India Vs New Zeland Bengluru Test: भारतीय टीम बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन जब गेंदबाजी करने उतरी तो ऋषभ पंत एक बार फिर नजर नहीं आए। दूसरे दिन की तरह ध्रुव जुरेल ही ग्लव्स थामे दिखाई दिए। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर अपडेट देते हुए बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।
रोहित शर्मा ने दिया था अपडेट
इससे पहले मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने पंत की इंजरी के बारे में बात करते हुए, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि ऋषभ पंत के उसी घुटने पर गेंद लगी जिसकी सर्जरी हुई थी। इसी कारण घुटने में सूजन आ गई है। हम जानते हैं कि इस समय उनके मसल्स नाज़ुक हैं। इस कारण हमने जोखिम नहीं लेना चाहते। पंत के उस घुटने की बड़ी सर्जरी हुई है इसलिए वह भी कोई जोखिम नहीं चाहता और मैदान से बाहर चला गया।’
पंत को लगी थी चोट
गुरुवार को भारत की फील्डिंग के दौरान 37वें ओवर में पंत चोटिल हुए। न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में डेवन कॉनवे स्ट्राइक पर थे। पंत के पास मौका था कि वह कॉनवे को स्टंप करें लेकिन रवींद्र जडेजा की एक गेंद सीधे उनके घुटने पर जा लगी। पंत ने पैड पहने हुए थे लेकिन गेंद उनके घुटने के उस हिस्से पर लगी जो पैड से ढका हुआ नहीं था।
दर्द में दिख रहे थे ऋषभ पंत
घुटने पर गेंद लगते ही ऋषभ पंत दर्द से कराहने लगे थे, जिसके बाद फीजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। मैदान पर जब फीजियो पंत की चोट को देख रहे थे यह खिलाड़ी मैदान पर लेट गया। उनके भावों से दर्द का अहसास साफ था। पंत के लिए चलना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पंत फीजियो के सहारे ही मैदान से बाहर गए। पंत के बाहर जाने के बाद ध्रुव जुरैल मैदान पर विकेटकीपिंग करने मैदान पर आए।
यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…
