India vs New Zealand Under 19 Score: साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में खेला गया। भारत ने 214 रन से बड़ी जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 81 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। राज लिम्बनी ने 6 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले शतक लगाया फिर 3.1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने 19 रन बनाए। वह कीवी टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उनके अलावा जेम्स नेलसन ने 10, जैक कमिंग ने 16, एलेक्स थॉम्पसन ने 12 रन बनाए। इनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इससे पहले भारत के लिए मुशीर खान ने 126 गेंद पर 131 रन बनाए।

आदर्श सिंह ने 58 गेंद पर 52 रन बनाए। उदय शरण ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 4 विकेट लिए। रेयान त्सोर्गस, इवाल्ड श्रेडर,जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने 1-1 विकेट लिए। भारत ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए थे।

बता दें कि चार ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर-6 में पहुंची हैं। ग्रुप ए से भारत, बांग्लादेश और आयरलैंड ने जगह बनाई। ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई। ग्रुप सी से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई। ग्रुप डी से पाकिस्तान,न्यूजीलैंड और नेपाल ने जगह बनाई।

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। भारत को न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल से खेलना है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस जीत के साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच होने की संभावनाएं खत्म हो गईं।

Live Updates

IND vs NZ U19 World Cup 2024 Live Cricket Score: मुशीर खान का दूसरा शतक।

20:25 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: भारत 214 रन से जीता

न्यूजीलैंड को 10वां झटका 29वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले मुशीर खान ने इवाल्ड को बोल्ड किया। इवाल्ड 17 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका भी लगाया। इस विकेट के साथ ही भारत ने 214 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। मुशीर खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहले 131 रन की पारी खेली और फिर 19 गेंद में 10 रन देकर 2 विकेट झटके।

19:55 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका

रेयान त्सोर्गस कोई कमाल नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सौम्य पांडे 27वां ओवर लेकर आए। उनकी 5वीं गेंद पर अरावली ने रेयान को स्टम्प कर दिया। रेयान की जगह मैसन क्लार्क बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सौम्य पांडे अब तक 4 विकेट ले चुके हैं।

19:53 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: न्यूजीलैंड को लगा 8वां झटका

न्यूजीलैंड को 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा। अर्शिन कुलकर्णी ने एलेक्स थॉम्पसन को अरावली अविनाश के हाथों कैच कराया। एलेक्स 27 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसमें उनका एक चौका भी शामिल है। उनकी जगह रेयान त्सोर्गस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 75 रन है।

19:42 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: न्यूजीलैंड को लगा 7वां झटका

सौम्य पांडे 23वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी 5वीं गेंद पर जैक कमिंग को एलबीडब्ल्यू किया। जैक कमिंग एक चौके की मदद से 26 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज इवाल्ड श्रेडर आए हैं। 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 69 रन है।

19:22 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: मुशीर खान ने भारत को दिलाई छठी सफलता

मुशीर खान बल्ले के बाद गेंद से भी जलवा बिखेर रहे हैं। वह 19वां ओवर लेकर आए और तीसरी गेंद पर ऑस्कर जैक्सन को बोल्ड कर दिया। इस तरह न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। ऑस्कर जैक्सन 2 चौके की मदद से 38 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स थॉम्प्सन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 56 रन है। जैक कमिंग के 19 गेंद में 10 रन हैं। एलेक्स के 2 गेंद में 1 रन हैं।

19:13 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: न्यूजीलैंड 50 के पार पहुंचा

मुशीर खान 17वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर जैक कमिंग ने 3 रन लिए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 51 रन है। ऑस्कर जैक्सन के 36 गेंद में 19 रन हैं। जैक कमिंग के 11 गेंद में 6 रन हैं।

19:06 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: न्यूजीलैंड का 16 ओवर में स्कोर 45/5

16 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 45 रन है। इस समय क्रीज पर ऑस्कर जैक्सन और जैक कमिंग हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 6 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्कर जैक्सन के 31 गेंद में 16 रन हैं। जैक कमिंग के 10 गेंद में 3 रन हैं।

18:50 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। नमन तिवारी की गेंद पर ओलिवर तेवतिया बोल्ड हो गए। वह 14 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 12 ओवर के बाद 5 विकेट पर 39 रन है। ओलिवर की जगह जैक कमिंग बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:37 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 27 रन, गंवाए 4 विकेट

10 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 27 रन है। ऑस्कर जैक्सन के 12 गेंद में 6 रन हैं। ओलिवर तेवतिया के 7 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच अभी 13 गेंद में सिर्फ 5 रन की साझेदारी हुई है।

18:27 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

न्यूजीलैंड को 22 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सौम्य पांडे 8वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स नेलसन को एलबीडब्ल्यू किया। जेम्स नेलसन 27 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका भी शामिल है। जेम्स नेलसन की जगह ओलिवर तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 23 रन है। ऑस्कर जैक्सन के 6 गेंद में 4 रन हैं।

18:18 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

पहले ओवर में मिले झटके से न्यूजीलैंड की टीम अब तक उबर नहीं पाई है। छठे ओवर की पहली गेंद पर उसे तीसरा झटका लगा। सौम्य पांडे ने एल स्टाकपोल को बोल्ड कर दिया। स्टाकपोल 9 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टाकपोल की जगह ऑस्कर जैक्सन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 17 रन है। जैक्सन के 4 और नेलसन के 5 रन हैं।

18:06 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: न्यूजीलैंड का खुला खाता

दूसरा ओवर सौम्य पांडे लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद जेम्स नेलसन के पैर में लगकर लेग साइड की ओर गई। जब तक फील्डर गेंद को पकड़ता तब तक नेलसन और एल स्टाकपोल ने दौड़कर 2 रन पूरे किए। इस तरह न्यूजीलैंड का लेग बाई से खाता खुल गया। नेलसन ने 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर तीन रन है।

17:58 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 5 गेंद में गंवाए 2 विकेट

टॉम जोंस की जगह एस रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। लिम्बनी ने पांचवीं गेंद पर उनको एलबीडब्ल्यू कर दिया। रेड्डी की जगह एल स्टाकपोल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हालांकि, आखिरी गेंद पर वह अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाए। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड स्कोर 2 विकेट पर शून्य रन है।

17:55 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: पहली ही गेंद पर जोंस बोल्ड

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम जोंस और जेम्स नेलसन ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए राज लिम्बनी पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर टॉम जोंस को बोल्ड कर दिया।

17:24 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 296 का लक्ष्य

भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए। आखिरी ओवर में 1 विकेट गिरा और 6 रन बने। नमन तिवारी 3 और राज लिंबानी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मुशीर खान ने 126 गेंद पर 131 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 58 गेंद पर 52 रन बनाए। उदय शरण ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 4 विकेट लिए। रयान त्सोर्गस,इवाल्ड श्रेडर,जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने 1-1 विकेट लिए।

17:18 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: मुरुगन अभिषेक 4 रन बनाकर आउट

मुरुगन अभिषेक 4 रन बनाकर आउट। मेसन क्लार्क ने विकेट झटका नए बल्लेबाज राज लिंबानी है। नमन तिवारी बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 49.1 ओवर में 8 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं।

17:16 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: सचिन ध्यास को इवाल्ड श्रेडर ने पवेलियन भेजा

सचिन ध्यास को इवाल्ड श्रेडर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। मुरुगन 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 49 ओवर में 7 विकेट पर 289 रन। नए बल्लेबाज नमन तिवारी हैं।

17:05 (IST) 30 Jan 2024
India U19 vs New Zealand U19 LIVE Updates: मुशीर खान की बेहतरीन पारी का अंत

मुशीर खान की बेहतरीन पारी का अंत हुआ। उन्होंने 126 गेंद पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। मेसन क्लार्क ने विकेट लिया। सचिन ध्यास 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 47.3 ओवर में 6 विकेट पर 275 रन। नए बल्लेबाज मुरुगन अभिषेक हैं।

16:53 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: भारत को लगा 5वां झटका

भारत को मेसन क्लार्क ने 5वां झटका दिया। प्रियांशु मोलिया 10 रन बनाकर आउट। मुशीर खान 120 गेंद पर 121 रन बनाकर क्रीज पर। सचिन ध्यास नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत का स्कोर 45.4 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन।

16:50 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: मुशीर खान ने शतक के बाद बदला गियर

भारत के 250 रन पूरे हो गए हैं। मुशीर खान ने शतक के बाद तेज बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मुशीर खान 117 गेंद पर 114 और प्रियांशु मोलिया 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 31 रन की साझेदारी हुई।

16:39 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: मुशीर खान ने शतक ठोका

मुशीर खान ने शतक ठोक दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा शतक है। उन्होंने 109 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के लगाए। प्रियांशु मोलिया 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बना लिए हैं।

16:29 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: अरवेल्ली अवनीश आउट

अरवेल्ली अवनीश को रयान त्सोर्गस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। भारत का स्कोर 41.1 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। मुशीर खान 96 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज प्रियांशु मोलिया हैं।

16:07 (IST) 30 Jan 2024
India U19 vs New Zealand U19 LIVE Updates: उदय शरण आउट

भारत को तीसरा झटका लगा। उदय शरण को ओलिवर तेवतिया ने आउट किया। उन्होंने 34 रन बनाए। मुशीर खान 86 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अरवेल्ली अवनीश हैं। छक्के से उन्होंने खाता खोला। भारत का स्कोर 36.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन।

15:57 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: मुशीर खान शतक के करीब

मुशीर खान ने 86 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 82 रन ठोक दिए हैं। उदय शरण 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 100 गेंद पर 81 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 34 ओवर में 2 विकेट पर 186 रन।

15:42 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 World Cup LIVE Updates: मुशीर-उदय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। मुशीर खान 68 और उदय शरण 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी में बदलाव किया। ओलिवर तेवतिया नए गेंदबाज हैं।

15:26 (IST) 30 Jan 2024
IND Under 19 vs New Zealand Under 19 LIVE: मुशीर खान ने अर्धशतक ठोका

मुशीर खान ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 62 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। उदय शरण 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 46 गेंद पर 28 रन की साझेदारी। भारत ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं।

15:01 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZU19 World Cup LIVE Score: आदर्श सिंह को जैक कमिंग ने पवेलियन भेजा

आदर्श सिंह को जैक कमिंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 57 गेंद पर 52 रन बनाए। मुशीर खान 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। नए बल्लेबाज उदय शरण हैं। भारत का स्कोर 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन।

14:56 (IST) 30 Jan 2024
India U19 vs New Zealand U19 LIVE Updates: आदर्श सिंह ने अर्धशतक ठोका

आदर्श सिंह ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 57 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। मुशीर खान 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 69 गेंद पर 69 रन की साझेदारी। भारत ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।

14:51 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/1

15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। आदर्श सिंह 47 पर नाबाद हैं जबकि मुशीर खान 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने एकमात्र विकेट अर्शिण कुलकर्णी (9) के रूप में गंवाया है।

14:13 (IST) 30 Jan 2024
IND vs NZ U19 WC LIVE: भारत का अर्धशतक

भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। 8.1 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं आदर्श सिंह 22 और मुशीर खान 15 रन बानकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।

लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत गत चैम्पियन भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो नजरें जीत की लय कायम रखने पर लगी होंगी। ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंची भारतीय टीम के लिये अच्छी बात यह है कि इसी मैदान पर अगला मैच खेलना है जहां उसने तीनों मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड टीम ईस्ट लंदन से आई है और उसे हालात के अनुरूप ढलना होगा। भारत ने बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका को हराया है। पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ परेशानी आई लेकिन बाकी दोनों मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिये हर मौके पर एक या दो बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी लेकर रन बनाये हैं। तीसरे नंबर के बल्लेबाज मुशीर खान ने लगातार अच्छी पारियां खेली है। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर एक शतक और एक अर्धशतक समेत सर्वोच्च रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।