India vs New Zealand 4th ODI :हैमिल्टन के सीडोन पार्क में खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी को महज 92 के स्कोर पर ही समेट दिया और इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने जब भारत की टीम उतरी तो अपने 10 ओवर के लगातार स्पेल में बोल्ट ने 5 विकेट झटके तो ग्रेंडहोम ने तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

वहीं इसके जवाब में जब कीवी बल्लेबाज मैदान में उतरे तो भुवी ने पहले ओवर में विकेट तो झटका लेकिन रॉस टेलर के नाबाद 37 और सलामी बल्लेबाज निकल्स के 30 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने इस आसान से लक्ष्य को 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया और सीरीज को 3-1 तक पहुंचा दिया।

इस मैच में  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शुभमन गिल ने इस मैच से अपने करियर का आगाज किया और वहीं शमी की जगह टीम में खलील अहमद को मौका दिया गया । एमएस धोनी इस मैच के लिए भी फिट नहीं हो सके थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक ही उनकी जगह संभाल रहे थे।

भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Spoarts 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

Ind vs NZ 4th ODI Live Cricket Score Online – यहां पढ़ें मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

India vs New Zealand 4th ODI Live Score Score Online, Ind vs NZ Live Score Streaming:

10:54 (IST)31 Jan 2019
जीत के काफी करीब न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड अब जीत के काफी करीब आ गया है। 93 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 13 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 14 रनों की और दरकार

10:40 (IST)31 Jan 2019
10 ओवर के बाद का हाल

10 ओवर का खेल  हो चुका है जिसके जवाब में टीम न्यूजीलैंड ने 93 रनों का पीछा करते हुए 51 रन बना लिए हैं और दो विकेट उन्होंने गंवाए हैं। 

10:26 (IST)31 Jan 2019
भुवी को मिली दूसरी सफलता

लक्ष्य भले ही बहुत छोटा है लेकिन फिर भी भुवी ने दो सफलताएं भारत को दिला दी हैं। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 39 रन पर 2 विकेट है। निकल्स और रॉस टेलर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:17 (IST)31 Jan 2019
5 ओवर के बाद का हाल

93 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 5 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। अगर भारत को इस मैच में वापसी करनी है तो लगातार विकेट चटकाने होंगे। 

10:01 (IST)31 Jan 2019
पहले ओवर का ये रहा हाल

गप्टिल ने भुवी के ओवर की शुरुआत तो छक्के से की लेकिन वो चौथी ही गेंद पर आउट हो गए। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 93 रनों के जवाब में 14-1 है।

09:52 (IST)31 Jan 2019
जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य

क्या कमाल का प्रदर्शन किया है न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने और भारत का पूरी पारी महज 92 के स्कोर पर ही सिमट गई है। देखना होगा कि अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

09:38 (IST)31 Jan 2019
भारत को लगा नौवां झटका

कुलीदप यादव के रूप में भारत को नौवां झटका लगा है। 15 रन बनाकर वो आउट हो गए हैं। 78 के स्कोर पर ये भारत को नौवां झटका है।

09:07 (IST)31 Jan 2019
बेहद मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया

55 के स्कोर पर भारत को 8 झटके लग गए हैं। इसमें ट्रेंट बोल्ट ने कुल 5 विकेट लिए हैं। कुलदीप और चहल की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

09:00 (IST)31 Jan 2019
दिखानी होगी साझेदारी

टीम इंडिया को इस मैच में खराब शुरुआत के बाद अब उम्मीद होगी कि वो एक साझेदारी करें। ऐसे में पंड्या और कुलदीप से उम्मीद होगी कि वो एक साझेदारी बनाने की कोशिश करें।

08:51 (IST)31 Jan 2019
भारत को लगा सातवां झटका

टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है, ग्रेंडहोम ने उन्हें बोल्ड किया है। भुवी केवल 1 रन का योगदान टीम इंडिया को दे सके। 40 के स्कोर पर टीम को ये सातवां झटका लगा है।

08:36 (IST)31 Jan 2019
गिरा छठा विकेट

बोल्ट ने भारत को छठा झटका दिया है और केदार जाधव भी आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद अभी केवल 35 रन ही है। 

08:29 (IST)31 Jan 2019
शुभमन गिल भी आउट

33 के स्कोर पर भारत को 5वां झटका लगा है। केदार जाधव और हार्दिक पंड्या दोनों इस वक्त मैदान में है, लेकिन भारत इस वक्त बेहद मुश्किल स्थिति में है।

08:25 (IST)31 Jan 2019
एक ही ओवर में झटके दो विकेट

इस पारी का 11वां और अपने खाते का पहला ओवर लेकर ग्रेंडहोम आए थे और उन्होंने इस ओवर में दो विकेट झटके। रायडू और कार्तिक दोनों बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।

08:17 (IST)31 Jan 2019
भारत को लगा तीसरा झटका

भारत बेहद खराब शुरुआत कर रहा है। धवन-रोहित के बाद अब रायडू बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं और 33 के स्कोर पर भारत को ये तीसरा झटका लगा है।

08:08 (IST)31 Jan 2019
गिल ने चौके से किया अपने करियर का आगाज

रोहित-धवन के आउट होने के बाद डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने चौके के साथ अपने करियर का  खाता खोला है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30-2 है। गिल और रायडू की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

08:05 (IST)31 Jan 2019
भारत को लगा दूसरा झटका

ट्रेंट बोल्ट ने भारत को दूसरा झटका दे दिया है। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। वो बोल्ट की गेंद को सीधे बल्ले से खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधे बोल्ट के हांथों में जाकर फंस गई। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23-2 है।

07:54 (IST)31 Jan 2019
भारत को लगा पहला झटका

शिखर न के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। 21 के स्कोर पर धवन 13 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए हैं। एक बार फिर बोल्ट ने उन्हें फंसा लिया है।

07:47 (IST)31 Jan 2019
न्यूजीलैंड ने लगाई है अटैकिंग फील्ड

न्यूजीलैंड शिखर और रोहित की इस जोड़ी से वाकिफ है ऐसे में कई ऑलराउंडर के साथ इस मैच में उतरने वाली इस टीम ने अटैकिंग फील्ड सजी रखी है। 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 19 रन है।

07:38 (IST)31 Jan 2019
दो ओवर के बाद का हाल

भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला है, ऐसे में दो ओवर के बाद धवन-रोहित की जोड़ी ने कुल 6 रन बंटोरे।

07:23 (IST)31 Jan 2019
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन -

मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकल्स, केन विलियमसन , रॉस टेलर, टॉम लाथम , जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, टॉड एस्टल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

07:06 (IST)31 Jan 2019
एमएस धोनी नहीं हो सके फिट

न्यूजीलैंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं शुभमन गिल इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे तो एमएस धोनी अभी भी फिट नहीं हो सके हैं तो दिनेश कार्तिक ही खेलेंगे। खलील अहमद को शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

06:49 (IST)31 Jan 2019
शुभमन गिल ने किया डेब्यू

टीम इंडिया में शुभमिन गिल ने डेब्यू किया है। एमएस धोनी ने उन्हें कैप देकर टीम इंडिया में शामिल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया है।

06:44 (IST)31 Jan 2019
रोमांचक होगा मुकाबला

भले ही इस सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया हो लेकिन न्यूजीलैंड इस मैच से वापसी करना चाहेगा। वहीं, देखना होगा कि रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया आखिर किस तरह का प्रदर्शन करती है।