IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल का जलवा भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंदौर में भी जारी रही और उन्होंने अपनी शतकीय पारी से टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया। न्यूजीलैंड के 2 विकेट सिर्फ 5 रन के स्कोर पर गिर गए थे और फिर तीसरा विकेट 53 रन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद मिचेल ने अपना काम किया और शतक लगाते हुए टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
मिचेल ने एक साथ तोड़ा 5 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
मिचेल ने इंदौर वनडे में अपना शतक 106 गेंदों पर पूरा किया और इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 56 गेंदों पर पूरा किया था। मिचेल का ये इस वनडे सीरीज में बैक टू बैक दूसरा शतक रहा जबकि ये उनके वनडे क्रिकेट करियर का 9वां शतक रहा। भारत के खिलाफ ये मिचेल का चौथा वनडे शतक रहा, लेकिन इस शतक के दम पर उन्होंने एक साथ 5 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। मिचेल ने इस मैच में 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से 131 गेंदों पर 137 रन बनाए। ये भारत के खिलाफ वनडे में मिचेल का बेस्ट स्कोर रहा।
मिचेल ने इंदौर वनडे में शतक लगाया और भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ वनडे में ये उनका चौथा शतक रहा। इसके बाद वो भारत के खिलाफ भारत में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 5 शतक के साथ एबी डिविलियर्स मौजूद हैं। मिचेल ने सलमान बट, क्रिस गेल, रिकी पोंटिंग, मार्लन सैमुअल्स और क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने भारत के खिलाफ भारत में वनडे प्रारूप में 3-3 शतक लगाए थे।
भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
5 – एबी डिविलियर्स
4 – डेरिल मिचेल
3 – सलमान बट
3 – क्रिस गेल
3 – रिकी पोंटिंग
3 – मार्लोन सैमुअल्स
3 – क्विंटन डिकॉक
न्यूजीलैंड बनाम भारत वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
145* रन – टॉम लैथम, ऑकलैंड, 2022
140 रन – माइकल ब्रेसवेल, हैदराबाद, 2023
138 रन – डेवोन कॉनवे, इंदौर, 2023
137 रन – डेरिल मिचेल, इंदौर, 2026
134 रन – डेरिल मिचेल, वानखेड़े, 2023
131* रन – डेरिल मिचेल, राजकोट, 2026
130 रन – डेरिल मिचेल, धर्मशाला, 203
ग्लेन फिलिप्स ने 83 गेंदों पर लगाया शतक
ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में मिचेल से भी घातक बल्लेबाजी की और उन्होंने अपना शतक सिर्फ 83 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 56 गेंदों पर लगाया था। ये ग्लेन फिलिप्स के वनडे करियर का दूसरा शतक रहा। मिचेल ने भारत के खिलाफ इंदौर में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 88 गेंदों पर 106 रन बनाए और डेरिल मिचेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों पर 219 रन की साझेदारी की।
न्यूजीलैंड बनाम भारत वनडे में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
221* रन – टॉम लैथम, केन विलियमसन, ऑकलैंड, 2022
219 रन – डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, इंदौर, 2026
200 रन – टॉम लैथम, रॉस टेलर, वानखेड़े, 2017
190 रन – एस स्टायरिस, रॉस टेलर, दांबुला, 2010
