Shikhar Dhawan 12,000 List A runs: न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया (Team India) के स्टैंड इन कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 77 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। इस दौरान वह लिस्ट- ए करियर (Shikhar Dhawan List A Career) में 12 हजार रन पूरा किए, लेकिन शतक का तीन साल से चला आ रहा सूखा खत्म नहीं कर पाए।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लिस्ट ए क्रिकेट (List A Career) में 12 हजार रन बनाने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बने। धवन को 12,000 रन पूरे करने के लिए 43 रनों की जरूरत थी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 162 वनडे में 17 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 6744 रन बनाए हैं। बाएं हाथ का बल्लेबाज 2018 से टेस्ट और 2021 के बाद से टी20 नहीं खेला है। वह केवल वनडे में खेलते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट ए में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (Sachin Tendulkar has scored most runs for India in List A cricket)
लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 551 मैच में 21, 999 रन बनाए। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) हैं। उन्होंने 437 मैच में 15622 रन बनाए। इसके बाद राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम है। उन्होंने 449 मैच में 15271 रन बनाए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 296 मैच में 13786 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 423 मैच में 13353 रन बनाए हैं। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 423 मैच में 12633 रन बनाए हैं।
शिखर धवन को तीन साल से शतक का इंतजार (Shikhar Dhawan waiting for Century from 3 Years)
शिखर धवन ने साल 2019 में 2 शतक जड़े थे। इस दौरान 30 मैच खेले थे और 855 रन बनाए थे। इसके बाद से वह शतक नहीं लगा सके हैं। साल 2020 में उन्होंने 12 मैच में 455 रन बनाए। इस दौरान 5 अर्धशतक लगाए। 96 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। साल 2021 में उन्होंने 10 मैच की 10 पारी में 387 रन बनाए। इस दौरान 3 अर्धशतक जड़े। 98 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। साल 2022 में उन्होंने 17 मैच की 17 पारी में 639 रन बनाए हैं। वह 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं। 97 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।