India vs New Zealand 2nd Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और भारत अब जीत से महज 5 विकेट दूर है। इससे पहले आज भारत ने 276 रन पर 7 विकेट गंवाकर अपनी दूसरी पारी को घोषित कर दिया था और मेहमानों को जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य दिया था।
आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 और अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया है।
भारत की दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े थे। इस पारी में भारत के लिए शुभमन गिल (47), विराट कोहली (36) और अक्षर पटेल (41 नाबाद) ने भी अहम योगदान दिए। पहली पारी के आधार पर 263 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारत ने कुल 539 रनों की बढ़त बनाई।
कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में भी एजाज पटेल ने 4 विकेट झटके। रचिन रविंद्र ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले में एजाज पटेल ने कुल 14 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने इतिहास रचते हुए भारत के सभी 10 विकेट झटके थे। पहली पारी में भारत ने 325 रन बनाए थे और जवाब में न्यूजीलैंड 62 पर ऑलआउट हो गई थी।
New Zealand in India, 2 Test Series, 2021
India
325(109.5)& 276/7dec
New Zealand
62(28.1)& 167(56.3)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat New Zealand by 372 runs
अक्षर पटेल ने डैरिल मिशेल को 60 रनों पर आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टॉम ब्लंडल बिना खाता खोले रनआउट हो गए। केएस भरत के शानदार थ्रो के बाद रिद्दिमान साहा ने कोई गलती नहीं की और उन्हें रनआउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। अब भारत जीत से 5 विकेट दूर है।
अक्षर पटेल ने डैरिल मिशेल को 60 रनों पर आउट कर वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ये भारत के लिए चौथी सफलता थी। भारत अब जीत से महज 6 विकेट दूर है। हेनरी निकोल्स और मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 3 कीवी खिलाड़ियों को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
रविचंद्रन अश्विन ने अपना तीसरा विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को एक बार फिर फिसड्डी साबित किया और उन्हें 6 रन पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने दूसरी पारी 276 पर घोषित करते हुए मेहमान टीम को 540 रनों का लक्ष्य दिया था।
रविचंद्रन अश्विन ने अपना दूसरा विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में दूसरा झटका दिया है। उन्होंने विल यंग को 20 रनों पर वापस पवेलियन भेजा। इससे पहले अश्विन ने टॉम लैथम को भी आउट किया था। भारत ने दूसरी पारी 276 पर घोषित करते हुए मेहमान टीम को 540 रनों का लक्ष्य दिया था।
540 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब हो गई है। चौथे ओवर में ही रविचंद्रन अश्विन ने टॉम लैथम को वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले भारत ने 276 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर मेहमान टीम को 540 रनों का टार्गेट दिया
भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट गंवाकर 276 रन पर घोषित कर दी है। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में भी एजाज पटेल ने 4 विकेट झटके और रचिन रविंद्र को भी 3 विकेट मिले। पहली पारी में 150 रन बनाकर भारत के सर्वाधिक स्कोरर रहे मयंक अग्रवाल ने इस पारी में भी सर्वाधिक 62 रन बनाए।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की बढ़त 500 के पार पहुंच गई है। रिद्दिमान साहा को 11 रनों पर आउट कर रचिन रविंद्र ने भारत को छठा झटका दिया है। उनकी इस पारी में ये तीसरी सफलता है। उन्होंने इससे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल को भी आउट किया था।
भारत को दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा इसके बाद रचिन रविंद्र ने विराट कोहली को बोल्ड कर टीम इंडिया को पांचवां झटका दिया। एजाज पटेल ने इस मैच में भारत का 13वां विकेट लिया। वहीं रचिन रविंद्र ने इस पारी की दूसरी सफलता हासिल की। अय्यर 14 और कोहली 36 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
भारत को दूसरी पारी में शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र ने 47 रनों पर उन्हें वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से पहली बार एजाज पटेल के अलावा किसी गेंदबाज को विकेट मिला है। इससे पहले एजाज पटेल ने 12 विकेट अभी तक इस मैच में झटके हैं।
भारत ने दूसरी पारी में अभी 58 ओवर तक 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 33 और शुभमन गिल 44 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अभी तक 77 रन जोड़ लिए हैं। भारत की कुल बढ़त भी 450 पार पहुंच गई है। इससे पहले एजाज पटेल ने पुजारा (47) और मयंक (62) को आउट किया था।
मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र खत्म हो गया है। भारत ने इस सत्र में 25 ओवर में 73 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। भारत का स्कोर 46 ओवर में 2 विकेट पर 142 रन हो गया है। भारत की कुल लीड भी लंच तक 405 रनों की हो गई है। विराट कोहली 11 और शुभमन गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में 47 रन बनाकर एजाज पटेल का 12वां शिकार बने। इस मुकाबले में अभी तक न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ एजाज पटेल ने ही सभी विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी पारी में भारत ने 115 रनों पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। इससे पहले मयंक अग्रवाल (62) के साथ ओपनिंग पर उतरे पुजारा ने 107 रन जोड़े थे।
पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 62 रन बनाकर मयंक अग्रवाल वापस पवेलियन लौट गए हैं। भारत को पुजारा के साथ मिलकर उन्होंने 107 रनों की शुरुआत दी है। उनका विकेट लिया है पहली पारी में भारत के सभी 10 खिलाड़ियों को आउट करने वाले एजाज पटेल ने। एजाज का ये 11वां विकेट था। भारत की लीड अब तक 370 रन की हो गई है।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने भारत को दिन की शुरुआत में तेजी से रन दिए हैं। मयंक ने पहली पारी में 150 के बाद दूसरे पारी में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। साथ ही भारत की लीड भी अब 350 के पार पहुंच गई है। पहली पारी के आधार पर भारत को 263 रनों की बढ़त मिली थी।
तीसरे दिन का खेल 96 ओवर का होगा। अगर पूरे ओवर नहीं हो सके तो शाम 5.30 तक मैच हो सकता है। आज के दिन का सेशन प्लान कुछ इस प्रकार है:-
9:30 AM - 11:30 AM - 1st Session
11:30 AM - 12:10 PM Lunch
12:10 PM - 02:33 PM 2nd Session
02:33 PM - 02:53 PM Tea Time
02:53 PM - 04:53 PM 3rd Session
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 69 रन बना लिए थे और भारत की लीड 332 रन की हो गई थी। भारत ने बिना किसी विकेट के 69 रन बनाए हैं। पुजारा (29) और मयंक (38) रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। दूसरे दिन के अंत तक भारत ने 332 रनों की बढ़त बनाते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।