भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में रविंचद्रन अश्विन ने इतिहास रचा था। उन्होंने राजकोट में 500वां टेस्ट विकेट पूरा किया था। अब अश्विन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। धर्मशाला में वह 100वां टेस्ट खेलेंगे। उनसे पहले भारत के 13 खिलाड़ियों ने 100 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 9 खिलाड़ी बल्लेबाज हैं।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बिशन सिंह बेदी, बीएस चंद्रशेखर और जहीर खान से जैसे दिग्गज गेंदबाज हुए हैं, लेकिन केवल 4 गेंदबाजों ने ही 100 टेस्ट खेले हैं। इनमें 2 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज है। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सचिन तेंदुलकर के नाम है। वह दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 200 टेस्ट खेले हैं।
अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 132 टेस्ट खेले हैं
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 132 टेस्ट खेले हैं। दिग्गज कपिल देव ने 131 टेस्ट खेले हैं। कुंबले चौथे और कपिल देव 5 वें सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। लिस्ट में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण हैं। द्रविड़ ने 163 और लक्ष्मण ने 134 टेस्ट खेले हैं।
इशांत शर्मा ने 105 और हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट खेले हैं
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो इशांत शर्मा ने 105 और हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट खेले हैं। अश्विन ने 99 टेस्ट खेले हैं। जहीर खान ने 92, रविंद्र जडेजा ने 71 टेस्ट खेले हैं। मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट खेले हैं। देश के लिए 100 टेस्ट खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल करने से 1 टेस्ट से चूक गए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट खेले। वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा भी शायद ही 100 टेस्ट खेल पाएं। 36 साल के रोहित ने अबतक 58 टेस्ट खेले हैं।