IND vs OMAN: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपना अगला लीग मैच ओमान के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है। इस मैच में भारतीय युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा जो इस वक्त इविन लुईस और फिल साल्ट के नाम पर दर्ज है।
इविन लुईस को पीछे छोड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा
भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की 18 पारियों में कुल 46 छक्के लगाए हैं और वो अपने 50 छक्के पूरे करने से सिर्फ 4 छक्के ही दूर हैं। अगर अभिषेक ओमान के खिलाफ 4 छक्के लगा देते हैं तो वो टी20आई क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे। टी20आई में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी इविन लुईस के नाम पर दर्ज है जिन्होंने ये कमाल सिर्फ 20 पारियों में किया था।
फिल साल्ट को पीछे छोड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 46 छक्के 305 गेंदों का सामना करते हुए लगाए हैं। टी20आई में सबसे कम गेंदों पर 50 छक्के लगाने का कमाल फिल साल्ट ने किया था। फिल साल्ट ने टी20आई में 50 छक्के 320 गेंदों का सामना करते हुए बनाया था। अभिषेक के पास फिल साल्ट को पीछे छोड़ने का मौका है। अगर वो ओमान के खिलाफ 14 गेंदों के अंदर 4 छक्के लगा देते हैं तो वो सबसे कम गेंदों पर टी20आई में 50 छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे।