अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूद टी20 सीरीज में अभी तक बेहतरीन फॉर्म दिखाया है। पहले टी20 में उन्होंने 35 गेंद पर 84 रन बनाए थे और 8 छक्के उस पारी में लगाए थे। अब तीसरे टी20 में उन्होंने 20 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए और पांच छक्के लगा दिए। उन्होंने अपनी इस पारी से गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में कुल पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में बनाए ये 5 रिकॉर्ड:-

  • 1- अभिषेक 14 गेंद पर अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह (12) के बाद दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
  • 2- अभिषेक शर्मा 14 गेंद पर अर्धशतक लगाकर फुल मेंबर देशों के हिसाब से संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने कॉलिन मुनरो (14) की बराबरी की।
  • 3- अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पाकिस्तान के इफ्तिकार अहमद 20 गेंद के नाम यह रिकॉर्ड था।
  • 4- अभिषेक शर्मा ने 9वीं बार टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक जड़ा और ऐसा करने वाले वह संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव ने भी 9 बार ऐसा किया है।
  • 5- अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान की बराबरी; 60 गेंद पहले ही जीता मैच

अभिषेक ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अपनी 20 गेंद की इस पारी में 7 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से इस पारी में बल्लेबाजी की। अभिषेक ने इस सीरीज में अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 13 छक्के लगाए और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित ने 2021-22 में ऐसा किया था। अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)

  • अभिषेक शर्मा: 13 छक्के* (सीरीज के 2 मैच बाकी)
  • रोहित शर्मा: 10 छक्के
  • केएल राहुल: 10 छक्के
  • श्रेयस अय्यर: 9 छक्के