एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को खेलेगी। भारत का 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 से संन्यास के बाद पहली बार दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। ऐसे में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर अच्छा प्रदर्शन का दारोमदार होगा। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैच खेले हैं। 5 में से 3 मैच उन्होंने दुबई में खेले हैं। 1 मैच मेलबर्न और 1 मैच न्यूयॉर्क में खेले हैं। सूर्यकुमार का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 12.80 का है। उनका स्ट्राइक रेट 118.51 का है। भारत के टी20 कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंद पर 64 रन बनाए हैं। इसमें 7 चौके और 1 छक्का लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में 8 गेंद पर 11 रन बनाए थे। एशिया कप 2022 में ग्रुप स्टेज में 18 गेंद पर 18 रन बनाए। सुपर-4 स्टेज में 10 गेंद पर 13 रन बनाए। मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 गेंद पर 15 रन बनाए। न्यूयॉर्क में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 8 गेंद पर 7 रन बनाए।
प्रायोजक के हटने से BCCI को होगा 119 करोड़ का नुकसान, क्या ड्रीम 11 को भरना पड़ेगा जुर्माना
पाकिस्तान 5 में से 2 मैच जीता
भारत के खिलाफ पाकिस्तान इन 5 मैचों में से 2 में जीता है। उसे 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली थी। 2022 एशिया कप में सुपर 4 में जीता। भारत को 2021 एशिया कप ग्रुप स्टेज के अलावा 2022 टी20 वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली। सूर्यकुमार यादव ने 83 मैच की 79 पारी में 38.20 के औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 4 शतक लगाए हैं।
