IND vs NZ: गुवाहाटी में इशान किशन तो बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन अभिषेक शर्मा का तूफान इस मैदान पर देखने को मिला जहां उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाने के बाद हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही साथ उन्होंने इशान किशन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में कीवी टीम के खिलाफ 14 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक ने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने भारत के लिए 16 गेंदों पर अर्धशतक साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। इस लिस्ट में युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 12 गेंदों पर साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
भारत के लिए T20I में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड- 2007
अभिषेक शर्मा- 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड- 2026
हार्दिक पंड्या- 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका- 2025
IND vs NZ: इशान किशन ने तीसरे मैच में 215 की स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन, बड़ी पारी खेलने से चूके
इशान किशन से आगे निकले अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर बने। अभिषेक ने इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पिछले मैच में यानी दूसरे टी20 मैच में रायपुर में 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बैटर
अभिषेक शर्मा- 14 गेंद, 2026
इशान किशन- 21 गेंद, 2026
अभिषेक शर्मा- 22 गेंद, 2026
अभिषेक ने 340 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, भारत जीता
इस मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी 340 की स्ट्राइक रेट से बनाए तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेलकर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए और भारत ने इसके जवाब में 10 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया।
अर्जुन तेंदुलकर का खराब प्रदर्शन, गोवा को मिली 8 विकेट से हार; जलज सक्सेना ने चटकाए 11 विकेट
