रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने 18 साल का सूखा खत्म किया। आईसीसी टूर्नामेंट के किसी फाइनल मुकाबले में पहली बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। रोहित शर्मा ने पहली बार 2007 में आईसीसी का फाइनल (टी20 विश्व कप) खेला था। तब से उनका यह 9वां आईसीसी फाइनल है। हालांकि, वह 50 से अधिक रन का स्कोर पहली बार ही लगा पाए।
रोहित शर्मा इसके साथ ही सौरव गांगुली और एमएस धोनी के क्लब में भी शामिल हो गए। रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले सौरव गांगुली और एमएस धोनी ही ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर पाए हैं।
ICC फाइनल में भारत के सर्वोच्च स्कोरर
- 117 रन: सौरव गांगुली (बतौर कप्तान/2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल)
- 97 रन: गौतम गंभीर (2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
- 91 रन*: एमएस धोनी (बतौर कप्तान/2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
- 89 रन: अजिंक्य रहाणे (2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल)
- 82 रन: वीरेंद सहवाग (2003 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
- 77 रन: विराट कोहली (2014 टी20 विश्व कप फाइनल)
- 76 रन: हार्दिक पंड्या (2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल)
- 76 रन: विराट कोहली (2024 टी20 विश्व कप फाइनल)
- 75 रन: गौतम गंभीर (2007 टी20 विश्व कप फाइनल)
इससे पहले रोहित शर्मा ने आईसीसी के जो 8 फाइनल खेले थे, उनमें उनका उच्चतम स्कोर 47 रन रहा था, जो 2023 क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में आया था।
- 2007 रन: 30* (टी20 विश्व कप)
- 2013 रन: 9 (चैंपियंस ट्रॉफी)
- 2014 रन: 29 (टी20 विश्व कप)
- 2017 रन: 0 (चैंपियंस ट्रॉफी)
- 2021 रन: 34, 30 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप)
- 2023 रन: 15, 43 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप)
- 2023 रन: 47 (क्रिकेट वर्ल्ड कप)
- 2024 रन: 9 (टी20 वर्ल्ड कप)
ICC ODI फाइनल में शीर्ष 6 सलामी साझेदारियां
172 रन: एडम गिलक्रिस्ट/मैथ्यू हेडन बनाम श्रीलका, 2007 क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप
141 रन: सौरव गांगुली/सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी
129 रन: ज्योफ्री बॉयकॉट/माइक ब्रियरली बनाम वेस्टइंडीज, 1979 क्रिकेट वर्ल्ड कप
128 रन: फखर जमान/अजहर अली बनाम भारत, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी
105 रन: एडम गिलक्रिस्ट/मैथ्यू हेडन बनाम भारत, 2003 क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप
105 रन: रोहित शर्मा/शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी