बेंगलुरू में लगातार भारी बारिश के कारण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से एक दिन पहले भारत के ट्रेनिंग सेशन को रद्द करना पड़ा है। मूल रूप से सुबह 9.30 बजे के लिए निर्धारित सत्र को पहले एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। फिर बारिश के रुकने का कोई संकेत न मिलने पर इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड का ट्रेनिंग सेशन 1.30 बजे निर्धारित है, लेकिन इस बात की अच्छी संभावना है कि यह भी प्रभावित होगा।

कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की तरह बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी प्रभावित हो सकता है। कानपुर में भारत के पिछले टेस्ट में 2 दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका था। हालांकि, बेंगलुरु में ड्रेनेज सिस्टम काफी बढ़िया है, लेकिन बारिश भी रुकनी चाहिए। भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु में सप्ताह के बाकी दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया है। टेस्ट के पहले और दूसरे दिन बारिश होने की 70% से 90% संभावना है, और कर्नाटक में बेंगलुरु समेत कई जगहों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

चिन्नास्वामी में कवर

क्रिकइंफो बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह से काफी बारिश हो रही है। खेल से दो दिन पहले सोमवार को भी बारिश हुई, लेकिन दोनों टीमें अपने-अपने ट्रेनिंग सेशन पूरा करने में सफल रहीं। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को भी पिच को अच्छी तरह से देखने का समय मिला, जिसके बाद पिच क्यूरेटर के साथ लंबी चर्चा हुई। बेंगलुरु में सोमवार रात और मंगलवार सुबह को बारिश होती रही। चिन्नास्वामी में कवर नहीं हटाए गए हैं।

IND vs NZ: टेस्ट में जल्द मिलेगा मयंक यादव-नितीश रेड्डी को मौका! रोहित शर्मा ने दोनों को लेकर क्या कहा?

ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बारिश से धुल गया था

श्रीलंका दौरे से पहले न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में के लिए भारत दौरे पर आई थी। ग्रेटर नोएडा के क्रिकेट स्टेडियम में एक गेंद का भी खेल नहीं हुआ। मैदान सुखाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। हालांकि, यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं था। हालांकि, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम है।