SAFF Championship 2023 में जीत के साथ आगाज करने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने दूसरे मैच में नेपाल को 2-0 से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अंक तालिका में भारत का दूसरा स्थान है। इस मैच में भारत ने दोनों गोल दूसरे हाफ में किए। पहले हाफ तक भारत और नेपाल का अटैकिंग गेम चलता रहा, लेकिन गोल किसी टीम से नहीं हुआ। दूसरे हाफ के 61वें और फिर 70वें मिनट में गोल किया। यह गोल सुनील छेत्री और महेश सिंह ने किए। बता दें कि भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को अपने पहले मैच में 4-0 से हराया था। पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में भी कुवैत से 0-4 से हार गया। इसका सीधा फायदा भारत को हुआ।
SAFF Championship 2023 के दूसरे मैच में भारत ने नेपाल को 2-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अंक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा। इस मैच में भारत की ओर से सुनील छेत्री और महेश सिंह ने गोल किए।
दूसरे हाफ में भारत की तरफ से एक और गोल दाग दिया गया है। महेश सिंह ने 70वें मिनट में टीम का दूसरा और अपना पहला गोल दागा। सुनील छेत्री ने बॉल को नेट के एकदम पास पहुंचाया और महेश सिंह ने अपने सिर से गेंद को नेट में पहुंचाया। भारत मैच में 2-0 से आगे हो गया है।
सुनील छेत्री के गोल के बाद भारत और नेपाल के खिलाड़ी आपस में भिड़े। मैच के 65वें मिनट में यह घटना घटी।
Fight breaks up with another South Asian Neighbour.
— IFTWC – Indian Football (@IFTWC) June 24, 2023
Nepal, this time. pic.twitter.com/uh1Q79CMjd
भारत ने नेपाल के खिलाफ मैच में 61वें मिनट के अंदर पहला गोल दाग दिया है। भारत की ओर से सुनील छेत्री ने यह गोल किया। इस गोल के साथ ही भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर 91वां गोल किया।
पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है। दोनों टीमों को 40 मिनट के बाद अतिरिक्त 5 मिनट मिले, लेकिन पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 पर ही समाप्त हुआ।
भारत और नेपाल की ओर से लगातार आक्रमण हो रहे हैं, लेकिन 40 मिनट का खेल हो जाने तक कोई गोल नहीं दाग सका है।
25 मिनट का खेल पूरा हो गया है। दोनों टीमों का स्कोर 0-0 है।
खेल के 13 मिनट पूरे हो गए हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी अटैकिंग गेम खेल रहे हैं। हालांकि अभी स्कोर 0-0 है। नेपाल करारे जवाबी हमले दे रहा है। वहीं भारत ने अभी तक खेल पर कब्जा बरकरार रखा है।
मैच से पहले बैंगलोर का मौसम सुहावना है। हवा में ठंडक और थोड़ी नमी है। किसी भी बेहतर फुटबॉल मैच के लिए यह उपयुक्त है। हालांकि काले बादल जरूर मंडरा रहे हैं। बारिश की संभावना है।
किरण, सनीश, अनंत, देवेन्द्र, रोहित, एरिक, लार्केन; आयुष, बिमल, मनीष; अंजन.
गुरप्रीत, पुजारी, भेके, मेहताब, आकाश, रोहित कुमार, थापा, उदांता, सहल, महेश, सुनील छेत्री
