IND (INDIA) vs PAK (PAKISTAN) Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के आखिरी लीग मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया। सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी 3 बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुरू से ही चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर हावी रही। मैच को 4-0 से अपने नाम किया। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। जुगराज सिंह ने 1 गोल किया। दोनों ने पेनल्टी को गोल में बदला। वहीं एक गोल मनदीप सिंह ने किया। भारतीय टीम टूर्नामेंट के लीग स्टेज में अजेय रही। वह एक भी मैच नहीं हारी। वहीं पाकिस्तान केवल एक जीत हासिल कर पाया है। उसने दो मैच ड्रॉ कराए, जबकि 2 में उसे हार झेलनी पड़ी है। भारत के खिलाफ हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Live Updates

India vs Pakistan, Asian Champions Trophy Hockey 2023: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज में भारतीय टीम अजेय रही।

22:17 (IST) 9 Aug 2023
ND vs PAK Asian Champions Trophy Live Score: भारत नें पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया। लीग स्टेज में भारतीय टीम अजेय रही। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और जुगराज सिंह ने 1 गोल। दोनों ने पेनल्टी को गोल में बदला। इसके अलावा मनदीप सिंह ने गोल किया। इस हार के साथ पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

22:11 (IST) 9 Aug 2023
भारत 4-0 से आगे

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पाकिस्तान पर दबदबा कायम है। चौथे क्वार्टर में कुछ ही समय का खेल बाकी है और भारत 4-0 से आगे है। चौथा गोल मनदीप सिंह ने किय। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और जुगराज सिंह ने 1 गोल किया है।

21:58 (IST) 9 Aug 2023
Asian Champions Trophy 2023 Live: भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पाकिस्तान पर दबदबा कायम है। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 3-0 से आगे है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और जुगराज सिंह ने 1 गोल किया है।

21:47 (IST) 9 Aug 2023
भारतीय टीम 3-0 से आगे

भारतीय टीम का पाकिस्तान पर दबदबा कायम है। तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारतीय टीम 3-0 से आगे है। तीसरा गोल जुगराज सिंह ने किया। इससे पहले दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया।

21:38 (IST) 9 Aug 2023
Asian Champions Trophy 2023 Live: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय और पाकिस्तान के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया। हाफ टाइम तक भारत 2-0 ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। दोनों ही गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

21:30 (IST) 9 Aug 2023
India vs Pakistan Hockey Live Score: हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर दबदबा बना लिया। हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे है। दोनों ही गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया है। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया है।

21:17 (IST) 9 Aug 2023
IND vs PAK Asian Champions Trophy Live Score: भारत 2-0 से आगे

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। दोनों ही ही गोल भारतीय कप्तान ने किए हैं। भारत फिलहाल 2-0 से आगे है।

21:08 (IST) 9 Aug 2023
IND vs PAK Asian Champions Trophy Live Score: भारत 1-0 से आगे

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। पाकिस्तान के कप्तान को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदला। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त। भारत 1-0 से आगे।

21:00 (IST) 9 Aug 2023
IND vs PAK Asian Champions Trophy Live Score: पहले क्वार्टर का खेल जारी

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच जारी है। पहले क्वार्टर का खेल जारी है और अबतक दोनों टीमों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई है।

20:49 (IST) 9 Aug 2023
Asian Champions Trophy 2023 Live: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच शुरू

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच शुरू हो गया। मैच के शुरुआत में ही पाकिस्तान की ओर से गोल हो गया था, लेकिन भारत ने रिव्यू लिया और उसका फैसला सही साबित हुआ। हालांकि, रेफरी ने पाकिस्तान को पेनल्टी दिया, लेकिन गोल नहीं हुआ।

20:46 (IST) 9 Aug 2023
Asian Champions Trophy 2023 Live: पाकिस्तान का शुरुआती लाइन अप

अकमल हुसैन, एहतिशाम असलम, अकील अहमद, अरशद लियाकत, अब्दुल राणा, अब्दुल हन्नान, जिक्रिया हयात, उसामा बशीर, उमर भुट्टा, मुहम्मद सुफयान खान, अफराज।

20:45 (IST) 9 Aug 2023
Asian Champions Trophy 2023 Live: टीम इंडिया का शुरुआती लाइन अप

कृष्ण बहादुर पाठक, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह।

20:41 (IST) 9 Aug 2023
India vs Pakistan Hockey Live Score:भारत का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन

भारत ने पहले मैच में चीन को 7-2 से हराया। जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहा। मलेशिया को 5-0 से रौंदा। दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया।

19:19 (IST) 9 Aug 2023
India vs Pakistan Hockey Live Score: पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में चीन को 2-1 के करीबी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। हालांकि, टीम को मौकों को भुनाना होगा। इसके अलावा उसके युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम को दर्शकों से मिलने वाले अपार समर्थन के दबाव में आने से बचना होगा।

भारत और पाकिस्तान ने भले ही यह टूर्नामेंट 3-3 बार जीता है, लेकिन वर्तमान रैंकिंग और फॉर्म को देखते हुए भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। भारत की विश्व रैंकिंग चार, जबकि पाकिस्तान की 16 है। जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो रैंकिंग खास मायने नहीं रखती। जो भी टीम दबाव से अच्छी तरह निपटेगी उसकी जीत की संभावना अधिक होगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक आक्रामक हॉकी खेली है। उसने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के स्ट्राइक रेट में सुधार किया है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम को हालांकि अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘हमें अपने रक्षण में अब भी काम करने की जरूरत है तथा हमें आसानी से पेनल्टी कॉर्नर नहीं देने होंगे। हमें सर्किल के अंदर गेंद पर बेहतर तरीके से नियंत्रण बनाना होगा।’ वहीं, पाकिस्तान के मुख्य कोच मोहम्मद सकलेन ने कहा, ‘हमें चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में पहली बार खेल रहे अपने युवा खिलाड़ियों को दबाव से निपटना सिखाना होगा।’