुंचे क्योंकि एक ही फ्लाइट में सभी टिकट उपलब्ध नहीं थे। अजीब परिस्थितियों की शुरुआत पाकिस्तान टीम के बुधवार तड़के एक बजे मॉरिशस से यहां पहुंचने पर हुई। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ सहित पाकिस्तान दल के 32 सदस्यों को एक ही विमान में सीटें नहीं मिली और उन्हें दो समूह में यात्रा करनी पड़ी।