India vs New Zealand Under 19 Score: साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में खेला गया। भारत ने 214 रन से बड़ी जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 81 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। राज लिम्बनी ने 6 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले शतक लगाया फिर 3.1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने 19 रन बनाए। वह कीवी टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उनके अलावा जेम्स नेलसन ने 10, जैक कमिंग ने 16, एलेक्स थॉम्पसन ने 12 रन बनाए। इनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इससे पहले भारत के लिए मुशीर खान ने 126 गेंद पर 131 रन बनाए।
आदर्श सिंह ने 58 गेंद पर 52 रन बनाए। उदय शरण ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 4 विकेट लिए। रेयान त्सोर्गस, इवाल्ड श्रेडर,जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने 1-1 विकेट लिए। भारत ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए थे।
बता दें कि चार ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर-6 में पहुंची हैं। ग्रुप ए से भारत, बांग्लादेश और आयरलैंड ने जगह बनाई। ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई। ग्रुप सी से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई। ग्रुप डी से पाकिस्तान,न्यूजीलैंड और नेपाल ने जगह बनाई।
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। भारत को न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल से खेलना है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस जीत के साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच होने की संभावनाएं खत्म हो गईं।
IND vs NZ U19 World Cup 2024 Live Cricket Score: मुशीर खान का दूसरा शतक।
भारत को मेसन क्लार्क ने पहला झटका दिया। अर्शिन कुलकर्णी 9 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन। नए बल्लेबाज मुशीर खान हैं। आदर्श सिंह 15 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बना लिए हैं। आदर्श सिंह 13 और अर्शिन कुलकर्णी 15 रन बनाकर क्रीज पर। मेसन क्लार्क ने 2 ओवर में 15 और रयान त्सोर्गस ने 2 ओवर में 10 रन दिए हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर। आदर्श स्ट्राइक पर। मेसन क्लार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वाइड से शुरुआत हुई। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शिन ने 5वीं गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बगैर विकेट के 8 रन।
जेम्स नेल्सन, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी, लाचलान स्टैकपोल, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), ओलिवर तेवतिया, जैक कमिंग, एलेक्स थॉम्पसन (विकेटकीप), इवाल्ड श्रेडर, रयान त्सोर्गस, मेसन क्लार्क।
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-6 स्टेज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह मैच ब्लोमफोंटेन में भारतीय समायनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह सबसे ज्यादा बार खिताब जीता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में भारत हर मौके पर विजयी हुआ है।
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर रही। पाकिस्तान से कीवियों को हार का सामना करना पड़ा था। नेपाल और अफगानिस्तान को उसने हराया था।
भारत ग्रुप ए में तीन में से तीन मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। डिफेंडिंग चैंपियन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप स्टेज में उसने बांग्लादेश,आयरलैंड और अमेरिका को हराया
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल , प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज मंगलवार, 30 जनवरी से शुरू होगा। पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा।
लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत गत चैम्पियन भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो नजरें जीत की लय कायम रखने पर लगी होंगी। ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंची भारतीय टीम के लिये अच्छी बात यह है कि इसी मैदान पर अगला मैच खेलना है जहां उसने तीनों मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड टीम ईस्ट लंदन से आई है और उसे हालात के अनुरूप ढलना होगा। भारत ने बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका को हराया है। पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ परेशानी आई लेकिन बाकी दोनों मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिये हर मौके पर एक या दो बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी लेकर रन बनाये हैं। तीसरे नंबर के बल्लेबाज मुशीर खान ने लगातार अच्छी पारियां खेली है। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर एक शतक और एक अर्धशतक समेत सर्वोच्च रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।